arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

UAE या Saudi : भारतीयों के लिए कौन सा देश बेहतर- कमाई , खर्च और लाइफस्टाइल की तुलना

Published by:अमर दीप द्विवेदी
6 min read
Posted on:
Thu, May 14, 2026, 12:37 PM
Updated on:
Thu, May 14, 2026, 12:38 PM
हाइलाइट्स
  • UAE खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा आधुनिक है।
  • मुसलमानों के लिए Saudi का मक्का एक पवित्र जगह है।
  • दोनों देशो में भारतियों की भरमार है।
भारत से हर साल लाखों लोग खाड़ी देशो में रोजगार के लिए आते हैं। हर वो इंसान जो खाड़ी देशो में आना चाहता है उसके सामने दो सबसे आधुनिक देश UAE और Saudi Arabia ही दिखते हैं और इन दोनों देशों में कहाँ पर बेहतर भविष्य है इसको आज हम विस्तार से समझेंगे।
uae vs saudi arabia for indian

UAE vs Saudi Arabia for Indian

नौकरी की कहाँ ज्यादा संभावनाएं

UAE एक अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस हब है और बहुत ही आधुनिक देश है। UAE ने "सबका साथ सबका विकास" की राह पर चलकर इस देश को खाड़ी देशों में सबसे बड़ा बिज़नेस हब बना दिया है।

यहाँ के दो सबसे आधुनिक शहर Dubai और Abu Dhabi दुनिया भर के प्रोफेशनल को अपनी ओर आकर्षित करते हैं यहाँ Media, IT, Tourism, Finace और Property में अपार संभावनाएं हैं। जिससे हर वर्ष लाखों लोगों को रोजगार मिलता है।

वहीं दूसरी तरफ सऊदी अरबिया ( Saudi Arabia ) खाड़ी देशों में सबसे बड़ा देश है। Vision 2030 के तहत एक से बढ़कर एक नए प्रोजेक्ट बन रहे हैं जिससे सऊदी अरबिया अपनी तरफ कुशल भारतीयों को आकर्षित कर रहा है। सऊदी किंग अपने देश की इकॉनमी को क्रूड आयल पर कम करके टूरिज्म, फाइनेंस और रियल एस्टेट पर लाना चाहते है।

अगर आप कॉर्पोरेट वर्ल्ड में एक अंतर्राष्ट्रीय माहौल चाहते हैं और वाइट कॉलर की जॉब फील्ड में है तो UAE आपकी पहली चॉइस होनी चाहिए। जबकि वही दूसरी तरफ बड़े और लम्बे चलने वाले प्रोजेक्ट्स में सऊदी अरबिया में भारतीय मजदूरों की भारी डिमांड है।

वेतन कहाँ ज्यादा मिलता है

UAE और Saudi Arabia दोनों की currency यानि यहाँ का रुपया दोनों लगभग बराबर ही हैं। लेकिन सैलरी आपकी नौकरी, पद, अनुभव, और कम्पनी पर निर्भर करती है। जिस देश में ज्यादा बिज़नेस वहाँ ज्यादा रोजगार और ज्यादा वेतन मिलता है। क्युकी UAE दुनिया भर के बिज़नेस का हब है तो यहाँ अवसर भी ज्यादा हैं और वेतन भी Saudi अरबिया से ज्यादा ही मिलता है।

सऊदी अरब में कुछ बड़ी आयल कम्पनी हैं जो इस दौड़ में आगे निकल जाती हैं लेकिन हर किसी को तो ऐसी कंपनी में जॉब मिलना आसान नहीं है। ये बड़ी कंपनी लोगो को फ्री आवास, ट्रासंपोर्ट, मडिकल और यहाँ तक की खाना भी देती हैं।

अगर कुल मिलाकर आमदनी पर नज़र डाली जाये तो UAE आपके लिए बेहतर हो सकता है क्युकी यहाँ न सिर्फ आपको सैलरी अच्छी मिलती है बल्कि कंपनी के अंदर एक अंतर्राष्ट्रीय माहौल भी मिलता है जिससे आपके किसी दूसरे देश में आगे बढ़ने के अवसर भी मिल जाते हैं। क्युकी UAE की अंतर्राष्ट्रीय छवि एक बिज़नेस हब और आधुनिक देश के रूप में जानी जाती है।

Dubai में AC का बिल कम करने के 8 Smart तरीके

UAE और Saudi में बचत कहाँ ज्यादा होती है

अपना घर परिवार छोड़कर बाहर विदेश में जाने का लक्ष्य सिर्फ ज्यादा आमदनी नहीं होता बल्कि हमें बचत भी देखनी पड़ती है। UAE या Saudi Arabia में रहने वाले भारतीय हर महीना Gulf से सैलरी का बड़ा हिस्सा अपने घरो को भेजते हैं अगर उनकी कमाई ज्यादा भी होती है और बचत सही न हुई तो इतनी दूर अपने देश और घर परिवार से रहने का कोई मतलब नहीं बनता।

UAE बहुत ही आधुनिक देश है यहाँ दुनिया भर के लगभग हर देश के लोग रहते हैं । यहाँ के लोकल निवासी ही नहीं बल्कि दूसरे देशो के अमीर लोग भी यहाँ बहुत बड़ी संख्या में रहते हैं जिससे यहाँ का माहौल बहुत अत्याधुनिक बन जाता है लेकिन इसकी वजह से यहाँ घरों का किराया भी बहुत महंगा हो जाता है साथ ही साथ खान पीने की चीजें भी Saudi arabia से थोड़ी महंगी पड़ती हैं

Saudi Arabia के कई शहर UAE से सस्ते हैं जहाँ काम करने वाले लोगों को कम दाम में रहने और खाने की चीजे आसानी से मिल जाती हैं। अगर आपको ज्यादा बचत करनी है तो ऐसी जगह रहना होगा जिससे आपके खर्चो में ज्यादा बढ़ोत्तरी न हो और एक अच्छी बचत करके पैसा आप अपने घर भेज सकें।

UAE vs Saudi Arabia : बेहतर लाइफस्टाइल

इसमें तो कोई शक ही नहीं की UAE एक अत्याधुनिक और अंतर्राष्ट्रीय वातावरण देने वाला शहर है। UAE ही वो देश है जहाँ दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल, बिल्डिंग और तेज़ शहरी जीवन है।

दुनिया की सबसे खूबसूरत ईमारत और सबसे ऊँची ईमारत बुर्ज खलीफा भी UAE के शहर दुबई में ही हैं । यहाँ बड़े बड़े सिनेमा हॉल्स और बेहतर शिक्षा देने वाले स्कूल भी हैं ।

हाल ही में टूरिज्म के क्षेत्र में सऊदी अरबिया ने काफी कार्य किया है और ये देश दुनिया भर के मुसलमानो के दिलों में एक खास ही स्थान रखता है। मक्का और मदीना जैसे पवित्र स्थान यहाँ होने की वजह से बहुत से लोग रोजगार या व्यवसाय की दृष्टि से भी इस देश में रहना पसंद करते हैं।

UAE में कार में ये सामान छोड़ना पड़ सकता है बहुत भारी

भारतीय समुदाय कहाँ ज्यादा मजबूत है

UAE में भारतीय समुदाय बहुत बड़ी मात्रा में रहते हैं यहाँ के अधिकांश इलाकों में तो आपको ऐसा लगेगा ही नहीं की आप अपने देश से कही बाहर रह रहे हैं। हर जगह आपको भारतीय दिख जायेंगे।

इसी वजह से यहाँ आपको हर जगह भारतीय रेस्टोरेंट, त्योहार की झलक देखने को मिल जाएगी। भारत के बड़े बड़े सितारों के घर भी यहाँ हैं जो आपको बड़े आसानी से यहाँ दिख जायेंगे।

Saudi Arabia में भी भारतीय समुदाय के काफी लोग रहते हैं और ऐसे में जो नए भारतीय यहाँ आते है उन्हें ये बिलकुल अकेला पन नहीं लगता और यहाँ आसानी से घुल मिल जाते हैं।

मेरा निष्कर्ष

जैसा की मेरा मानना है भारतियों के लिए ये दोनों देश बहुत ही अच्छे हैं लेकिन ये आप की जरूरतों और आप किस लाइफस्टाइल में जीना चाहते हैं उस पर निर्भर करता है की आपको किस देश में आना चाहिए।

मैं कुछ समय के लिए Saudi Arabia के वातावरण को भी समझा और एक लम्बे समय से UAE के Dubai शहर में रह रहा हूँ। मुझे ये देश बहुत पसंद है क्युकी इस देश में सबके लिए सम्मान है, रोजगार के बहुत अवसर हैं और परिवार के लिए बहुत अच्छी सुरक्षा है।

दुबई में मोटरसाइकिल ड्राइविंग लाइसेंस लेने का सबसे आसान तरीक़ा

FAQ :

Q . UAE या सऊदी अरब कहा ज्यादा वेतन मिलता है ?

Ans . सऊदी अरब के मुकाबले UAE में ज्यादा वेतन मिलता है।

Q. UAE और सऊदी अरब में कहा ज्यादा बचत होती है ?

Ans . ये खर्च और कंपनी सुविधाओं पर निर्भर करता है की आपको कहाँ ज्यादा बचत होगी।

Q. क्या UAE में भारतीय समुदाय ज्यादा है ?

Ans . हाँ, UAE में भारतीय समुदाय ही सबसे बड़ा है।


iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE