arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

Posted on:
Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
Updated on:
Thu, Jul 16, 2026, 5:35 AM
हाइलाइट्स
  • Iran और Iraq नही जा सकेंगे Bahrain नागरिक।
  • 2 जून 2026 से Travel ban अगले notice तक लागू।
  • UAE NRIs पर पड़ सकता है इस तनाव का प्रभाव।
पिछले कुछ महीनों से Gulf मे तनाव अपने चरम पर है। Bahrain के Interior Ministry ने 2 जून 2026 को एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने नागरिकों को Iran और Iraq जाने से प्रतिबंधित कर दिया है । यह फैसला Kuwait पर होने वाले drone और missile हमले के बाद लिया गया है लेकिन UAE में भारतीयों पर इसका कितना असर होगा ?
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq यात्रा पर लगाया ban

Bahrain ने लगाए गए इस travel ban पर कहा है की यह Iranian aggression को देखते हुए national security की रक्षा के लिए उठाया हुआ कदम है ।

Iran और Iraq पर ban क्यू लगाया गया ?

Bahrain की तरफ से उठाया गया ये कदम अपने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है इस ban के ठीक पहले ही Kuwait पर missile और drone से हमला करने की कोशिश की गई है जिसे वहाँ के air defense system ने intercept कर दिया है ।

Gulf देशों का ये छोटा लेकिन बेहद ही विकसित देश अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए पहले भी ऐसे फैसले ले चुका है ।

Kuwait ने भी अपने residents को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है और ये साफ किया है की जो धमाकों की आवाजें आ रही हैं वो intercept किए गई missiles और drones की हैं और इसमे घबराने की कोई बात नही है ।

Bahrain और Iran में इतनी दुश्मनी क्यूँ हैं ?

बहरीन और ईरान के संबंधों के बीच दूरी एक लंबे समय से है और इससे पहले भी Bahrain Iran को लेकर बहुत सारे कदम उठाता रहा है ।

Bahrain मे रहने वाली अधिकतर आबादी Shia मुसलमानों की है और वहाँ पर सरकार सुन्नी है । वही दूसरी तरफ Iran की सरकार शिया प्रभाव मे है ।

Iran एक लंबे समय से बहरीन की Shia आबादी को अपना मानता रहा है और उनके अधिकारों के लिए बोलता रहता है वही Bahrain इसे Iran द्वारा अपने internal matter में दखल मानता है ।

यह भी पढ़ें:UAE या Saudi : भारतीयों के लिए कौन सा देश बेहतर- कमाई , खर्च और लाइफस्टाइल की तुलना

Iran का Bahrain की जमीन पर दावा

Iran कई बार ये claim कर चुका है की Bahrain कभी Iranian province का ही हिस्सा था वही Bahrain की सरकार कई बार इसका विरोध कर चुकी है और इसे अपने sovereignty पर attack की तरह देखती है ।

Saudi Arabia ने की थी Bahrain की मदद

बात 2011 की है जब Bahrain मे Arab Spring के दौर में बहुत protest हुए जिसमे ज्यादातर सुन्नी सरकार विरोधी Shia थे । बहरीन का कहना था की Iran द्वारा हमारे Shia नागरिकों को भड़काने की वजह से ऐसा हुआ ।

Bahrain एक छोटा देश है उसकी कोई बहुत बड़ी आर्मी नही है इसी वजह से GCC के ही दूसरे देश Saudi Arabia ने अपनी आर्मी Bahrain भेजकर protect को शांत करने में Bahrain सरकार की मदद की थी ।

Bahrain और इस्राइल के संबंध

Bahrain के साथ साथ GCC के और भी देश ये मानते हैं की अगर इस क्षेत्र मे शांति और विकास बनए रखना है तो Israel के साथ दुश्मनी को भूलना होगा और साथ मिलकर काम करना होगा ।

इसी कारण 2020 में बहरीन ने Abraham Accords के तहत Israel को Officially recognize किया । ये बात Iran को बिल्कुल पसंद नही आई क्युकी Iran Israel को अपना दुश्मन मानता है ।

यह भी पढ़ें:Flight में Power Bank : 2026 के नए नियम - जानिए क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं ?

Gulf मे और भी देश अलर्ट पर

Gulf में और भी देश ऐसे हैं जो हाई अलर्ट पर चल रहे हैं और हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है क्युकी हर देश अपने नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान दे रहा है ।

Kuwait ने भी कई missile और drone अटैक झेलें हैं हालांकि लगभग सभी missiles और drones को हवा मे ही मार गिराया गया है ।

UAE पहले से ही हाई सिक्युरिटी अलर्ट पर है कुछ समय पहले ही हमने देखा था की किस तरह UAE और Iran के बीच संबंध बहुत खराब हो गए थे ।

Saudi Arabia भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बहुत active है और Iran और US के बीच ceasefire talk मे भी एक अहम भूमिका निभा रहा है । इस देश ने भी अपनी सिक्युरिटी को और टाइट कर दिया है ।

UAE में रहने वाले भारतीयों पर असर

पिछले कुछ महीने से Gulf countries मे तनाव लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से आप oil price मे अच्छी खासी बढ़ोत्तरी देख सकते हैं । इन सब चीजों का UAE की economy पर भी दबाव पड़ रहा है ।

Gulf देशों के अंदर shipping routes भी बाधित हो रहे हैँ इसकी वजह से समान बाहर से Gulf आने में भी समस्या हो रही है । कई चीजों के दाम बढ़ चुके हैं । हालांकि सरकार इसको नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है ।

Oil price बढ़ने की वजह से कई Airlines ने अपनी flights मे भी कटौती की है । जिसकी वजह से Airlines मे काम करने वालों की जॉब पर भी असर पड़ रहा है ।

Hotel industry पहले ही इसके दबाव मे आ चुकी है क्युकी safety की वजह से टुरिस्ट दुनिया भर मे कम हो चुके हैं ऊपर से flights का किराया भी बढ़ चुका है ।

UAE दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों मे से है और मार्च के महीने मे UAE पर जब हमले करने की कोशिश की गई थी तो UAE ने दुनिया के सबसे अच्छे air defense सिस्टम को अपने यहाँ लगाया और अपने नागरिकों की सुरक्षा की ।

UAE मे रहने वाले भारतीयों को अभी फिलहाल कोई खतरा नही है क्युकी UAE का air defense system बहुत ही कारगर है और ये सब यहाँ रहने वाले भारतीयों ने भी पिछले महीने मे खुद देखा था ।

यह भी पढ़ें:NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

Gulf मे रह रहे भारतीयों को सलाह

Gulf देशों मे रह रहे भारतीय वैसे तो सुरक्षित है क्युकी gulf के सभी देश अपने यहाँ रह रहे नागरिकों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दे रहे हैं लेकिन एक भारतीय होने के साथ साथ आपका भी ये फर्ज बनता है की आप जिस देश मे भी रह रहे हैं उस देश की सरकार के दिए निर्देशों का अच्छे से पालन करें ।

Gulf के किसी भी देश मे रहकर उसका विरोध न करें बल्कि मुश्किल हालात मे वहाँ के नागरिकों की भी मदद करें और सरकार के साथ खड़े रहने की ही सलाह दें ।

जब तक कोई नोटिस नही आ जाता तब तक Iran या Iraq जाने से भी बचें ।

Emergency के हालात मे आप Indian Embassy से भी संपर्क कर सकते हैं ।


अपनी पसंद के टॉपिक पर अपडेट्स पाएं


साइन-अप करके आप हमारी Privacy Policy और Terms of Use से सहमत हैं ।

iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE