arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

Published by:अमर दीप द्विवेदी
8 min read
Posted on:
Sat, Jun 13, 2026, 6:34 PM
Updated on:
Sat, Jun 13, 2026, 7:50 PM
हाइलाइट्स
  • केन विलियमसन ने जून 2026 मे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया ।
  • केन विलियमसन अपने जुड़वा भाई से सिर्फ 1 मिनट बड़े हैं ।
  • केन विलियमसन की पत्नी का नाम Sarah Raheem है ।
  • 16 साल के करियर में 48 अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़े ।
क्रिकेट जगत मे बहुत से ऐसे बल्लेबाज आए जिनको क्रिकेट का भगवान कहा जाता है जैसे सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ या ब्राइन लारा लेकिन इन सबकी बराबरी पर शांत खड़ा है एक महान क्रिकेटर जिसको दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी केन विलियमसन के नाम से जानते हैं ।
केन विलियमसन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान

Kane Williamson, Image By Mark Lucy Lockett / Wikimedia Commons

केन विलियमसन UAE हो या भारत लाखों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों मे बसते हैं । 2021 में जब न्यूजीलैंड और भारत का मुकाबला World Test Championship के फाइनल मे हुआ था तो उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था ।

केन विलियमसन के शांत मन और जबरदस्त क्रिकेट हुनर के कारण ही उस मैच मे भारत की हार से लाखों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल जरूर टूटा था लेकिन केन ने एक क्रिकेट प्लेयर के रूप मे सबके दिल मे जगह बनाई ।

हाल ही में जून 2026 मे ही इस महान क्रिकेट खिलाड़ी ने सभी अंतर्राष्ट्रीय मैचों से सन्यास लेने की घोषणा करके अपने 16 साल के उस क्रिकेट सफर की याद दिला दी जिसमे उनके शानदार रिकॉर्ड्स और एक शांत और गंभीर क्रिकेटर था ।

केन विलियमसन का बचपन और उनका परिवार

Kane Williamson जैसे महान क्रिकेटर का इतना शांत बना रहने के पीछे कही न कहीं उनके परिवार की एक अहम भूमिका रही है ।

इस क्रिकेटर के परिवार को समझने से आपको इनके अनुशासित और इतने शांत जीवन के बारे मे जरूर जानकारी मिलेगी ।

केन का जन्म 8 अगस्त 1990 को Tauranga, New Zealand में हुआ था और उनके पिता Brett Williamson भी एक former cricketer थे ।

पिता केन की तरह एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नही थे लेकिन केन के इतना बड़ा खिलाड़ी बनने मे उनके पिता की बहुत बड़ी भूमिका थी ।

पिता के क्रिकेट ने ही केन के अंदर क्रिकेट के प्रति जुनून पैदा किया बल्कि उनके इतना अनुशासित बने रहने मे भी बड़ा रोल अदा किया ।

यहाँ तक की केन विलियमसन की माँ जिनका नाम Sandra Williamson है sports बैकग्राउंड से ही आती है और उन्होंने ने भी basketball खेला ।

अगर आप भी एक क्रिकेट प्रेमी है तो आपने गौर किया होगा की केन जब भी ग्राउन्ड पर आते हैं तो वो काफी शांत रहते हैं और ग्राउन्ड पर हर स्तिथि को शांत मन से ही हैन्डल करते हैं ।

केन के परिवार ने हमेशा उनका सपोर्ट किया और उनके एक बड़े क्रिकेटर बनने मे कभी भी अनावश्यक दबाब नहीं डाला ।

यही नहीं केन परिवार बहत ही सामान्य जीवन जीता है और मीडिया लाइम लाइट से दूरी बना कर रहता है ।

केन की पत्नी का नाम Sarah Raheem है जो इंग्लैंड मे उनसे उनकी एक क्रिकेट परफॉरमेंस के दौरान उनसे मिली थीं । उनकी मुलाकात 2015 मे हुई थी और Sarah profession से एक नर्स हैं ।

केन विलियमसन की एक बेटी जिसका नाम Maggie है और दो बेटे भी हैं ।

यह भी पढ़ें:Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक

केन विलियमसन के बारे मे खास बातें

केन विलियमसन के बारे मे कुछ बड़े ही खास तथ्य हैं जिनको जानकार आपको मज़ा आने वाला है जैसे केन विलियमसन का एक जुड़वा भाई भी है जो केन से सिर्फ 1 मिनट छोटा है ।

जुड़वा भाई और केन दोनों एक ही परिवार मे पले बढ़े लेकिन भाई को क्रिकेट मे इन्टरिस्ट न होने से वो दूसरी हॉबी मे चला गया और केन बन गए वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर ।

केन विलियमसन के बारे मे एक और खास बात ये है की केन बैटिंग तो राइट हैन्ड से करते हैं लेकिन लिखते लेफ्ट हैन्ड से हैं ।

केन विलियमसन अपने कॉलेज फाइनल में हेड बॉय थे यानि लीडर शिप उन्मे बहुत पहले से थी और यही चीज आपको उनकी कप्तानी मे भी देखने को मिलती रही है ।

2014 मे जब पाकिस्तान स्कूल मे अटैक हुआ था तब केन विलियमसन ने दरियादिली दिखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज की अपनी पूरी फीस दान कर दी थी

ये बात आपमे से बहुत कम लोगों को पता होगी इस से आप जान लीजिए की केन मीडिया मे दिखावा किए बिना कितना अच्छा काम करते हैं ।

केन विलियमसन का क्रिकेट करियर

क्रिकेट की दुनिया मे अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच उन्होंने मात्र 20 वर्ष की उम्र मे खेला था वो भी इंडिया के खिलाफ ODI मैच में । यह मैच 10 अगस्त 2010 मे श्रीलंका में खेला गया था ।

यही नहीं पहला टेस्ट मैच भी इंडिया के खिलाफ था जो नवंबर 2010 मे अहमदाबाद मे खेला गया था और उस दिन शतक जड़ने के साथ साथ कुल 131 रन बनाए थे ।

2021 मे World Test Championship फाइनल भी इंडिया को हराकर जीती इससे ये कह सकते हैं की केन विलियमसन का इंडिया के साथ पुराना रिश्ता है ।

एक बात जो केन विलियमसन के बारे मे हमेशा कही जाती है की केन विलियमसन कभी भी fancy स्टाइल मे नहीं खेलते रहे वो बड़े ही साधारण तरीके से खेलते थे बड़े बड़े स्कोर बनाने के बाद भी उनका ग्राउन्ड पर कोई ड्रामा नहीं होता था ।

केन विलियमसन हमेशा से ही अपनी टीम के लिए नैया पार लगाने वाले क्रिकेटर के तौर पर रहे है जैसे भारतीय टीम में एमएस धोनी को जाना जाता है ।

यह भी पढ़ें:BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल

केन विलियमसन के क्रिकेट रेकॉर्ड्स

महान बल्लेबाजों के रेकॉर्ड्स के बारे मे बात न की जाए तो फिर आपको उनकी महानता के बारे मे कैसे पता चलेगा । अभी तक का केन विलियमसन का 16 साल का अंतर्राष्ट्रीय करियर रहा है और बड़ा ही जबरदस्त क्रिकेट रेकॉर्ड्स बनाया गया ।

टेस्ट क्रिकेट में 110 मैच में 54.06 का कुल average लेकर 9,515 रन बनाए , ODI मैच मे 175 कुछ मैच में 7,256 रन बनाए ।

अभी तक कुल 48 अन्तराष्ट्रिय शतक जिनमे से 33 टेस्ट शतक और 15 ODI शतक हैं ।

उनकी अद्भुत बल्लेबाजी का एक और उदाहरण है उनका वेस्ट इंडीज मे खेला गया मैच जिसमे उन्होंने 251 रन नॉट आउट बनाए ।

FormatMatchesRunsAverage100s
Test110951554.0533
ODI175725649.0015
T20I93257533.000
IPL79212835.470

कप्तान के रूप में केन विलियमसन

केन विलियमसन पहली बार 2016 में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान बने जब Brendon McCullum ने retirement लिया ।

2016 में T20 world cup की कप्तानी मिली और एक पे एक 4 जीत दिलाईं इसके बाद अप्रैल 2016 में न्यूजीलैंड की तीन फॉर्मैट मे कप्तानी हासिल की जिसमे Test, ODI और T20 हैं ।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जुलाई 2016 मे कप्तान के तौर पर पहला टेस्ट मैच जिम्बॉब्वे के खिलाफ खेला जिसमे केन ने 91 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत दिलाई ।

पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच से शुरुवात के बाद मात्र 6 साल के अंदर 25 साल की उम्र में

तीनों फॉर्मैट मे न सिर्फ कप्तानी संभाली बल्कि अपनी टीम को एक बेहतरीन टीम बनाई ।

यह भी पढ़ें:सऊदी अरब का रेज़िडेन्सी और लेबर नियमों को तोड़ने वालों पर हुई सख्त कारवाई

केन विलियमसन : स्टार की चमक, मिट्टी से जुड़े पाँव

क्रिकेट जगत मे बहुत बड़े बड़े स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हुए है लेकिन एक बात जो केन विलियमसन को सबसे अलग बनाती है वो है उनका जमीन से जुड़ाव । वो आज भी न्यूजीलैंड के एक कोस्टल घर मे रहते हैं ।

वो चाहें तो दूसरे बड़े खिलाड़ियों की तरह luxury लाइफ जी सकत हैँ लेकिन वो आज भी एक फॅमिली ऑरिएन्टेड घर मे रहते हैं और अपने दोस्तों के साथ सर्फिंग और फिशिंग करने का शौक रखते हैं ।

एक महान और स्टार बल्लेबाज होने के बावजूद उन्होंने जिस लड़की से शादी की वो एक नर्स थीं और आज वो अपने तीन बच्चों के साथ एक खुशहाल ज़िंदगी जी रहे हैं ।

एक अच्छे इंसान का उदाहरण हैं केन विलियमसन

जब 2014 में पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल पर हमला हुआ था तब केन विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ ODI series खेल रहे थे और बिना किसी दिखावे और मीडिया लाइम लाईट के उन्होंने अपनी पूरी मैच फीस उन बच्चों की मदद के लिए दान कर दी थी ।

दान की गई रकम छोटी हो या बड़ी ये मायने नहीं रखता लेकिन इससे केन विलियमसन की दरियादिली और अच्छे क्रिकेटेर के साथ साथ एक अच्छे और नेक इंसान होना भी दिखाता है ।

यह भी पढ़ें:Qatar मे जन्मे बाहरी लोगों को National Service मे आवेदन करने की अनुमति

केन विलियमसन का संन्यास की घोषणा

अभी हाल ही में 12 जून 2026 को केन विलियमसन ने अपने सभी फॉर्मैट से संन्यास की घोषणा कर दी है । इस समय वो अपने इंग्लैंड टूर पर थे और उन्हे लगा की शायद अब ये सही समय है संन्यास की घोषणा का ।

केन विलियमसन भारतीय टीम के महान खिलाड़ी विराट कोहली के दोस्त भी हैं और कोहली ने उनके संन्यास पर कहा की " I value our friendship" .

UAE मे रहने वाले या भारत मे रहने वाले भारतीय हों सभी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों मे केन विलियमसन की हमेशा जगह रहेगी वो एक महान बल्लेबाज होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं ।

उनका मैदान पर शांत रहना और अपने क्रिकेट मे असाधारण प्रदर्शन करना यही खास बात है जो केन विलियमसन को दूसरे खिलाड़ियों से अलग करती है ।

केन विलियमसन का कैरियर हमे सिखाता है की आपका फोकस अपने काम पर होना चाहिए और बिना ड्रामा किए बिना भी आप एक legend बन सकते हैं । बिल्कुल वैसे ही जैसे केन विलियमसन बने ।


iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL