arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ सऊदी अरब का बड़ा अभियान : रेज़िडेन्सी और लेबर नियमों को तोड़ने वालों पर हुई सख्त कारवाई

Iqama : सऊदी अरब का बड़ा अभियान : रेज़िडेन्सी और लेबर नियमों को तोड़ने वालों पर हुई सख्त कारवाई

Published by:अमर दीप द्विवेदी
6 min read
Posted on:
Mon, Jun 8, 2026, 3:28 PM
Updated on:
Mon, Jun 8, 2026, 3:34 PM
हाइलाइट्स
  • Saudi Arabia में हुआ बड़ा लेबर कानून अभियान ।
  • Iqama से जुड़े नियमों पर जांच हुई तेज ।
  • लेबर और रेज़िडेन्सी से जुड़े हजारों लोगों पर सख्त कार्यवाही
अगर आप भी उन लोगों मे से हैं जो भारत से सऊदी अरब काम के सिलसिले मे आए हैं या जल्द ही जाने वाले हैं तो Iqama और लेबर से जुड़ी ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है ।
Iqama news saudi arabia

Saudi Arabia में Iqama उलंघन को लेकर हजारों पर कार्यवाही

पिछले एक हफ्ते के अंदर Saudi Arabia मे Labor और Residency का उलंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई है ।

ये कार्यवाही सऊदी अरब मे अवैध प्रवासियों और लेबर नियमों को तोड़ने वालों के ऊपर की गई है ।

अधिकारियों ने रेज़िडन्सी या जिसे सऊदी में Iqama कहते हैं से जुड़ी इस कार्यवाही में उन हजारों लोगों को पकड़ा है जो देश मे अवैध रूप से काम कर रहे थे ।

सऊदी सरकार का कहना है की ये कार्यवाही कानून व्यवस्था और लेबर मार्केट को सही रखने के लिए की गई है ।

सऊदी अरब मे काम करने वाले लोगों को एक महत्वपूर्ण संदेश देने की कोशिश की गई है की अगर Saudi Arab मे आपको काम करना है तो Labor और Residency से जुड़े दस्तावेजों को सही रखना जरूरी है ।

हजारों लोगों पर हुई कार्यवाही

Saudi Arabia मे काम करने वाले Labor और Residency नियमों का उलंघन करने वाले हजारों लोगों पर कार्यवाही की गई है । सऊदी अरब के Labor Department ने कहा है की ये कार्यवाही लगातार कई दिनों तक चलने वाले अभियान का ही हिस्सा है ।

इस अभियान के तहत labor डिपार्ट्मन्ट से जुड़े अधिकारीयों ने कई जगह छापेमारी भी की और बहुत से लोगों को हिरासत मे लिया गया । बहुत से लोगों को डिपोर्ट भी किया गया है ।

Saudi Arab की सरकार ने इस कार्यवाही के बाद कहा है की यह लेबर और रेज़िडेन्सी से जुड़ी प्रक्रिया थी और जो कंपनी भी लेबर नियमों का पालन नही करेंगी वो सब भी जांच के दायरे मे आएंगी ।

यह भी पढ़ें:UAE या Saudi : भारतीयों के लिए कौन सा देश बेहतर- कमाई , खर्च और लाइफस्टाइल की तुलना

Saudi Arabia के Iqama नियम

जिस तरीके से UAE में रहने वालों के लिए Emirates id होती है ठीक उसी तरह Gulf देशों का दूसरा देश सऊदी अरब में किसी भी विदेशी नागरिक के लिए इकामा (Iqama) एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है ।

Iqama सऊदी अरब मे काम करने या वहाँ रहने वालों के लिए एक कानूनी और निवास की पहचान है । बिना वैध iqama के Saudi Arabia मे रहना और काम करना गैर कानूनी माना जाता है ।

इसके अलावा Iqama की जरूरत कंपनी छोड़ने, नौकरी बदलने या आपका sponsor बदलने के काम भी आता है ।

मोटे तौर पर समझ ले की सऊदी अरब मे Iqama बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है और इसे अपडेट करके रखना बहुत जरूरी है ।

दूसरे मुल्कों के labor के लिए चेतावनी

सऊदी अरब की सरकार अब अपने यहाँ रहने वाले अवैध कामगारों पर सख्त होती हुए नजर आ रही है । सरकार ने साफ संकेत दिया है की दूसरे देशों से आए लेबर अपने सभी डॉक्युमेंट्स को अपडेट रखे नही तो कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहे ।

जो भी बाहरी कामगार Saudi Arabia मे अपनी नौकरी बदलते हैं और अपने डॉक्युमेंट्स अपडेट नही करते उन पर कार्यवाही होना तय है ।

जो Labour सऊदी अरब में Iqama खतम होने के बाद भी उसे बिना renew कराए Saudi Arabia मे ही बने रहते हैं और देश नही छोड़ते तो उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

सऊदी अरब मे ऐसे लोग जिनका Residency खतम हो जाती है और फिर भी देश नही छोड़ते तो उन्हे आम बातचीत मे खली-बली होना बोलते हैं ।

Saudi Arabia मे काम करने वाले Labor को एक बात और अच्छे से ध्यान रखीं चाहिए की वे सिर्फ ऐसी कंपनी के साथ ही काम करें जो सरकार की तरफ से मान्य हैं नही तो कंपनी के साथ साथ आप पर भी कार्यवाही हो सकती है ।

Work Permit खतम होने के बाद भी वहाँ काम करते रहना गैर कानूनी है और ऐसे लोगों को पकड़े जाने पर दोबारा Work Permit issue करने पर Ban भी लग सकता है ।

यह भी पढ़ें:Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Saudi Arabia में भारतीयों पर इसका असर

वैसे तो पूरे Gulf या खाड़ी देशों मे बहुत सारे भारतीय लोग रहते हैं और काम करते हैं फिर चाहे वो Technical Sector हो, घरेलू काम हो या हेल्थकेर से लेकर Construction तक सब जगह आपको बहुत से भारतीय मिल जाएंगे ।

अगर आप सऊदी अरब के लेबर कानून का पालन कर रहे हैं और समय से अपना Iqama अपडेट रखते हैं तो फिर चिंता करने की कोई बात नही है लेकिन अगर नही करते है तो आपको ये मानना चाहिए की सऊदी अरब में अब लेबर नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही आगे भी होती रहेगी ।

भारत और Saudi Arabia के संबंध बहुत अच्छे हैं और हर साल लाखों भारतीय रहने और काम करने के लिए Saudi Arabia जाते हैं ।

भारतीय दूतावास भी समय समय पर अपने लोगों को Saudi Arabia मे अपने Documents को अपडेट रखने और किसी भी नियम का उलंघन न करने की सलाह देता रहता है ।

सऊदी अरब मे रहने या काम करने वाले भारतीयों को वहाँ पर कोई ऐसा काम नही करना चाहिए जिससे न सिर्फ उनपर कार्यवाही हो बल्कि Saudi Arabia मे भारत का नाम खराब हो ।

सऊदी अरब में किन बातों का खयाल रखे ?

खाड़ी देशों मे हजारों नही बल्कि लाखों की तादाद मे भारतीय काम करते है और इसका सबसे बड़ा कारण Gulf देशों की भारत से अच्छे संबंध और भारतीयों का कौशल है लेकिन फिर भी आप Saudi Arabia मे काम कर रहे हैं तो कुछ बातों का खयाल रखे -

  1. सरकार द्वारा मान्य कंपनी मे ही काम करें।
  2. अपने दस्तावेजों को हमेशा अपडेट रखे।
  3. Iqama या work permit खतम होते ही उसे दोबारा renew कराएं।
  4. Iqama renew न होने की हालत मे सऊदी अरब मे न रहें ।
  5. बिना अनुमति अपनी कंपनी के अलावा कही और काम न करें ।
  6. किसी भी agent और दलाल पर आँख बंद करके भरोसा न करें आपके साथ धोखा हो सकता है
  7. अपने पासपोर्ट या दूसरे दस्तावेजों की कॉपी हमेशा अपने पास रखे ।
  8. किसी भी तरीके का गैर कानूनी काम न करें ।

यह भी पढ़ें:UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Saudi Arabia मे रहने वाले जितनी भी बाहरी लोग है जो वहाँ रह रहे हैं या काम कर रहें है उन्हे यही सलाह दी जाती है की सऊदी अरब अब Labour और Residency की नियमों का उलंघन करने वालों पर बहुत सख्त होता जा रहा है ।

अगर आप किसी के बहकावे में कोई ऐसा काम करते हैं तो याद रखिए आप पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है और इसके बाद न सिर्फ आपको सजा हो सकती है बल्कि दोबारा Saudi Arabia मे जाने से बैन किया जा सकता है ।

सऊदी अरब के Iqama और Residency नियमों की और जानकारी इनके Ministry of Interior वेबसाईट https://www.moi.gov.sa पर उपलब्ध है।


Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE
Trying to find Spy hidden camera in Hotel room

Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Hotel room या Airbnb में hidden spy camera आसानी से ढूंढा जा सकता है। आप अपने phone camera , Wi-Fi scanner या RF detector से आसानी से detect कर सकते हैं। 6 ऐसे आसान तरीके जो काम कर जायेंगे।

Mon, May 25, 2026, 9:00 AM
TECHNOLOGY
Abu Dhabi के Yas Island पर बनने वाला है The Sphere

Abu Dhabi में आएगा Lag Vegas वाला Sphere - Yas Island पर $1.7 अरब का विशालकाय Entertainment Hub

Abu Dhabi के Yas Island पर बनेगा Las Vegas जैसा Sphere। Abu Dhabi ने ALEC Company को 1.7 billion USD का contract दिया। 2029 तक UAE में एक और Tourist Hub बनकर होगा तैयार।

Sat, May 23, 2026, 4:20 PM
ENTERTAINMENT
power bank in flights iata dgca rules 2026

Flight में Power Bank : 2026 के नए नियम - जानिए क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं ?

2026 में Airlines नें Power Bank को ले जाने सम्बंधित नियम बहुत कड़े कर दिए हैं। DGCA और IATA के नए कानूनों में कितने mAh का पावर बैंक allow है जानेंगे इस लेख में।

Sat, May 23, 2026, 1:52 PM
TECHNOLOGY