arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

Published by:अमर दीप द्विवेदी
6 min read
Posted on:
Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
Updated on:
Sun, May 31, 2026, 12:13 PM
हाइलाइट्स
  • Baps हिन्दू मंदिर Middle East का पहला पारम्परिक हिन्दू मंदिर है।
  • अब तक मंदिर में 40 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं।
  • इस मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी 2024 को हुआ था।
खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।
abu dhabi hindu baps temple

BAPS Hindu Temple Abu Dhabi

यह कह सकते हैं की ये मंदिर सिर्फ हिन्दुओं का नहीं है बल्कि हर धर्म हर देश के लोगों के लिए खुला है। UAE खाड़ी देशों के लिए Tolerance का सबसे अच्छा उदाहरण BAPS (Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan) हिन्दू मंदिर है।

मंदिर की स्थापना कैसे हुई?

खाड़ी देशों का सबसे प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर सन 2024 में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद जो उस समय अबू धाबी के क्राउन प्रिंस थे के द्वारा मंदिर निर्माण के लिए अबू मुरईखा में जमीद देने के बाद बनना शुरू हुआ था।

यह फैसला पूरे भारत के लिए एक गौरव का पल था क्युकी UAE एक मुस्लिम बहुल देश है और ऐसे मुस्लिम बहुल देश में इतना भव्य हिन्दू मंदिर बनना बहुत बड़ी बात थी।

आज भी इतने समय बाद खाड़ी देशों में कोई दूसरा इतना खूबसूरत हिन्दू मंदिर नहीं है इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं की UAE एक देश के तौर पर कितना टोलेरंट हैं।

UAE ने अपने यहाँ रहने वाली इतनी बड़ी हिन्दू आबादी के लिए ये हिन्दू मंदिर बना कर भारत और UAE के बीच के रिश्तो को और अधिक मज़बूत किया है।

14 फरवरी 2024 को हज़ारो कारीगरों की कड़ी मेहनत का फल BAPS हिन्दू मंदिर के रूप में हम सब के सामने है।

वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण

वैसे तो भारत में ऐसे सैकड़ों हिन्दू मंदिर पहले से ही बने हुए हैं लेकिन खाड़ी देशों के बीच में ऐसा भव्य मंदिर बनाना आसान नहीं था।

ये मंदिर सिर्फ देखने में ही नहीं बल्कि बनाने में भी किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस मंदिर को बनाने में भारत के राजस्थान का गुलाबी बलुआ पत्थर लगा हुआ है। मन्दिर पर लगे हर पत्थर पर हाथों से कारीगरी की गई है।

मंदिर के अंदर के भाग में इटालियन सफ़ेद संगमरमर लगा हुआ है जो गुलाबी बलुआ पत्थर के साथ मिलकर ऐसा स्वरुप प्रदान करता है की देखने वाला बस देखता रह जाता है।

मंदिर में कुल मिलाकर सात शिखर बनाये गए हैं जो UAE में सात एमिरेट्स को दर्शाते हैं। यह मंदिर 27 एकड़ की जमीन पर बना हुआ है इसी से आप इसके आकार का अंदाज़ा लगा सकते हैं की यह मंदिर बाहर से देखने में कितना विशाल लगता है।

मंदिर के अंदर जैसे ही आप सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर जायेंगे आपको हज़ारो जटिल नक्काशी देखने को मिलेंगी। साथ ही साथ अंदर कई देवी देवताओं की मूर्तियां भी हैं जिनके आप दर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

40 लाख लोगों ने किये दर्शन

जब 14 फरवरी 2024 को इस मंदिर का उद्घाटन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उसके बाद से यह मंदिर न सिर्फ UAE बल्कि पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध हो गया है।

अब ये मंदिर UAE का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है। आज तक अगर देखें तो लगभग 2 सालों में 40 लाख से ज्यादा लोग यहाँ दर्शन करने आ चुके हैं और ये संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है।

इस मंदिर में सभी धर्मों के लोगों को आने की परमिशन है फिर चाहे वो हिन्दू हो मुस्लिम, क्रिस्चियन या किसी भी धर्म का हो। दुनिया भर के लोग इस मंदिर की भव्यता और इसकी नक्काशी देखने आते हैं।

जब मंदिर की पहले वर्षगांठ थी तब UAE के शाही परिवार के 20 से ज्यादा सदस्य कई नेता और करीब 13,000 लोग उपस्थित थे। अब आप इसी से अंदाज़ा लगा सकते हैं की ये मंदिर कितना विशाल है।

मंदिर दर्शन की पूरी जानकारी

समय -

अबू धाबी का ये BAPS हिन्दू मंदिर मंगलवार से लेकर रविवार तक खुला रहता है , यह सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। लेकिन अगर आपको मंदिर में दर्शन करना है तो सुबह का समय सर्वोत्तम है।

रजिस्ट्रेशन -

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी में जाने के लिए आपको पहले online registration करना जरूरी होता है। इसका registration आप BAPS की official website या इसके app पर भी आप online registration कर सकते हैं।

BAPS मंदिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

धयान रखने वाली बात ये है की मंदिर में बिना रजिस्ट्रेशन के एंट्री नहीं मिलती और ऐसा इसलिए ताकि भीड़ का सही प्रबंध किया जा सके।

मंदिर का पता -

वैसे तो ये मंदिर इतना ज्यादा प्रसिद्ध है की ज्यादातर लोगों को मालूम है की ये मंदिर किस जगह पर है लेकिन फिर भी इसका पता निम्न है -

Plot P6 Al Taf Road (E 16) Abu Mureikhah, Abu Dhabi ये मंदिर दुबई और अबू धाबी हाईवे पर ही है और दुबई से करीब 50 मिनट की दूरी पर है।

मंदिर का फ़ोन नंबर -

+971 25561982 अगर आपको मंदिर दर्शन या किसी और तरीके की जानकारी चाहिए तो आप दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Abu Dhabi में आएगा Lag Vegas वाला Sphere - Yas Island पर $1.7 अरब का विशालकाय Entertainment Hub

मंदिर का ड्रेस कोड या पहनावा

BAPS हिन्दू मंदिर की प्रशिद्धि पूरी दुनिया में है और यहाँ सिर्फ हिन्दू ही नहीं बल्कि दूसरे बहुत सारे धर्मों के लोग भी आते हैं। दुनिया भर के ज्यादातर हिन्दू मंदिरों में सभी धर्मों के लोगों के आने जाने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है। यह सनातन धर्म की खूबसूरती है।

लेकिन जैसे की हम दूसरे धार्मिक स्थानों में भी हमेशा शालीन कपडे पहनकर जाते है ठीक उसी तरह इस मंदिर में भी आपको शालीन कपडे पहनकर आने का अनुरोध किया जाता है।

मंदिर में प्रवेश से पहले ही आपको जूते भी बाहर ही उतारने होंगे। और मंदिर के मुख्य एंट्री पॉइंट से पहले ही सिक्योरिटी जांच होती है।

ईरान-इजराइल युद्ध में मंदिर की स्तिथि

अभी कुछ समय पहले ही 2026 में जब ईरान और इजराइल का युद्ध हुआ तो ईरान और UAE के बीच में भी तनाव बढ़ा।

BAPS हिन्दू मंदिर ने सुरक्षा कारणों से कुछ दिनों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए थे लेकिन अंदर पूजा अर्चना चलती रही। सिर्फ बाहर से आ रहे श्रृद्धालुओं के लिए मंदिर बंद था।

यहाँ तक की मंदिर ने जरुरतमंदो के लिए खाने का भी प्रबंध किया और virtual gathering से सभी को साहस दिलाया।

स्तिथि सामान्य होने पर 14 अप्रैल 2026 को मंदिर फिर से खुल गया और भगवन के दर्शन के लिए भक्तों आ आना फिर से शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें:UAE में आने वाले नए भारतियों की 5 बड़ी Financial Mistakes, जो आपकी बचत को खत्म कर सकती है।

FAQ:

Q. क्या BAPS हिन्दू मंदिर में फोटोग्राफी allow है?

Ans. मंदिर के बाहरी भाग में फ़ोन से फोटोग्राफी allow है जबकि मंदिर के अंदर जहाँ मूर्तियां है वहां फोटो नहीं ले सकते।

Q. क्या BAPS हिन्दू मंदिर में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है?

Ans. हाँ, Baps की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है।

Q. BAPS हिन्दू मंदिर की timing क्या है?

Ans. मंदिर मंगलवार से रविवार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुलता है।

Q. क्या BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी में मुस्लिम जा सकते हैं?

Ans. हाँ, मंदिर में किसी भी धर्म के लोग जा सकते हैं।


अपनी पसंद के टॉपिक पर अपडेट्स पाएं


साइन-अप करके आप हमारी Privacy Policy और Terms of Use से सहमत हैं ।

Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE
Trying to find Spy hidden camera in Hotel room

Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Hotel room या Airbnb में hidden spy camera आसानी से ढूंढा जा सकता है। आप अपने phone camera , Wi-Fi scanner या RF detector से आसानी से detect कर सकते हैं। 6 ऐसे आसान तरीके जो काम कर जायेंगे।

Mon, May 25, 2026, 9:00 AM
TECHNOLOGY
newslettermodal