arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

UAE में कार में ये सामान छोड़ना पड़ सकता है बहुत भारी, जानिए कानून और सुरक्षा से जुड़े जरुरी नियम

Published by:अमर दीप द्विवेदी
4 min read
Posted on:
Tue, May 12, 2026, 4:08 PM
Updated on:
Tue, May 12, 2026, 4:09 PM
हाइलाइट्स
  • UAE में कार के अंदर का तापमान 70 डिग्री तक पहुँच सकता है।
  • पावर बैंक, गैस, परफ्यूम और मोबाइल बैटरी बन सकती हैं खतरा
  • लापरवाही करने पर हो सकता है भारी जुर्माना
UAE में गर्मियों के मौसम में कार के अंदर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है ऐसे में कुछ ऐसे सामान होते हैं जिन्हे कार के अंदर छोड़ना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। UAE के नियमों के अनुसार न सिर्फ आपको भारी जुर्माना हो सकता है बल्कि ये कार में दुर्घटना का कारण भी बन सकता है।
UAE summer car safety rules Hindi News

UAE में गर्मियों में कार सुरक्षा को लेकर सावधानियाँ

UAE खाड़ी में एक ऐसा देश है जहाँ गर्मियों के मौसम में पारा बहुत ज्यादा हो जाता है ऐसे में जहाँ बाहर का तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान रहता है तो कार के अंदर तो 70-72 डिग्री तक भी पहुंच जाता है।

रोज की दिनचर्या में कार में बहुत सा सामान रखने की आदत होती है लेकिन कुछ ऐसे सामान भी होते हैं जिन्हे इतनी गर्मी में कार के अंदर रखना बहुत खतरनाक हो सकता है।

पहले भी UAE के अंदर गर्मियों में ऐसे बहुत से वाकये हो चुके हैं जिसकी वजह से हमें बहुत ही ध्यान देने की जरुरत है की गर्मियों में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे हम किसी भी आने वाली समस्या से बच सकें।

गैस सिलिंडर या कोई ज्वलनशील पदार्थ से खतरा

कार की गर्मी में छोटे गैस सिलिंडर जिन्हे हम अक्सर कैंपिंग में भी इस्तेमाल करते हैं, परफ्यूम , सैनिटाइज़र या कोई और ज्वलनशील पदार्थ छोड़ना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। बहुत तेज़ गर्मी में ये कभी भी आग पकड़ सकते हैं।

अगर विशेषज्ञों की माने तो गर्मी के दिनों में कार को धूप में बहुत देर तक पार्क करने से बचना चाहिए खासतौर से अगर उसमे कुछ इस तरह का सामान रखा हो।

कार में भूलकर भी न छोड़ें बैटरी और पावर बैंक

गर्मी के मौसम में कार में हीट बढ़ने से पावर बैंक , मोबाइल बैटरी या लैपटॉप बैटरी तेज़ी से गरम हो जाती है ऐसे में अगर उन्हें ज्यादा देर तक ऐसी जगह रखा रहने दिया गया तो उनमे फटने और फिर आग लगने की घटना हो सकती है।


अगर आप UAE में गर्मियों के मौसम में लम्बी यात्रा कार से कर रहे हैं तो ऐसे सामान को आगे कार के शीशे से आने वाली गर्मी से दूर रखे और हो सके तो उसे एयर कंडीशन की ठण्ड में ही रखे इससे उसके गरम होने का खतरा कम हो जायेगा।

UAE यात्रा से जुड़े नियमो की जानकारी के लिए ये समाचार भी पढ़ें -

UAE से Oman सड़क मार्ग यात्रा की जानकारी

UAE में बच्चों को कार में अकेला छोड़ना अपराध

अगर आप के पास कार है तो परिवार के साथ आना जाना तो लगा ही रहता है ऐसे में कभी भी पालतू जानवरों या अपने बच्चों को कार के अंदर छोड़कर नहीं जाना चाहिए।

कई बार पेरेंट्स ये सोचकर अपने बच्चों या पालतू जानवरों को कार में अकेला छोड़ देते हैं की अभी कुछ ही समय में तो वापस आ जाऊंगा और फिर अगर आप भूल गए की कार में आप किसी को छोड़ कर आये हैं तो ये उनके लिए जानलेवा हो सकता है।

कई मामलों में UAE प्रशासन आप पर भारी जुर्माना भी लगा सकता है क्युकी इसे यहाँ गंभीर लापरवाही का मामला माना जाता है।

गर्मियों में कार सुरक्षित रखने के आसान उपाए

  • हो सके तो कार को हमेशा छाँव में पार्क करें
  • कार में बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला न छोड़े
  • कार में ज्वलनशील पदार्थ न रखें
  • पार्किंग के बाद बैटरी और पावर बैंक बाहर निकाल लें
  • कार में कुछ एक्स्ट्रा पानी की बोतल रख लें

UAE में क्यों ज़्यादा है खतरा

मई से लेकर सितम्बर तक UAE में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है इस दौरान यहाँ पर कई बार कारों में आग लगने की समस्या देखने को मिलती है।
प्रशासन समय समय पर लोगों को आगाह करता रहता है की किस तरह लोग नियमों का पालन करके ऐसे खतरों से बच सकते हैं।

अगर UAE में आपकी Emirates ID खो जाये तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है -
Emirates ID खो जाये तो क्या करें ?

निष्कर्ष

UAE में गर्मी के मौसम में आपकी छोटी सी लापरवाही बड़े खतरे का कारण बन सकती है ऐसे में हमेशा ध्यान रखे की कार में बैटरी , ज्वलनशील पदार्थ , लैपटॉप बैटरी या पावर बैंक को ज्यादा समय तक न छोड़े।

पालतू जानवरों या बच्चों को तो भूलकर भी कार में अकेला न छोड़े क्युकी गर्मियों के दिनों में बंद कार में तापमान बहुत तेज़ी से बढ़ता है और चल रही AC का कोई भरोसा नहीं की कब बंद हो जाये।

FAQs


Q . UAE में गर्मियों के दिनों में बंद कार का तापमान कितना हो सकता है ?
Ans. गर्मियों में UAE में कार का तापमान 70-72 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Q . क्या UAE में पालतू जानवरों या बच्चो को कार में अकेला छोड़ना अपराध है ?
Ans. हाँ, इसे गंभीर लापरवाही माना जाता है और आपको भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

Q . क्या UAE में गर्मियों में बिना AC कार चला सकते हैं ?

Ans. नहीं , बिना AC तापमान बहुत ज्यादा हो सकता है।

Q . क्या कार में पावर बैंक छोड़ सकते हैं ?
Ans. नहीं, बंद कार में तापमान तेज़ी से बढ़ता है और पावर बैंक में आग लग सकती है।




Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE
Trying to find Spy hidden camera in Hotel room

Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Hotel room या Airbnb में hidden spy camera आसानी से ढूंढा जा सकता है। आप अपने phone camera , Wi-Fi scanner या RF detector से आसानी से detect कर सकते हैं। 6 ऐसे आसान तरीके जो काम कर जायेंगे।

Mon, May 25, 2026, 9:00 AM
TECHNOLOGY