arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

UAE में Sick Leave लेने से पहले जान ले ये जरुरी नियम, नहीं तो कंपनी काट सकती है सैलरी

Published by:अमर दीप द्विवेदी
4 min read
Posted on:
Sat, May 16, 2026, 3:50 PM
Updated on:
Fri, May 22, 2026, 8:34 AM
हाइलाइट्स
  • UAE में ज्यादातर कंपनी Sick Leave Certificate मांगती हैं।
  • बीमार होने पर 90 दिन तक की Sick Leave ले सकते हैं।
  • UAE में बीमार होने पर 15 दिन तक की Sick Leave Paid होती है।
आप UAE ही नहीं दुनिया में किसी भी जगह पर नौकरी करो और कितने भी स्वस्थ क्यों न हो लेकिन कभी न कभी तो बीमार पड़ सकते हो इसलिए आप को ये जानना बहुत जरुरी है की बीमारी का सर्टिफिकेट Sick Leave Certificate कहा से बनवाया जाये।
uae sick leave certificate

UAE Sick Leave

UAE दुनिया की कई इंटरनेशनल कंपनियों का हब है और यहाँ लेबर कानून बहुत सख्त है ऐसे में यहाँ की कंपनी नियमो का सख्ती से पालन करती हैं

यही कारण है की जब भी आप बीमार पड़ते हैं तो कंपनी आप से Sick Leave सर्टिफिकेट मांगती है तभी आपकी सैलरी से पैसा नहीं कटता। आपके लिए UAE में Sick Leave certificate से जुड़े नियमो को जानना बहुत जरुरी है।

UAE में कर्मचारियों को कितने दिन की Sick Leave मिल सकती है

जब भी आप UAE की किसी कंपनी में नौकरी करते हैं तो ये बात याद रखने वाली है की जॉइनिंग के 90 दिन के बाद ही आप Sick Leave ले सकते हैं और इन 90 दिनों में भी अलग अलग शर्ते हैं जैसे sick leave शुरू होने के 15 दिन तक का वेतन पूरा मिलता है।

अगले 30 दिन का वेतन आधा मिलता है और अगर इसके बाद भी आप बीमार हैं और कंपनी नहीं आ सकते तो और 45 दिन की भी छुट्टी ले सकते हैं लेकिन उसका कोई पैसा नहीं मिलता।

ज्यादातर कर्मचारी बीमार होने पर 15 दिन के अंदर कंपनी में काम पर वापस आ जाते हैं , ऐसे में उनको पूरी सैलरी मिलेगी।

खोई हुए Emirates ID पाना है बहुत आसान

प्रोबेशन पीरियड में Sick Leave के नियम

अगर आपको नहीं पता तो मैं आपको बता देता हूँ की प्रोबेशन पीरियड कंपनी ज्वाइन करने के बाद का वो समय है जिस समय में कंपनी अपने नए कर्मचारी की परफॉरमेंस देखती है या आसान भाषा में समझे तो आपका टेस्ट चल रहा होता है की आप कंपनी के लिए सही है या नहीं।

प्रोबेशन पीरियड में वैसे तो कोई sick leave देने का प्रावधान नहीं है और कोशिश करके इस दौरान आपको sick leave लेने से बचना चाहिए।

अगर आप फिर भी छुट्टी लेना चाहते हैं तो आमतौर पर इसके लिए मेडिकल रिपोर्ट देनी पड़ती है और ये कंपनी की HR पालिसी पर निर्भर करता है।

UAE में Sick Leave Certificate क्या होता है ?

UAE में Sick Leave Certificate की जरुरत पड़ती है उसका सबसे बड़ा कारण ये है की कर्मचारियों के बीमार होने की स्तिथि में यहाँ एक लम्बे समय तक की छुट्टी का प्रावधान है ऐसी स्तिथि में बीमारी की छुट्टियों का गलत इस्तेमाल न हो उसको लिए कंपनी आपसे Sick Leave सर्टिफिकेट मांगती हैं।

Sick Leave Certificate न होने पर कर्मचारियों द्वारा इन छुट्टियों का दुरपयोग हो सकता है।

UAE vs Saudi - भारतीयों के लिए कौन सा देश बेहतर

Sick Leave Certificate कहाँ से बनता है ?

UAE में आप जब भी बीमार पड़ते हैं तो आपको डॉक्टर को दिखाना पड़ता है यहाँ आप डायरेक्ट फार्मेसी या मेडिकल स्टोर से दवा नहीं ले सकते।

डॉक्टर का पर्चा भी Sick Leave Certificate की तरह काम नहीं कर सकता बल्कि डॉक्टर आपकी हालत देखकर आपके निवेदन पर Sick Leave सर्टिफिकेट जारी कर सकता है।

क्लिनिक या हॉस्पिटल का डॉक्टर ही यह निर्णय लेता है की आपको कितने दिनों की Sick Leave की आवश्यकता है और उतने दिन की ही आप कंपनी से sick leave ले सकते हैं।

आजकल ये सर्टिफिकेट UAE में डिजिटल तरीके से भी ईमेल , व्हाट्सप्प या मोबाइल ऍप पर भी भेज दिए जाते हैं।

Sick Leave सर्टिफिकेट बनवाने में खर्च

अगर आप UAE में Sick Leave सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो बहुत से Government क्लिनिक या हॉस्पिटल इसे मुफ्त में भी बना देते हैं और इसका कोई अलग से फीस नहीं लेते।

अगर इस सर्टिफिकेट को attest कराना है तो इसके लिए 70 दिरहम के आस पास का खर्चा आता है जो खुद आपको ही देना होता है।

1 से 5 दिनों की छुट्टी तक तो अटेस्ट सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं होती लेकिन अगर छुट्टी लम्बी है तो इसे अटेस्ट करने की मांग आपकी कंपनी का HR डिपार्टमेंट कर सकता है।

दुबई में आसानी से मिलती है लाखों की नौकरी

FAQ :

Q. UAE में Employee Sick Leave कितने दिन की मिलती है ?

Ans. UAE में Employee Sick Leave 90 दिन तक की मिलती है।

Q. UAE में कितने दिन की Paid Sick leave मिलती है ?

Ans. UAE में 15 दिन की Paid Sick Leave मिलती है।

Q. UAE में Sick Leave Certificate की फीस कितनी है ?

Ans. Sick Leave Certificate बिलकुल फ्री है।

Q. UAE में Sick Leave Certificate attestation फीस कितनी है ?

Ans. Sick Leave सर्टिफिकेट की attestation फीस 70 दिरहम है।



Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE
Trying to find Spy hidden camera in Hotel room

Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Hotel room या Airbnb में hidden spy camera आसानी से ढूंढा जा सकता है। आप अपने phone camera , Wi-Fi scanner या RF detector से आसानी से detect कर सकते हैं। 6 ऐसे आसान तरीके जो काम कर जायेंगे।

Mon, May 25, 2026, 9:00 AM
TECHNOLOGY