Visa : UAE ने तीन Ebola Virus प्रभावित देशों के नागरिकों के लिए वीजा बंद किया - युगांडा, कांगो और साउथ सूडान
- DR Congo, Uganda और South Sudan के नागरिक प्रभावित
- Ebola Virus से सुरक्षा के चलते निर्णय लिया गया ।
- Cargo और Transit flights पर कोई प्रभाव नहीं ।

UAE ने अफ्रीका में 3 देशों मे Ebola वायरस के मामले आने के बाद से इन देशों को वीजा जारी करने से रोक
जिस तरीके से आफ्रिका क्षेत्र मे Ebola वायरस के बहुत सारे केस सामने आ रहे हैं उसको देखते हुए UAE सरकार ने अफ्रीका के कुछ देश जिनमे Congo, Uganda और South Sudan हैं के Visa को हाल फिलहाल Ban कर दिया है ।
इन देशों से हर साल UAE लाखों लोग आते हैं लेकिन UAE में National Emergency Crisis and Disaster Managementऔर Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security के इस निर्णय के बाद इन देशों के जो नागरिक UAE आना चाहते हैं उन्हे झटका लगा है ।
Ebola वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए ICP द्वरा उठाया गया ये कदम UAE के नागरिकों को Ebola के प्रभाव से रोकेगा।
आफ्रिका के तीन देश जो Visa ban से प्रभावित
UAE ने अफ्रीका के जिन देशों को अपनी वीजा बैन लिस्ट मे डाला है वो देश हैं
- Democratic Republic of Congo (DRC) - अरब समाचार को मिली जानकारी के हिसाब से अभी तक Congo मे करीब 381 Ebola के confirmed केस आ चुके हैं जिनमे से 64 मौतें हो चुकी हैं । मौतों का आंकड़ा आप तक समाचार पहुचने तक बढ़ भी सकता है ।
- South Sudan - आफ्रिका क्षेत्र का ही दूसरा देश जो की Congo की सीमा से लगा हुआ है high - risk ज़ोन मे आता है । यही कारण है की UAE ने अहतीयातन यहाँ का भी वीजा बैन कर दिया है ।
- Uganda - Uganda भी अफ्रीका क्षेत्र का ही एक देश है और DRC Congo से बहुत से लोगों के वहाँ जाने से Ebola वायरस Uganda भी पहुँच गया है । करीब 19 confirmed case और दो मौतें यहाँ भी दर्ज की गई हैं ।
UAE के Visa ban का फैसला कब से लागू ?
आफ्रिका के इन तीनों देशों के नागरिकों के UAE के द्वारा लिया गया Visa Ban का फैसला 6 जून 2026 शनिवार से लागू हुआ है ।
तीनों देशों Uganda, DRC Congo और South Sudan के नागरिक नए प्रतिबंध के दायरे मे आते हैं और नया Visa कब तक issue होगा ये अभी नहीं कहा जा सकता ।
Ebola वायरस के कंट्रोल तक Visa प्रतिबंधित रह सकता है ।
किन लोगों के UAE आने की छूट ?
वैसे तो इन तीन देशों Uganda, DR Congo और South Sudan के लोगों पर सीधे तौर पर UAE आने पर फिलहाल प्रतिबंध लगा है लेकिन अगर इस देश के नागरिक किसी दूसरे देश मे 21 दिन या उससे ज्यादा रहकर आए हों तो वो UAE आ सकते हैं ।
सीधे सी बात कहें तो इन देशों के लोग अभी UAE सीधे नहीं आ सकते और यही बात इन देशों से आने वाल Transit यात्रियों पर भी लागू है । लेकिन Cargo फ्लाइट पर रोक नहीं है ।
यह भी पढ़ें:Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गयाEbola outbreak को समझना जरूरी
DR Congo की मिनिस्ट्री ने पहली बार 15 मई 2026 को कांगो मे Ebola वायरस के outbreak की बात कही थी। इस बीमारी के कारण हेल्थ वर्कर्स भी इसके शिकार हो गए थे ।
जब इस बीमारी की जांच की गई तो पता चला की ये Ebola बीमारी ही है और Bundibugyo Virus Disease है ।
WHO यानि World Health Organisation ने इस बीमारी की समस्या को देखते हुए Public Health Emergency of International Concern यानि एक तरह का अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल लगा दिया है ।
इस आपातकाल का सबसे बड़ा कारण है की इस वायरस का प्रभाव अब एक से ज्यादा देशों मे फैल चुका है । दुनिया अभी कुछ साल पहले COVID-19 जैसी बीमारी से बाहर निकाल कर आई है और इस बीमारी पर अगर अभी से कंट्रोल नहीं किया गया तो दुनिया के लिए घातक हो सकती है ।
Ebola virus के बारे मे ये बात समझना जरूरी है की अभी तक इस बीमारी की कोई Vaccine नहीं बनी है और न ही ऐसी दवाई बनी है जिससे ये बीमारी सही हो जाए ।
इससे पहले भी जब ये बीमारी फैली थी तब कई infected लोगों मे करीब 40-50% लोगों की मृत्यु हुई थी । यही कारण है की WHO ने बिना देरी किए आपातकाल की घोषणा कर दी ।
Ebola Virus कुल केस और मृत्यु के आँकड़े
Uganda मे 5 जून 2026 तक 19 confirmed केस हुए थे जिसमे से दो मौतें भी हो चुकी हैं वहीं DRC में 381 कन्फर्म्ड केस और 64 मौतें दर्ज की गई हैं ।
World Health Organization का कहना है की इस Ebola बीमारी का सबसे बड़ा प्रभाव अभी तक DR Congo में दर्ज किया गया है और समय रहते अगर इस पर काबू न किया गया तो ये एक ग्लोबल हेल्थ रिस्क बन सकता है ।
यह भी पढ़ें:Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असरUAE या Gulf मे रहने वाले इंडियन पर प्रभाव
Visa ban का प्रभाव सीधे तौर पर तो Gulf में रहने वाले भारतीयों पर नहीं पड़ेगा क्युकी UAE ने Uganda, DR Congo और South Sudan के नागरिकों पर वीजा बैन लगाया है लेकिन जो भारतीय भी इन देशों मे रहते है या वहाँ से ट्रैवल करके सीधे UAE आना चाहते हैं उनके लिए समस्या हो सकती है ।
Visa ban की स्तिथि होने के साथ साथ जो भारतीय काम के सिलसिले में इन देशों मे गए थे वो भी सीधे सीधे UAE नहीं आ सकेंगे । इंसके लिए उन्हे 21 या उससे ज्यादा दिन किसी दूसरे देश मे बिताकर आने होंगे ।
UAE में रहने वाले भारतीयों को यही सलाह दी गई है की बिना बहुत जरूरी काम इन देशों की यात्रा करने से बचे अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है और वैसे भी Ebola प्रभावित देशों मे अभी न जाना ही आपके और आपके परिवार के लिए बेहतर होगा ।
UAE मे रहने वाले भारतीयों के लिए घबराने की जरूरत नहीं है क्युकी UAE सरकार ने अहतियात के तौर पर पहले से ही आफ्रिका के सभी Ebola प्रभावित देशों के लोगों पर Visa प्रतिबंध लगा दिया है ।
लेकिन पाठकों को ये सलाह दी जाती है की जब तक आफ्रिका मे Ebola पर पूरी तरह से कंट्रोल नहीं हो जाता तब तक इन तीनों देशों DR Congo, Uganda और South Sudan की यात्रा करने से बचना चाहिए ।
















