arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Published by:अमर दीप द्विवेदी
5 min read
Posted on:
Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
Updated on:
Mon, May 25, 2026, 3:46 PM
हाइलाइट्स
  • आज Bitcoin $77,000 के पास ट्रेड हो रहा है।
  • Bitcoin पहले भी 80% तक गिर चुका है।
  • अच्छी प्लानिंग से Bitcoin crash में भी लोग कमाते हैं।
फाइनेंस मार्किट में आज एक ही बात पर चर्चा चल रही है और वो है Bitcoin crash की। आपने देखा होगा Bitcoin अचानक गिर गया। यहाँ तक की न्यूज़ चैनल्स पर "bitcoin crash" ट्रेंड चल रहा है।
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash के समय panic नहीं planning karo

WhatsApp ग्रुप में भी हलचल तेज़ है और लोग बातचीत कर रहे हैं की अब क्या करना है। Bitcoin crash में पैनिक होने की कोई जरुरत नहीं है और ये बात उन इन्वेस्टर को अच्छी तरह से मालूम है जिन्होंने पहले ये स्तिथि देखी है।

पिछले एक हफ्ते में Bitcoin ETFs से $1.25 billion बाहर निकले और 24 घंटे में $917 million की future liquidation हुई है। चलो पूरी पिक्चर समझते हैं।

Bitcoin update में आज क्या हुआ ?


आज की तारीख में बिटकॉइन $77,000 के आस पास चल रहा है और एक हफ्ते से कम में 2.7% की गिरावट देखी गई है जिसकी वजह से Bitcoin मार्किट पूरी तरह से हिली हुई है।

यही नहीं Ethereum ETFs से भी $255 मिलियन बाहर निकल चुके हैं और हालात ये हैं की BlackRock का iShares Bitcoin trust October 2025 के $100 billion से गिर कर सीधे $48.68 billion पर आ गया है।

इतने पर भी जो अनुभवी Bitcoin traders हैं वो घबराते नहीं हैं और अगर आप एक नए ट्रेडर्स हैं तो पहले इस चीजों को अच्छी तरह से समझ ले तो ही अच्छा रहेगा।

Bitcoin Liquidation क्या है और कैसे काम करता है ?

Bitcoin market में liquidation क्या है इसे समझना बहुत जरुरी है। थोड़ी देर के लिए मान लीजिये की आपने INR 20,000 लगाकर INR 200,000 के Bitcoin खरीद लिए। ये 10x लिवरेज है। अगर मार्किट में Bitcoin 10% गिरा तो आपका लगाया हुआ पैसा पूरा जीरो हो जाता है।

इसी तरह जब बहुत सारे leveraged traders एक साथ liquidate हो जाते हैं तो उनका असर Bitcoin मार्किट में तेज़ी से आता है और प्राइस और तेज़ी से गिरता है।

Liquidation लगातार होता रहता है और एक chain की तरह बन जाता है जिसे "liquidation cascade" कहते हैं।

यह भी पढ़ें:UAE में आने वाले नए भारतियों की 5 बड़ी Financial Mistakes, जो आपकी बचत को खत्म कर सकती है।

Bitcoin ETF Outflow क्या होता है ?

पहले Bitcoin एक general investor के लिए होता था जिसमे आम आदमी invest करता था लेकिन 2024 में अमेरिका ने Bitcoin ETFs approve किया जिसकी वजह से बड़े बड़े फाइनेंसियल इन्वेस्टर जैसे Banks, Pension funds, hedge funds भी Bitcoin में ETFs के जरिये इन्वेस्ट करने लगे।

जब ये लोग ETF से पैसा निकालते हैं तो पार्टिसिपेंट्स को Bitcoin मार्किट में बेचना पड़ता है जिसकी वजह से Bitcoin का price गिर जाता है। 2026 में इस out flow के कई बड़े कारण हो सकते हैं।

  • Trump की Iran warning और टेंशन जिससे एसेट से लोग पैसा निकालने लगते हैं।
  • Macro inflation data क्युकी रेट कट की उम्मीद घटी और मार्किट ने react किया
  • लोगों को US Treasury yields पर भरोसा बढ़ा और Bitcoin से पैसा निकला

Bitcoin गिरने का इतिहास

ये कोई पहली बार नहीं हुआ जब Bitcoin मार्किट क्रैश हुआ हो इससे पहले भी Bitcoin कई बार crash हुआ है अगर हम इसके इतिहास के बारे में जानने की कोशिश करें तो देखने को मिलेगा की हर बार Bitcoin crash होने के बाद वापस recover करता है।

वर्ष चढ़ाव उतार गिरावट %रिकवरी समय
2018$20,000$3,200-84%2020
2020$10,500$3,800-63%6 महीने में
2022$69,000$15,500-77%2024
2026$1,26,272$60,000-52%रिकवरी में

यह भी पढ़ें:UAE e-Invoicing क्या है ? कब से लागू होगा, कैसे काम करेगा और UAE बिजनेस को क्या तैयारी करनी चाहिए

Bitcoin crash में क्या करना चाहिए ?

बिटकॉइन क्रैश में हमेशा नीचे लिखी बातों का ध्यान रखना चाहिए -

  1. Bitcoin market crash होते ही तुरंत panic में नहीं आना चाहिए। याद रखिये Bitcoin को जब तक आप sell नहीं करते हैं तब तक उसकी गिरी हुए वैल्यू सिर्फ पेपर वैल्यू हैं और अगर crash होते ही आप उसे बेच देते हैं तो उस Bitcoin की value रिकवर नहीं होती।
  2. DCA Strategy अपनाएं जिसके तहत हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट इन्वेस्ट करें जिसका Bitcoin प्राइस से कोई लेना देना न हो। सारा पैसा एक साथ मत लगाओ। अलग अलग प्राइस के Bitcoin में loss होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं।
  3. Leverage करना बंद करें क्युकी leverage crash में आपको पूरी तरह से खाली कर सकता है इसकी बजाय Spot Bitcoin ज्यादा सेफ होता है।
  4. Panic News से दूर रहें क्युकी जब भी Bitcoin crash होता है मार्किट में ज्यादातर न्यूज़ negative और panic फ़ैलाने वालीं होती है जिसकी वजह से ज़्यदातर नए investors पैनिक में आकर Bitcoin sell कर देते हैं।
  5. अगर आप एक अच्छे investor बनना चाहते हैं तो कभी भी अपना सारा पैसा crypto currency में न लगाएं इसकी बजाय अच्छा होगा की 5-10% तक ही Bitcoin या दूसरी Crypto currency में लगाएं।

Bitcoin crash में Experts की राय

Bitcoin crash और इसकी recovery के लिए अगर हम experts की राय देखें तो Bernstein analysts का कहना है की Bitcoin इस cycle में $60,000 के आस पास नीचे जा सकता है और फिर उसके बाद 2026 की अगली छमाही में या 2027 की शुरुवात में रिकवरी शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें:Dubai में AC का बिल कम करने के 8 Smart तरीके, वरना गर्मियों में बढ़ सकता है आपका अनचाहा खर्च

UAE के Indians के लिए Bitcoin Note

UAE कुछ खास देशों की तरह crypto friendly देश है। और VARA यानि की Virtual Assets Regulatory Authority के under में रेगुलेटेड है।

यहाँ पर आप legally crypto exchange जैसे Bybit, OKX और Binance का उपयोग कर सकते हैं लेकिन UAE में भी कोई बड़ा Crypto investment करने से पहले रजिस्टर्ड फाइनेंसियल adviser से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

FAQ-

Q. क्या Crash Bitcoin 2026 में रिकवर करेगा ?

Ans. Bitcoin ने जब भी crash किया है उसने recover किया है लेकिन कितना और कब ये नहीं कहा जा सकता।

Q. Market crash में Bitcoin खरीदना चाहिए ?

Ans. अगर आप Bitcoin को लम्बे समय तक होल्ड कर सकते हो तो crash में खरीदा Bitcoin आपको बहुत फायदा पंहुचा सकता है।

Q. Cold Wallet क्या होता है ?

Ans. Cold wallet एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसमे आप Bitcoin को ऑफलाइन स्टोर करते हो।


अपनी पसंद के टॉपिक पर अपडेट्स पाएं


साइन-अप करके आप हमारी Privacy Policy और Terms of Use से सहमत हैं ।

Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL
Trying to find Spy hidden camera in Hotel room

Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Hotel room या Airbnb में hidden spy camera आसानी से ढूंढा जा सकता है। आप अपने phone camera , Wi-Fi scanner या RF detector से आसानी से detect कर सकते हैं। 6 ऐसे आसान तरीके जो काम कर जायेंगे।

Mon, May 25, 2026, 9:00 AM
TECHNOLOGY
Abu Dhabi के Yas Island पर बनने वाला है The Sphere

Abu Dhabi में आएगा Lag Vegas वाला Sphere - Yas Island पर $1.7 अरब का विशालकाय Entertainment Hub

Abu Dhabi के Yas Island पर बनेगा Las Vegas जैसा Sphere। Abu Dhabi ने ALEC Company को 1.7 billion USD का contract दिया। 2029 तक UAE में एक और Tourist Hub बनकर होगा तैयार।

Sat, May 23, 2026, 4:20 PM
ENTERTAINMENT
newslettermodal