arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

Dubai में AC का बिल कम करने के 8 Smart तरीके, वरना गर्मियों में बढ़ सकता है आपका अनचाहा खर्च

Published by:अमर दीप द्विवेदी
8 min read
Posted on:
Wed, May 13, 2026, 6:32 AM
Updated on:
Wed, May 13, 2026, 1:33 PM
हाइलाइट्स
  • DEWA बिल आसानी से कम हो सकता है।
  • Dubai में AC 24°- 26° C पर चलाना चाहिए।
  • UAE में तापमान 50° C तक पहुंच जाता है।
दुबई या UAE के किसी दूसरे शहर में भी गर्मियों के दिनों में तापमान इतना ज्यादा बढ़ जाता है की हम सब दिन में तो क्या रात में भी बिना AC चलाये नहीं रह सकते। खासतौर से अप्रैल के महीने से लेकर सितम्बर तक तो ऐसा ही होता है।
ac bill uae tips

AC का बिल UAE में कम कर सकते हैं

AC लगातार चलने की वजह से रूम का टेम्परेचर तो कम हो जाता है लेकिन DEWA या SEWA का बिल बढ़ने का डर लगा रहता है। कई बार तो यहाँ तक देखा गया है की बिल दो या तीन गुना तक बढ़ कर आया है ऐसे में आम आदमी की दिल की धड़कने तो बढ़ना स्वाभाविक है।

अगर आप भी मेरी तरह Dubai या UAE के किसी दूसरे शहर जैसे Sharjah या Abu Dhabi में रहते हैं तो नीचे दिए गए AC बिल सेविंग टिप्स से आप आसानी से अपने बिल को कंट्रोल कर सकते हैं।


Proper maintenance , सफाई , और Temperature कण्ट्रोल के साथ साथ ये स्मार्ट Habits की मदद से बिल कण्ट्रोल करना बहुत आसान हो जाता है।

Dubai में AC का बिल ज्यादा आने का कारण

Dubai में तापमान बहुत ज्यादा होता है खासतौर से गर्मियों के दिन में तो बाहर का तापमान 45°-50° C तक पहुंच जाता है ऐसे में इस गर्मी से बचने के लिए हम UAE में AC का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करते हैं लेकिन ये देखा गया है की AC का बिल सिर्फ ज्यादा समय तक AC चलने से ही नहीं बढ़ता बल्कि आप जिस बिल्डिंग या विला में रहते हो वहाँ का insulation भी इसके लिए जिम्मेदार है।

इसके साथ साथ इन कारणों से भी बिल तेज़ी से बढ़ जाता है -

  • AC को 20 डिग्री Temperature से नीचे चलाना
  • AC को लगातार On रखना
  • बहुत पुराने AC का इस्तेमाल करना
  • ख़राब 'बिल सेविंग' रेटिंग वाला या सस्ता AC इस्तेमाल करना
  • अपार्टमेंट या रूम का Door या Window ज्यादा समय तक खुला रखना
  • AC चलाते समय Fan को On रखना

AC का Temperature 26° C पर सेट रखें

UAE में कुछ लोग AC का temperature 18° से 19° C तक सेट करके रखते हैं जिससे AC रूम या अपार्टमेंट को बहुत जल्दी ठंडा तो कर देता है लेकिन बिजली की खपत कई गुना बढ़ जाती है। अगर आप अपने AC का temperature 24°- 26° C तक रखते हैं तो कूलिंग भी बनी रहती है और DEWA बिल काफी कम हो जाता है।

अगर आप अपना AC 24°- 26° C पर चलाते हो तो -

  • बिल काफी कम हो जाता है
  • AC का मेंटेनेंस भी कम आता है
  • Compressor की गैस लम्बे समय तक चलती है
  • AC से आवाज भी कम आती है

UAE NOL Card को डिजिटल कैसे करें

AC के Filter की रेगुलर सफाई करें

हम सब जानते हैं की Dubai या UAE में atmosphere में सैंड पार्टिकल्स बहुत आ जाते हैं खास तौर पर जब रेगिस्तान में कही आंधी चल रही हो ऐसे में ये कण इतने छोटे होते हैं की हमें एक धुंध की तरह दिखाई देते हैं जो AC के काम करते समय AC के फ़िल्टर में आकर जमा हो जाते हैं जिससे AC सही तरीक से काम नहीं कर पाती और उस पर काम करने का लोड भी बढ़ जाता है जिससे बिल भी बढ़ जाता है।

हर हफ्ते या दो हफ्ते में AC के फ़िल्टर को निकाल कर अच्छी तरह से साफ़ करके वापस लगा देना चाहिए -

Filter सफाई से और क्या फायदे हैं -

  • ज्यादा Temperature पर भी अच्छी कूलिंग होती है
  • AC जल्दी खराब भी नहीं होता
  • रूम के अंदर एयर क़्वालिटी भी अच्छी रहती है
  • AC से आवाज भी कम आती है

खाली Room या Apartment में AC off रखे

कई घरो में देखा गया है की किसी Room में कोई भी न हो तो भी AC चलती रहती है ये सिर्फ बिजली और पैसो की बर्बादी ही है अगर आपमें ये आदत है तो आपकी DEWA या SEWA यूटिलिटी बिल तो बढ़ कर ही आना है इसलिए अच्छा ये होगा की जब AC उपयोग में न हो तो उसे ऑफ कर देना चाहिए

खाली पड़े रूम में AC को ऑफ करने के फायदे -

  • मैंटेनैंस भी कम हो जाता है
  • अनावश्यक बिल में बढ़ोतरी नहीं होती
  • AC ऑफ करने के बाद कूलिंग रहती है तो फैन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
  • ऑटो मोड पर AC का इस्तेमाल अच्छा होता है

Dubai जाने से पहले जान ले ये खास बातें

बहुत पुराने AC को बदल दें

दुबई में कुछ ऐसे भी अपार्टमेंट या विला होते हैं जिनमे बहुत पुराने AC लगे होते हैं ये पुराने AC नई इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से कोसों दूर होते हैं जिससे ये बहुत ज्यादा बिजली खाते हैं और कूलिंग भी कम करते हैं।
आपको अगर DEWA की तरफ से बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है तो पुराना AC उसकी बहुत बड़ी वजह हो सकता है। अगर आपका AC बहुत पुरानी टेक्नोलॉजी वाली है तो-

  • मेंटेनेंस कॉस्ट बढ़ सकती है
  • कूलिंग देर से होती है
  • बिजली का बिल ज्यादा आता है

अगर आप का AC बहुत पुराना है तो नया AC लेकर आप उससे ज्यादा पैसे बचा सकते जो एक स्मार्ट आईडिया है।

दरवाजे और खिड़किया बंद रखें

अगर आप किसी ऐसे रूम या अपर्टमेंट में रहते हैं जिसमे डोर या विंडोज ज्यादातर समय खुले रहते हैं या वो सही तरह से सील नहीं हैं मतलब बंद करने के बाद भी कुछ दरारें रहती हैं तो उससे रूम में कूलिंग बाहर निकलती रहती है और AC पर लोड बढ़ जाता है जिससे UAE में DEWA या Utility Bill बढ़कर ही आता है

ऐसी स्तिथि से बचने के लिए डोर और विंडोज की सही मरमत करवा लें या खुली दरारों के बीच टेप भी लगा सकते हैं।

UAE electricity Bill बचाने का आसान तरीका है की -

  • डोर्स और विंडोज को साइड से सील करवा लें
  • AC के आस पास की दरारों में कुछ सिलिकॉन भर दे या टेप लगा दें
  • बालकनी को सही से बंद रखें
  • AC चल रहे रूम को बार बार न खोलें

AC की Servicing सही समय पर कराएं

UAE Summer में तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है ऐसे में अगर आपने पूरे साल AC चलाया है और गर्मियों के पहले सर्विस नहीं कराई है तो AC पर लोड बहुत बढ़ जाता है जिससे भी Bill बहुत ज्यादा आने लगता है।

कई बार तो Air Conditioner में आग लगने की समस्या भी हो जाती है।
सुरक्षा की द्रष्टि से भी गर्मिया आने से पहले एक बार AC की सर्विस करा लेनी चाहिए।

AC Service के दौरान मैकेनिक को ये चीज चेक करनी चाहिए -

  • कूलिंग कॉइल्स को साफ़ किया जाता है
  • लीकेज चेक किया जाता है
  • एयर फ्लो अच्छा किया जाता है
  • AC की गैस चेक की जाती है
  • AC की अंदर से सफाई की जाती है

एक बार AC की अच्छे से सर्विस हो जाये तो सर्विस के पैसे तो बिल में ही बच जाते हैं इसलिए AC की सर्विस रेगुलर करनी चाहिए

दुबई में मोटरसाइकिल ड्राइविंग लाइसेंस लेने का सबसे आसान तरीक़ा

खिड़की और दरवाजो पर अच्छे पर्दों का इस्तेमाल

UAE में गर्मियों के दिनों में धूप बहुत तेज़ होती है और यहाँ पर सभी खिड़कियों में काँच लगा होता है जिससे सूरज की धूप सीधे रूम या अपार्टमेंट में अंदर आती है।
धूप की किरणे सीधे अंदर आने से कमरे का तापमान बढ़ जाता है। अगर आप अच्छे मोटे कपड़े का इस्तेमाल करते हैं तो सूरज की रौशनी सीधे अंदर नहीं आ पाती और कमरे का तापमान भी कम रहता है।
इसलिए -

  • मोटे कपडे का पर्दा इस्तेमाल करें
  • विंडो के ऊपर स्टीकर लगा दें
  • ज्यादातर टाइम विंडोज बंद ही रखे

AC को बार बार On - Off न करें

कुछ लोग ये सोचकर AC को बार बार On - Off करते रहते हैं की इससे ( Utility Bill ) बिजली का बिल कम आएगा लेकिन ये सही नहीं है।
अगर आप AC को बार बार On-Off करते हैं तो AC पर स्टार्टअप लोड बार बार पड़ता है जिससे बिजली की ज्यादा जरुरत होती है इसलिए अगर कुछ समय के लिए AC का उपयोग नहीं भी है तो उसे बार बार On - Off न करें। इससे UAE Electricity Bill भी कम आएगा।

निष्कर्ष

Dubai या UAE के किसी भी शहर में रहना है तो बिना AC के तो काम नहीं चल सकता और गर्मियों में बिल बढ़ कर ही आता है

अगर हम AC की सही समय पर Service कराएं , फ़िल्टर सही समय पर साफ़ करें, विंडो और Door पर कर्टेन Use करें और AC चल रहे रूम या आपर्टमेंट की खिड़कियों और दरवाजो का बार बार न खोले तो AC के बिल को कम किया जा सकता है और फिर DEWA का बिल देखकर आपके होश नहीं उड़ेंगे। आशा करता हूँ की आपको मेरी ये UAE AC Bill Saving Tips पसंद आयी होगी।

FAQ.

Q. Dubai या UAE में AC का Temperature कितना रखना चाहिए ?
Ans. एक्सपर्ट के हिसाब से AC का temperature 24°- 26° C तक रखना चाहिए।

Q. क्या पुराने AC ज्यादा बिजली का उपयोग करते हैं ?
Ans. हाँ, पुराने AC में नई इन्वर्टर टेक्नोलॉजी नहीं होती जिससे ये ज्यादा बिजली खाते हैं।

Q. गर्मी के दिनों में UAE में AC का बिल कम कैसे करें ?
Ans. AC की सर्विस समय पर कराएं जिससे DEWA का बिल कम आता है।











Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE