arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

10 चीजें जो आप अपने बच्चो के साथ कभी न करें | पेरेंट्स करते हैं ये बड़ी गलतियाँ।

काव्या मिश्रा
5 min read
Posted on:
Tue, Jun 11, 2024, 4:10 PM
Updated on:
Thu, Jul 4, 2024, 8:23 AM
मित्रो जाने अनजाने हम में से कई पेरेंट्स अपने बच्चो के साथ ऐसी हरकते कर जाते हैं जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
sad child

बच्चो के साथ ये गलतियां न करें

वैसे तो हर पेरेंट्स अपनों बच्चो की भलाई ही चाहते हैं लेकिन हमें कभी कभी शायद खुद ही इस बात की जानकारी नहीं होती की हम सही कर रहे हैं या गलत।

ये चीजें आपके बच्चे की दिमाग या शारीरिक तौर पर अपने प्रभाव डालती हैं।

तो आइये देखते है की एक्सपर्ट्स की इसको लेकर क्या राय है और वो कौन ऐसी चीजे हैं जो हमें अपने बच्चो के साथ नहीं करनी चाहिए।

1- बच्चो को गाड़ी में अकेले छोड़ना

बच्चो को साथ गाड़ी में लेकर घूमने जा रहे हैं या किसी रिश्तेदार के यहाँ जा रहे हैं तो कभी कभी रास्ते में थोड़ा समय के काम के लिए अगर आपको बाहर निकलना पड़े तो अपने बच्चो को कभी गाड़ी में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। बंद गाड़ी में अगर आप की अनुपश्थिति में कुछ भी हो गया तो आपके बच्चो की केयर करने के लिए कोई नहीं होगा। गाड़ी में बच्चो को अकेला छोड़ने को लेकर कई हादसे हो चुके हैं। दुनिया के कई देशो में ये अपराध की श्रेणी में आता है।

2- बच्चो के पास स्मोकिंग करना

अगर आप स्मॉकिंग करने के सौखीन है तो कभी भी अपने बच्चो के आस पास स्मोकिंग न करें क्युकी इससे न सिर्फ उनकी हेल्थ ख़राब होगी बल्कि आपको देखकर उन्हें भी ये गन्दी आदत जरूर लगेगी और फिर आप उसे स्मोकिंग के नुकसान भी बताये तब भी आपका बच्चा स्मोकिंग की लत में पड़ जायेगा और वो उसे छोड़ नहीं पायेगा जैसे अभी तक आप नहीं छोड़ पाए।

3- बच्चो को सोने के लिए अलकोहल देना

पश्चिमी देशो में बहुत से ऐसे पेरेंट्स हैं जो अपने बच्चो को सुलाने की लिए अलकोहल का प्रयोग करते हैं। सोने से पहले बच्चे को थोड़ा अलकोहल देने से आप का बच्चा सो तो जायेगा और आप सुकून भरा समय गुजार सकते हैं लेकिन ये आपके बच्चे की सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। यही नहीं आपके बच्चे को आगे चलकर रेगुलर अलकोहल का आदी बना सकता है और कौन सा ऐसा पैरेंट है जो अपने बच्चे को शराबी बनाना चाहेगा।

4- बच्चो को ज्यादा देर रोते हुए छोड़ना

अगर आप अपने बच्चे को ज्यादा देर तक रोते हुए छोड़ देते हैं तो ये बहुत ही गलत है। प्रायः बच्चे तो रोते ही हैं लेकिन उन्हें ज्यादा देर तक नहीं रोते देते रहना चाहिए ये उनके मानसिक स्वास्थ के लिए भी अच्छा नहीं है।

5- अधिक देर तक टीवी या मोबाइल स्क्रीन देखना

मोबाइल हाथ में हो और बच्चे का फेवरेट वीडियो या गेम चल रहा हो तो कोई भी बच्चा उसे लम्बे समय तक देखता रहता है। पैरेंट्स को लगता है की चलो उतनी देर तक को बच्चे के रोने या उसकी शैतानी से जान छूटी लेकिन सच ये है की अगर आपका बच्चा बहुत देर तक मोबाइल या टीवी स्क्रीन देखता है तो उससे न सिर्फ उसकी आँखे ख़राब हो जाएँगी बल्कि उसकी याददाश्त भी कमजोर हो जाएगी।

6- बच्चो को अकेले कुकिंग करने देना

आज कल मायें अपने बच्चियों को जल्दी ही कुकिंग में निपुण करना चाहती हैं जिससे उन्हें कुछ हेल्प मिल सके ये अच्छी बात है की आपकी बच्ची जल्दी कुकिंग सीख कर आपका हाथ बटाए लेकिन ये सब कुछ आपकी निगरानी में होना चाहिए। बच्चो को कभी भी गैस स्टोव या नाइफ को अकेले न उपयोग करने दें वरना ये उनके लिए बहुत घातक हो सकता है।

7- पेट के बल सुलाना

छोटे बच्चे ज्यादतर पेट के बल ही सोते हैं ये तो आपने अक्सर देखा ही होगा। लेकिन अगर आपका बच्चा कई वर्षो से पेट के बल ही सोता है तो ये उसके डाइजेशन सिस्टम के लिए अच्छा नहीं है। अगर बच्चा पेट के बल सोता भी है तो उसे आप सोते समय पीठ के बल कर दें जिससे धीरे धीरे बच्चे की आदत में बदलाव आता है।

8- अधिक फ़ास्ट फ़ूड खिलाना

बच्चो को खाने में फ़ास्ट फ़ूड तो फेवरेट होता है। जिसके लिए आपको उनसे कहना भी नहीं पड़ेगा। फ़ास्ट फ़ूड में पोषक तत्त्व बहुत ही कम होते हैं और ये बच्चे का पेट जल्दी ही भर देते हैं जिससे पोषक तत्वों वाले खाने के लिए पेट में जगह ही नहीं रहती। लम्बे समय तक फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपके बच्चे के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और वो बीमार पड़ सकता है।

9- अधिक मीठा भोजन देना

बच्चे अक्सर मीठा खाने के बहुत शौकीन होते हैं। लेकिन आप ये ध्यान रखें की बच्चो की इस उम्र में उनमे अच्छी ग्रोथ के लिए पोषक तत्वों की बहुत जरुरत होती है अधिक मीठा खाना से आपके बच्चे की मानसिक ग्रोथ धीमी पड़ सकती है और तो और बच्चो के पेट में अक्सर कीड़े पड़ जाते हैं जिनका पता आपको काफी देर से लगता है और ये कीड़े बच्चो के शरीर में रहकर उन्हें अंदर ही अंदर कमजोर कर देते हैं।

10- अधिक पिटाई करना या उन पर मानसिक दबाव बनाना

बच्चो को अच्छे भविष्य की चिंता में कभी कभी कुछ पेरेंट्स उन्हें पढाई करने के लिए उन पर बहुत मानसिक दबाव बनाते हैं या उनकी छोटी छोटी गलतियों पर उनकी बहुत पिटाई करते हैं।ये बिलकुल गलत है याद रखिये की कही अधिक पढाई के दबाव में आपका बच्चा पढाई में तो आगे निकल जायेगा लेकिन जिंदगी के कई रास्तों में वो पीछे रह जायेगा। बच्चो की सही ग्रोथ के लिए बच्चो का पढ़ाइ के साथ साथ फिजिकल एक्टिविटी होना बहुत जरुरी है।


अपनी पसंद के टॉपिक पर अपडेट्स पाएं


साइन-अप करके आप हमारी Privacy Policy और Terms of Use से सहमत हैं ।

Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE