arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ Qatar मे जन्मे बाहरी लोगों को National Service मे आवेदन करने की अनुमति, भारतीयों पर असर

घर में गोल्डफिश को कैसे पालें: पूरी जानकारी, जरूरी उपकरण और देखभाल जो बना देगी आपको अमीर

Published by:अमर दीप द्विवेदी
7 min read
Posted on:
Mon, Nov 25, 2024, 1:55 PM
Updated on:
Mon, Nov 25, 2024, 2:13 PM
हाइलाइट्स
  • वास्तु के अनुसार घर में गोल्ड फिश को रखना बहुत शुभकारी माना जाता है
गोल्डफिश एक बहुत ही सुन्दर और आकर्षित मछली है और वास्तु के अनुसार घर में गोल्ड फिश को रखना बहुत शुभकारी माना जाता है। यदि आप गोल्डफिश पालने का सोच रहे हैं, तो यह महत्वपूर्ण कि आप मेरे बताये गए तरीके से ही पाले, ताकि मछलियाँ स्वस्थ रहें और टैंक का वातावरण संतुलित रहे।
Gold Fish care

वास्तु के अनुसार घर में गोल्ड फिश को रखना बहुत शुभकारी माना जाता है

इस आर्टिकल में हम गोल्डफिश को कैसे पाले ताकि वो लम्बे समय तक आपके घर की सुंदरता को बनाये रखे क्युकी अगर गोल्ड फिश को सही तरीके से घर में नहीं रक्खा गया तो वो जल्द ही मर भी जाती हैं जिसका आपको दुखः भी होगा।

गोल्डफिश के लिए टैंक का आकार (Goldfish Tank Size)

गोल्डफिश के लिए टैंक का आकार बेहद महत्वपूर्ण है। गोल्डफिश एक बहुत ही चंचल मछली है और उसे पर्याप्त जगह की आवश्यकता होती है ताकि वह ठीक से तैर सके और विकसित हो सके।

गोल्डफिश टैंक का न्यूनतम आकार:

गोल्डफिश को पालने के लिए एक बड़ा टैंक चाहिए, जिसमें कम से कम 75 लीटर पानी हो। यदि आप दो या दो से अधिक गोल्डफिश पाले हैं, तो टैंक का आकार बड़ा होना चाहिए, जैसे 150 लीटर। आप 50 लीटर पानी वाले टैंक में भी गोल्ड फिश को पाल सकते हैं लेकिन वो पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं रह सकेगी।

गोल्डफिश की वृद्धि के अनुसार टैंक बढ़ाएं:

गोल्डफिश जैसे जैसे बड़ी होती है उसके साथ ही उसका आकर भी बढ़ने लगता है और फिर उसके आकर के हिसाब से आपको टैंक का आकर बढ़ाना पड़ेगा यह एक विशेष रूप से ध्यान रखने वाली बात है क्योंकि टैंक के आकार का गोल्डफिश की वृद्धि पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

टैंक के आकार में बढ़ोतरी से मछलियों को पर्याप्त जगह मिलती है और पानी का गुणवत्ता बनी रहती है। यदि टैंक बहुत छोटा होगा तो मछलियाँ तनाव महसूस कर सकती हैं और उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। और गोल्ड फिश जल्द ही बीमार पड़ जाएगी। एक मछली बीमार पड़ते ही दूसरी मछलिया भी बीमार होने लगती हैं।

गोल्डफिश के लिए पानी की गुणवत्ता (Goldfish Water Quality)

गोल्डफिश के लिए पानी का गुणवत्ता और तापमान बहुत महत्वपूर्ण है। गोल्ड फिश पानी के तापमान में उतार चढाव को बड़ी ही जल्दी समझ जाती है और अचानक हुए तापमान में बदलाव से वो तनाव में आ जाती है जिससे की जल्द ही मछली बीमार पड़ जाती है। गोल्ड फिश को सही तरीके से पालने के लिए आपको कुछ उपकरणों की जरूरत होती है। जो इस प्रकार हैं :

1. हीटर (Heater)

वैसे तो गोल्ड फिश को ठन्डे पानी की फिश माना जाता है और कई बार देखा गया है की पानी के बर्फ बनने के बाद भी गोल्ड फिश जिन्दा बच जाती है। परन्तु गोल्डफिश को सामान्य रूप से 18-26 डिग्री सेल्सियस के बीच के पानी की आवश्यकता होती है। अगर आप ठंडे इलाकों में रहते हैं, तो आपको पानी का तापमान सही बनाए रखने के लिए एक वाटर हीटर की आवश्यकता होगी। हीटर टैंक के अंदर पानी के तापमान को स्थिर बनाए रखता है।

2. पानी फिल्टर (Water Filter)

गोल्डफिश एक ऐसे मछली है जो बहुत गंदगी फैलाती हैं। उनका मल, खाना, और अन्य अपशिष्ट पदार्थ पानी को बहुत जल्दी गन्दा कर देते हैं । इसलिए एक अच्छा पानी का फिल्टर बहुत जरूरी होता है।

फिल्टर मछली के टैंक से गंदगी और बचे हुए खाने को बाहर करता है और पानी को स्वच्छ बनाए रखता है। गोल्डफिश के टैंक के लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाला फिल्टर लें, जो पानी को साफ और ताज़ा रखे। गोल्ड फिश के लिए बहुत ज्यादा पावर वाले फ़िल्टर का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्युकी गोल्डफिश को बहुत ज्यादा बहाव वाला पानी नहीं पसंद है।

3. एयर पंप (Air Pump)

गोल्डफिश को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऑक्सीजन को सुनिश्चित करने के लिए आपको एक एयर पंप की आवश्यकता होगी, जो पानी में हवा को घोलता है। क्युकी गोल्ड फिश उन फिश में है जिनको जीवित रहने के लिए ज्यादा ऑक्सीजन की जरुरत होती है।

एयर पंप बाहर से हवा को लेकर पानी के भीतर पर्याप्त ऑक्सीजन घोलता है। यह पानी को लगातार हिलाकर पानी के भीतर ऑक्सीजन को घोलता है, जिससे गोल्डफिश को सांस लेने में कोई समस्या नहीं होती।

आपके गोल्ड फिश टैंक में एक अच्छे क्वालिटी का एयर पंप होना चाहिए जो आसानी से पुरे पानी में हवा को घोलकर ऑक्सीजन की मात्रा को सही बनाये रखता है।

4. छिपने की जगह (Goldfish Hiding Place)

गोल्डफिश बहुत शांतिप्रिय मछलियाँ होती हैं, लेकिन उन्हें भी कभी-कभी आराम और छिपने की जरूरत होती है। इसलिए टैंक में ऐसी जगह होनी चाहिए जहाँ मछली आसानी से टैंक के अंदर छुप सके जिसे हिडिंग प्लेस कहते हैं।

मछलियाँ जब तनाव महसूस करती हैं या थक जाती हैं तो उन्हें शांति से आराम करने के लिए जगह चाहिए होती है। इसके लिए आप टैंक में कुछ छिपने की जगह जैसे मिट्टी, पत्थर, या पौधों का उपयोग कर सकते हैं। बाजार से कुछ टैंक के सजावट के सामान का प्रयोग भी किया जा सकता है। ध्यान रखने वाली बात ये है की गोल्ड फिश के टैंक में नेचुरल या प्राकृतिक पौधों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्युकी ये उसे खाकर बीमार पड़ सकती हैं।

5.गोल्डफिश के लिए पौधे (Goldfish Plants)

दूसरी मछलियों की तरह गोल्डफिश भी प्राकृतिक वातावरण को पसंद करती हैं , पौधे गोल्डफिश के टैंक को प्राकृतिक वातावरण प्रदान करते हैं। गोल्ड फिश के लिए प्लास्टिक से बने पौधों का प्रयोग कर सकते हैं जो गोल्डफिश को बिलकुल प्राकृतिक वातावरण जैसा अनुभव देते हैं। इन्ही पौधों के बीच गोल्डफिश छुपकर तनाव को कम करती हैं।

6. गोल्डफिश का भोजन (Goldfish Food)

गोल्डफिश के लिए संतुलित आहार देना बेहद जरूरी है ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अच्छी तरह से बढ़ सकें। गोल्डफिश को कभी भी ज्यादा खाना नहीं देना चाहिए क्युकी ज्यादा खाकर वो मर भी सकती हैं।

1. गोल्डफिश के लिए खाना:

गोल्डफिश को विभिन्न प्रकार के भोजन की आवश्यकता होती है।

बाजार में गोल्डफिश के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए फीड उपलब्ध हैं, जैसे फ्लेक्स, गोलियाँ, और अन्य प्रकार के पैलेट्स। हिकारी का गोल्डफिश अभी तक सबसे अच्छा माना जाता है।

आप गोल्डफिश को कुछ फल और सब्जियाँ जैसे हरी पत्तेदार सब्जियाँ, मटर, और सेब भी दे सकते हैं।

ध्यान रखें कि गोल्डफिश को अधिक खाने से मछलियाँ मोटी हो सकती हैं और पानी ज्यादा गंदा हो सकता है।

2. खाने की मात्रा:

गोल्डफिश को दिन में 1 -2 बार खाना देना चाहिए, लेकिन ध्यान रखें कि एक बार में केवल इतना ही खिलाएं जितना वे दो मिनटों में खा सकें। गोल्डफिश उन मछलियों में है जिसे ये नहीं पता होता की कितना खाना है इसलिए ज्यादातर गोल्डफिश की मौत ज्यादा खाने की वजह से हो जाती है।

गोल्डफिश के लिए देखभाल (Goldfish Care Tips)

गोल्डफिश की देखभाल के लिए कुछ सामान्य बातें याद रखें:

1. पानी की नियमित जांच करें:

गोल्डफिश के टैंक का पानी साफ और ताज़ा रहना चाहिए। पानी के तापमान, पीएच स्तर और अमोनिया की मात्रा की नियमित जांच करनी चाहिए । पानी का क्लॉउडी या गन्दा दिखना इस बात का निर्देश है की पानी को तुरंत साफ़ किया जाना चाहिए गोल्ड फिश को बहुत ही साफ़ पानी में रहना पसंद है।

2. टैंक की सफाई:

समय-समय पर टैंक की सफाई करें और फिल्टर को साफ रखें। फ़िल्टर को हमेशा टैंक के पानी से ही साफ़ करना चाहिए। ताज़ा पानी से साफ़ करने से फ़िल्टर के अंदर का गुड बैक्टीरिया मर जाता है जो गोल्डफिश को बिमारियों से बचाता है। गोल्डफिश के टैंक को सफ्ताह में एक बार साफ़ करने और करीब 75% पानी को बदल दें। नल के पानी में पहले De Clorine मिलाये तब ही उसे टैंक में डालें।

3. स्वस्थ गोल्डफिश की पहचान करें:

गोल्डफिश की शारीरिक स्थिति पर ध्यान दें। अगर वे सुस्त या बीमार दिखें, तो तुरंत उपचार की आवश्यकता हो सकती है।

घर में गोल्डफिश रखना बहुत ही आनंददायक होता है और आपके घर की ख़ूबसूरती को बढ़ा देता है बशर्ते आप सही देखभाल और सही उपकरण का उपयोग करें। टैंक का आकार, एयर पंप, पानी की गुणवत्ता, फिल्टर,पौधे, छिपने की जगह और सही आहार जैसे बुनियादी उपकरणों का सही उपयोग करने से आप अपनी गोल्डफिश को एक स्वस्थ और आरामदायक जीवन दे सकते हैं।

गोल्डफिश की देखभाल में कुछ समय और मेहनत लगती है, लेकिन जब आप अपनी मछलियों को खुश और स्वस्थ देखेंगे, तो ये आपके तनाव को कम करके आपको स्वस्थ बनाने में मदद करती है।


UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE