arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

गोल्ड फिश एक्वेरियम कर देगा माला माल, इस तरीके से घर में रखा तो होगी पैसों की बौछार

अमर दीप द्विवेदी
5 min read
Posted on:
Fri, Nov 22, 2024, 2:23 PM
Updated on:
Fri, Nov 22, 2024, 2:45 PM
वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार गोल्‍ड फिश रखने के लाभ गोल्ड फिश घर में रखने से न केवल घर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि ये घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। वास्‍तु शास्‍त्र में जल तत्व का विशेष महत्त्व है, और जल में रहने वाली गोल्‍ड फिश घर की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करती है।
gold fish aquarium vastu benefits

Gold Fish aquarium benefits

1. घर की समृद्धि और धन में वृद्धि

वास्‍तु शास्‍त्र में गोल्‍ड फिश को ऐश्‍वर्य औरसमृद्धि का प्रतीक माना गया है। यदि गोल्‍ड फिश को घर के दक्षिण-पूर्व या उत्तर दिशा में रखा जाए, तो यह घर में धन और समृद्धि को लेकर आता है उत्तर दिशा को वास्‍तु में ध्‍यान में रखते हुए यह दिशा समृद्धि और विकास की दिशा मानी जाती है, जबकि दक्षिण-पूर्व दिशा को धन और संपत्ति का घर माना जाता है।आपके घर में गोल्‍ड फिश सही दिशा में रखी जाती है, तो यह लक्ष्‍मी जिसे धन की देवी कहा जाता है को अपनी ओर आकर्षित करती है और घर में पैसों का ढेर लगा सकती है।

गोल्‍ड फिश को विशेष रूप से घर में एक्वेरियम में रखा जाता है, और इसमें आप 2 से 9 मछलियां तक रख सकते हैं। अकेली गोल्ड फिश को नहीं रखना चाहिए इससे वास्तु का दोष होता है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार अधिक मछलियों को साथ में रखने से लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। इसके साथ ही गोल्‍ड फिश को काले रंग की मछलियों के साथ रखने से यह घर में आने वाली नकारात्‍मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती है और घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करती है।

2. मानसिक शांति और संतुलनको बनाना

गोल्ड फिश जिस तरीके से पानी में तैरती है वो घर में मानसिक शांति को बढ़ावा लाता है । जल का तत्व शांति और संतुलन का प्रतीक है, और घर में रखी मछलियों का तैरना एक सुखद और शांत वातावरण बनाने में मदद करता है। जल में तैरती गोल्‍ड फिश को देखने से मानसिक तनाव कम होता है और मन को बहुत शांति मिलती है। जिन लोगों को तनाव और मानसिक परेशानी रहती है उनके लिए घर में गोल्ड फिश का रखनाकिसी वरदान से कम नहीं है।

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, गोल्‍ड फिश घर के वातावरण में एक संतुलन बनाए रखती है और किसी भी प्रकार के नकारात्‍मक ऊर्जाओं या विचारों को नष्‍ट करती है। घर में गोल्‍ड फिश रखने से परिवार के सदस्‍यों के बीच शांति और सामंजस्‍य बना रहता है, जिससे घर का वातावरण सुखमय और शांतिपूर्ण होता है।

3. पारिवारिक रिश्‍तों में सुधार

आपको जानकर हैरानी होगी की गोल्‍ड फिश घर के संबंधों में सुधार लाने में भी मदद करती है। वास्‍तु शास्‍त्र में इसे प्रेम, सौहार्द और सामंजस्‍य का प्रतीक माना जाता है। यदि घर में कोई मतभेद या तनाव हो, तो गोल्‍ड फिश को घर में रखने से परिवार के सदस्‍यों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। घर में रह रहे सभी सदस्यों के मन को एक जैसा करके उनके बीच प्यार को बढ़ाती है। यह विशेष रूप से तब लाभकारी होता है जब परिवार में कोई विवाद चल रहा हो या कोई तनावपूर्ण स्थिति हो।

गोल्‍ड फिश की सुंदरता घर के वातावरण को हल्‍का और खुशहाल बनाता है। जिससे घर की खूबसूरतीमें चार चाँद लग जाते हैं यह तनाव और झगड़ों को कम करती है और परिवार के सदस्‍यों को एक-दूसरे के करीब लाती है। वास्‍तु शास्‍त्र में कहा गया है कि गोल्‍ड फिश को घर के केंद्र में या बैठक कक्ष में रखा जाए, ताकि यह परिवार के सभी सदस्‍यों के बीच सामंजस्‍य बनाए रखे।यह घर में आने वालो की बुरी नज़र से घर के सदस्यों को बचातीहै।

4. घर से नकारात्‍मक ऊर्जा को दूर करना

घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहरकरने में गोल्ड फिश बहुत ही सहायक होती है। दुनिया भर में वास्‍तु शास्‍त्र में जल को एक शुद्ध और शुद्धिकरण करने वाले तत्‍व के रूप में देखा जाता है। गोल्‍ड फिश घर में जल के माध्‍यम से पूरी तरह से नकारात्‍मकता को समाप्त करती है और सकारात्‍मकता को बढ़ावा देती है। यदि आपके घर में किसी प्रकार की नकारात्‍मक ऊर्जा या ऊबाऊ वातावरण महसूस हो, तो गोल्‍ड फिश को घर में रखने से घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है।

गोल्‍ड फिश को घर में रखने से घर में ताजगी और जीवन्तता का एहसास होता है। जल के अंदर तैरती मछलियां घर के वातावरण को शुद्ध करती हैं और ऊर्जा को फिर से संतुलित करती हैं। इसलिए भारतीय वास्‍तु शास्‍त्र में गोल्‍ड फिश को घर के केंद्र या प्रमुख स्‍थानों पर रखने की सलाह दी जाती है।

5. शुभ अवसरों का आगमन

गोल्ड फिश को घर में रखते ही शुभ अवसर घर में आने लगते हैं क्युकी ये घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को निकाल कर घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है घर में चल रहे व्यवसायया निवेश या विवाह जैसे अवसरों में फायदा पहुँचाती है गोल्‍ड फिश को घर में रखने से शुभ समय आता है, और जीवन में नई उमंग और संभावना का संचार होता है।

घर में किसी नए व्यवसाय का आरभ होने जा रहा है तो गोल्ड फिश को जरूर रखना चाहिए जिससे व्यवसाय में फायदा होने लगता है।

निष्‍कर्ष

वैसे तो घर में मछलियों को रखना ही शुभकारी होता ही लेकिन गोल्ड फिश की अपनी अलग ही जगह है। गोल्ड फिश वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखना बहुत ही अच्छा होता है। यह घर में खुशहाली को भी आकर्षित करती है। घर में आने वाले अचानक विपत्ति को भी घर के सदस्यों पर असर नहीं डालने देती है। गोल्ड फिश के साथ में अगर आप एक काले रंग की फिश को भी रखते है तो बहुत ही अच्छा होता है।


अपनी पसंद के टॉपिक पर अपडेट्स पाएं


साइन-अप करके आप हमारी Privacy Policy और Terms of Use से सहमत हैं ।

Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE