arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Posted on:
Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
Updated on:
Thu, Jul 16, 2026, 5:36 AM
हाइलाइट्स
  • Budget 2026 के बाद से gold jewellery ले जाने पर Value cap खत्म
  • Gold bars और Gold coins पर अभी भी छूट नहीं
  • नया नियम 2 February 2026 से लागू हुआ।
  • महिलाएं 40 ग्राम और पुरुषो को 20 ग्राम की छूट
UAE में रहने वाले भारतियों के लिए इंडियन Budget 2026 एक बड़ी खुशखबरी लाया है। अब अगर आपको India जाते वक़्त gold jewellery ले जाने पर confusion और डर लगता है तो एयरपोर्ट पर डरने की जरुरत नहीं है।
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

Budget 2026 के बाद NRIs को India Gold ले जाना हुआ आसान

Indian Budget 2026 में भारतीय Finance Minister निर्मला सीतारमण ने Customs Baggage Rules 2026 लागू कर दिया है जोकि 2 February 2026 से प्रभाव में आ चुका है।

अब NRIs के लिए गोल्ड ले जाने पर सिर्फ Weight Limit है और value cap को पूरी तरह से ख़तम कर दिया है।

इससे एयरपोर्ट पर custom अधिकारीयों की मनमानी ख़तम होगी और यात्रा कर रहे भारतोयों को राहत की सांस मिलेगी।

NRIs महिलाये अब 40 ग्राम सोना और पुरुष 20 ग्राम तक सोना duty free ले जा सकते हैं। चाहे गोल्ड का रेट कितना भी हो।

पुराने नियम में 40-gram gold की value limit रुपये 1 लाख थी लेकिन आज 40 ग्राम गोल्ड की कीमत करीब 6 लाख हो गई है। इसलिए अब रेट का काम खत्म ही कर दिया गया है और weight की लिमिट लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

NRIs के लिए Gold ले जाने का पुराना नियम

इससे पहले गोल्ड ले जाने का जो नियम चल रहा था वो 2016 में बने Custom Baggage rules के हिसाब से चल रहे थे जिसके अनुसार महिला को 40 ग्राम गोल्ड या अधिकतम रूपये 100,000 का गोल्ड और पुरुष को 20 ग्राम गोल्ड अधिकतम रूपये 50,000 की कीमत का गोल्ड ले जाने की अनुमति थी।

लेकिन 2016 के बाद से gold की कीमत में बड़ी तेज़ी के साथ उछाल आया है जिसकी वजह से रूपये की लिमिट के कारण लोगों को एयरपोर्ट पर बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कई NRI आटोमेटिक non-compliance में आ जाते थे क्युकी गोल्ड की मार्किट प्राइस बहुत बढ़ गई है और वो गोल्ड तो वजन की लिमिट के हिसाब से ले जाते थे।

Airport पर Custom Officer द्वारा परेशानी

ऐसा कई बार ख़बरों में आया है की इंडियन जब भी कुछ Gold लेकर UAE से India जाते हैं तो उन्हें बहुत परेशान किया जाता है इन परेशानियों में मुख्यतः

  • Gold Jewellery की purchase invoice मांगी जाती थी
  • Custom Officer Gold की वैल्यू कैलकुलेट करते थे weight नहीं।
  • सबसे ज्यादा परेशान उन लोगो को किया जाता था जिनको रूल्स नहीं मालूम
  • Jewellery अगर बैग में रख ली तो और ज्यादा चेकिंग होती थी।
  • कुछ लोगों ने custom officials द्वारा पैसे मांगे जाने की भी शिकायत की

यह भी पढ़ें:UAE e-Invoicing क्या है ? कब से लागू होगा, कैसे काम करेगा और UAE बिजनेस को क्या तैयारी करनी चाहिए

नया नियम किस Jewellery पर लागू

Budget 2026 में ये भी बता दिया गया है की Jewellery के अंतर्गत क्या क्या आएगा जिससे सफर करने वाले यात्रियों को गोल्ड ले जाने को लेकर कोई समस्या न हो -

  • Gold, Platinum या Silver से बनी ज्वेलरी।
  • Jewellery छुपाई हुई नहीं होनी चाहिए।
  • इनमे से कोई भी Jewellery आपके पर्सनल उपयोग के लिए होनी चाहिए।
  • बिज़नेस purpose या सेल के लिए नहीं होनी चाहिए।
  • Gold bars या Silver bars चाहे किसी भी वजन के हों इसमें शामिल नहीं होंगे।

Luxury Watch और High Value Items

Andersen UAE के CEO अनुराग चौधरी ने एक बात ये भी बताई की अगर आप कोई भी लक्ज़री घडी या कोई दूसरी महंगी आइटम ले कर जा रहे हैं तो वो सिर्फ आपके personal use के लिए होनी चाहिए।

अगर सामान Original packing में है तो उसे Personal use का नहीं माना जायेगा और उस पर custom duty लगेगी।

इसलिए अगर आप कोई महंगा सामान इंडिया ले जा रहे है तो उसे उसकी packing से निकाल कर रखें नहीं तो कस्टम वाले यही सोचेंगे की आप ये सामान बेचने के लिए ले जा रहे हो।

यह भी पढ़ें:Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

General Duty-Free Allowance भी बढ़ाया गया


इंडियन Budget 2026 में Gold या Silver के साथ साथ और भी चीज़ों को Duty free Allowance में रखा गया है -

  • Personal use items की duty free limit रूपये 75,000 हो गई है जो पहले रूपये 50,000 थी।
  • यह limit resident Indian या NRI हो दोनों पर लागू है।
  • इसमें Personal care items, clothes और electronics जैसी लगभग सभी चीजें हैं।

NRIs के लिए Condition

Gold Jewellery में छूट उन NRIs के लिए है जो 1 साल या उससे ज्यादा समय से India से बाहर रह रहे हों और ले जा रही Jewellery उनके personal use के लिए हो।

किस भी तरह की Jewellery को छुपा कर नहीं ले जाना है नहीं तो इसे custom चोरी ही माना जायेगा।

बेचने या Business purpose के लिए लायी गई Jewellery पर Custom Duty देना होगा।

UAE से India जाते समय सावधानियां

आप में से जिन लोगो को ये बात नहीं पता उन्हें मैं बताना चाहता हूँ की आप किसी भी तरह Gold को छुपाकर ले जाने की कोशिश न करें।

Airport पर लगे scanner बहुत ही एडवांस लेवल के होते हैं आप Gold को किसी भी जगह या कितने भी अंदर छुपाकर रखें वो इंसानी आँख से तो बच सकते हैं लेकिन scanner से नहीं बच सकते।

Gold या Silver को UAE से India ले जाने से पहले एक बार उसका वजन जरूर कर लें क्युकी वहाँ Airport पर वजन ज्यादा होने की स्तिथि में आपको custom duty भरनी ही होगी।

अगर आप लिमिट के अंदर Gold jewellery लेकर जा रहे हैं तो उसे पैक करके नहीं बल्कि पहनकर जाएँ जिससे की Custom officer को ये पता लगे की ये आपके personal use के लिए है।

कोई महंगी लक्ज़री घडी भी आप पहनकर ही जाये अगर आप उसे उसके original packing में डालकर ले जायेंगे तो custom आपसे उसका Duty मांग सकता है।

अगर Gold bar या Silver Bar है तो वो Duty free में नहीं माना जायेगा चाहे वजन कितना भी कम क्यों न हो इसलिए उसे साथ न ले जाएँ वरना आपको Airport पर Duty भरनी पड़ेगी।

Laptop, mobile या दूसरे electronics की कुल मिलाकर कीमत 75,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Limit से ज्यादा Gold कैसे ले जाएँ

वैसे तो अगर आप UAE से India gold jewellery ले जाना चाहते हैं तो उसकी limit महिलाओं के लिए 40-gram और पुरुषों के लिए 20-gram है जो बिना Duty दिए पहनकर ले जाई जा सकती है लेकिन अगर आपके पास ज्यादा Gold Jewellery है या Gold bars हैं तो उसे भी आप आसानी से ले जा सकते हैं।

Limit से ज्यादा Gold jewellery या Gold Bars ले जाने के लिए आपको Custom के Red Channel से होकर गुजरना होता है जहाँ पर आप Custom अफसर से बात करके Gold पर लगने वाली Custom Duty भरकर ले जा सकते हैं।

अगर आप NRI हैं और Gold Jewellery Custom से सम्बंधित आपका कोई प्रश्न है तो आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर हमें मैसेज कर सकते हैं।






अपनी पसंद के टॉपिक पर अपडेट्स पाएं


साइन-अप करके आप हमारी Privacy Policy और Terms of Use से सहमत हैं ।

Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL
Trying to find Spy hidden camera in Hotel room

Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Hotel room या Airbnb में hidden spy camera आसानी से ढूंढा जा सकता है। आप अपने phone camera , Wi-Fi scanner या RF detector से आसानी से detect कर सकते हैं। 6 ऐसे आसान तरीके जो काम कर जायेंगे।

Mon, May 25, 2026, 9:00 AM
TECHNOLOGY
Abu Dhabi के Yas Island पर बनने वाला है The Sphere

Abu Dhabi में आएगा Lag Vegas वाला Sphere - Yas Island पर $1.7 अरब का विशालकाय Entertainment Hub

Abu Dhabi के Yas Island पर बनेगा Las Vegas जैसा Sphere। Abu Dhabi ने ALEC Company को 1.7 billion USD का contract दिया। 2029 तक UAE में एक और Tourist Hub बनकर होगा तैयार।

Sat, May 23, 2026, 4:20 PM
ENTERTAINMENT
newslettermodal