arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

UAE में आने वाले नए भारतियों की 5 बड़ी Financial Mistakes, जो आपकी बचत को खत्म कर सकती है।

Published by:अमर दीप द्विवेदी
6 min read
Posted on:
Thu, May 21, 2026, 6:59 AM
Updated on:
Fri, May 22, 2026, 1:43 PM
हाइलाइट्स
  • UAE में नए भारतीय करते हैं Financial Mistakes
  • इनकम से ज्यादा खर्च करने से बचें
  • Credit Card और Bank Loan से फ़िज़ूल खर्च न करें।
UAE खाड़ी देशों के बीच एक ऐसा चमचमाता देश है जहाँ हर साल हज़ारों भारतीय बड़े बड़े सपने लेकर आते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन अक्सर जाने अनजाने कुछ ऐसी financial mistakes कर देते हैं जिसकी वजह से पैसे बिलकुल नहीं बच पाते।
UAE में आने वाले भारतियों की पैसों से जुडी गलतियाँ

UAE में आये नए भारतियों की पैसों से जुडी गलतियाँ

सपने पूरे होना तो दूर की बात है कुछ सालों में आपको ये एहसास होने लगता है की इससे भले तो भारत में ही थे कम से कम अपने परिवार के साथ तो थे।

इसमें गलती आपकी यहाँ आने की नहीं बल्कि आपके द्वारा कुछ Common Financial mistakes हो रही हैं जो लगभग हर नया आदमी करता है।

आज उन्ही पॉइंट्स पर बात करते हैं जिनसे आप UAE में इन financial mistakes से बच सकें और जल्द से जल्द अपने सपनो को पूरा कर वतन वापसी कर सकें।

बिना बजट बनाये खर्च शुरू कर देना

UAE आने वाले भारतियों में ज्यादातर सैलरी बेस पर काम करने वाले लोग आते हैं और खुद अपने देश में उनके हालात ज्यादा कुछ अच्छे नहीं होते।

अगर सच में भारत में उनके हालात इतने अच्छे हों तो कौन अपने माँ-बाप, बीवी-बच्चों को छोड़कर परदेश में अकेला रहकर कमाना पसंद करेगा।

भारत में ख़राब हालात होने की वजह से वहाँ पर शायद महंगे शौख पूरे नहीं हो पाते। ऐसी स्तिथि में जब इंसान UAE के किसी बड़े शहर दुबई या अबुधाबी आता है तो यहाँ की चमक धमक देखकर कमाई से ज्यादा खर्च शुरू कर देता है।

UAE कोई गरीबों का देश नहीं है यह एक ultra luxury देश है जहा हर तरफ अमीरी झलकती है। इसकी वजह से इंसान यहाँ सैलरी आते ही महंगा मोबाइल, ब्रांडेड कपडे और जरुरत से ज्यादा खरीददारी शुरू कर देता है।

बिना बजट बनाये खर्च करने के बाद हालात ऐसे हो जाते हैं की महीने के अंत में लोग यहाँ अपने दोस्तों और सहकर्मियों से उधार माँगते फिरते हैं। यही UAE में उनकी पहली financial mistake होती है।

यह भी पढ़ें:UAE में घर किराये पर देने वाले मकान मालिकों के लिए नया बदलाव

क्रेडिट कार्ड के debt trap में फसना

जैसा की मैंने बताया की UAE एक Ultra Luxury देश है और यहाँ दुनिया के बड़े बड़े अमीर लोग रहते हैं ऐसे में वो लोग अपना पैसा इस सुरक्षित देश के बैंको में रखना पसंद करते हैं।

इस वजह से यहाँ की बैंकों के पास अपार धन है और बैंक इस जमा पैसों से लोगों को क्रेडिट कार्ड और लोन की सुविधा देकर खूब सारे पैसे कमाती हैं।

यही कारण है की यहाँ पर आये नए भारतीय कर्मचारियों को बैंक की तरफ से बहुत आसानी से क्रेडिट कार्ड और लोन दे दिया जाता है।

क्रेडिट कार्ड पर अच्छी खासी लिमिट भी मिल जाती है ये मानकर चलिए की आपकी मासिक वेतन से करीब 20 गुना लिमिट का कार्ड मिल जाता है।

इतनी अच्छी लिमिट मिलने से कर्मचारी को जब भी किसी चीज की जरुरत पड़ती है तो वो इस क्रेडिट कार्ड से खरीद लेता है। धीरे धीरे ये आदत ऐसी हो जाती है की बहुत ज्यादा खरीद की वजह से पैसे वापस करना मुश्किल हो जाता है।

धीरे धीरे आप क्रेडिट कार्ड के debt trap में फंस जाते हैं और आपसे financial mistake हो जाती है और बहुत सारा पैसा interest पर भी खर्च हो जाता है।

बैंक से बिना जानकारी बड़ा लोन लेना

UAE में बैंक लोन बड़ी ही आसानी से दे देती हैं अगर आपके पास जॉब है तो आपको यहाँ बहुत सारी बैंक लोन लेने के लिए ऑफर करती हैं।

हालाँकि यहाँ बैंक लोन भारत से सस्ते दरों पर मिल जाता है लेकिन एक बार लोन लेने के बाद लोन लिया पैसा अगर सही जगह नहीं लगा और सिर्फ आपको शौख पूरे करने में खर्च हो गया तो उसे वापस करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

जब तक आपकी जॉब है तब तक तो बैंक की हर मासिक क़िस्त किसी तरह से आप चुकाते रहेंगे लेकिन अगर आपकी जॉब में कुछ समस्या हो गई और आपको सैलरी न मिल पायी तो बैंक लोन की किश्त भरना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

ये एक बहुत बड़ी financial mistake है और जब तक आपको UAE में एक अच्छी और स्टेबल जॉब न हो या कोई दूसरा आय का साधन न हो लोन लेने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:UAE में Sick Leave लेने से पहले जान ले ये जरुरी नियम, नहीं तो कंपनी काट सकती है सैलरी

बिना जरुरत के महंगी गाड़ी खरीदना

दुबई में गाडी लोन पर लेना बहुत आसान है कुछ बैंक तो 0% व्याज दर पर आपको कार लेने के लिए ऑफर कर सकती हैं।

अगर आपको कार की जरुरत है और उस कार का उपयोग करके आप कुछ अतिरिक्त आय का साधन बना सकते हैं तो कार खरीदना सही है लेकिन कम इनकम होते हुए भी लोन पर कार लेना और फिर उस लोन की क़िस्त को एक लम्बे समय तक भरना समझदारी नहीं है।

UAE में बिना कोई financial mistake किये आपको कुछ सालों तक मन लगाकर बिना पैसे खर्च किये अपनी सेविंग करनी चाहिए और अपने देश में चीजों के बेहतर बनाने का काम करना चाहिए इसके बाद ही आप इन सब चीजों के बारे में सोच सकते हैं।

Emergency फण्ड नहीं बनाना

UAE सरकार की तरफ से हमेशा से ये कोशिश रहती है की यहाँ आने वाले कर्मचारियों की नौकरी में स्थिरता बनी रहे।

यही कारण है की यहाँ लगभग 2 सालों का employment कॉन्ट्रैक्ट होता है लेकिन जीवन एक जैसा चलता रहे इसकी कोई गारण्टी नहीं होती अचानक से कभी कभी नौकरी छूटने या बुरा वक़्त आने में समय नहीं लगता।

आपके या आपके परिवार की जरूरतें बुरा वक़्त आने या नौकरी जाने पर भी ख़तम नहीं होंगी। ऐसे समय के लिए आपको पहले से ही अपनी कमाई से कुछ Emergency Fund बचा कर रखना चाहिए।

जो लोग यहाँ कई सालों से रह रहे हैं वो इस बात को अच्छी तरह समझते हैं और इसका पालन भी करते हैं लेकिन नए आये भारतीय ये Financial Mistake करते हैं और कोई Emergency fund नहीं बनाते।

कोशिश कीजिये की थोड़ी थोड़ी बचत करके आपके पास कम से कम 6 महीने के खर्च जितनी अलग से Emergency fund रखी हो जिसका आप ऐसे वक़्त पर इस्तेमाल कर सकते हो।

अगर UAE में अपने सपनो को पूरा करने आये हो तो यकीन मानिये ये देश आपके सपनो को जरूर पूरा करेगा लेकिन नए आये भारतियों को धैर्य से काम करना चाहिए।

सबसे पहले कुछ सालों तक मन लगाकर काम कीजिये, अपने देश में उन जरूरतों को पूरा कीजिये जिनके लिए यहाँ आये थे। Financial mistakes करने से बचें।


UAE एक Ultra Luxury देश है और यहाँ पैसा पानी की तरह बहता है अगर आप खर्च करने पर आएं तो आपके जीवन भर की कमाई यहाँ कुछ घंटो में ख़तम हो सकती है इसलिए यहाँ आने के बाद दूसरे लोगो की चमक धमक की नक़ल न करें

लोन या क्रेडिट कार्ड से गैर जरुरती खर्चे तो बिलकुल न करें और Common Financial Mistakes से बचे।


Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL
Trying to find Spy hidden camera in Hotel room

Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Hotel room या Airbnb में hidden spy camera आसानी से ढूंढा जा सकता है। आप अपने phone camera , Wi-Fi scanner या RF detector से आसानी से detect कर सकते हैं। 6 ऐसे आसान तरीके जो काम कर जायेंगे।

Mon, May 25, 2026, 9:00 AM
TECHNOLOGY
Abu Dhabi के Yas Island पर बनने वाला है The Sphere

Abu Dhabi में आएगा Lag Vegas वाला Sphere - Yas Island पर $1.7 अरब का विशालकाय Entertainment Hub

Abu Dhabi के Yas Island पर बनेगा Las Vegas जैसा Sphere। Abu Dhabi ने ALEC Company को 1.7 billion USD का contract दिया। 2029 तक UAE में एक और Tourist Hub बनकर होगा तैयार।

Sat, May 23, 2026, 4:20 PM
ENTERTAINMENT