arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ Dubai में हुआ सड़क हादसा: ट्रक और वर्कर्स बस की टक्कर में 1 की मौत और 19 लोग घायल

UAE e-Invoicing: UAE e-Invoicing क्या है ? कब से लागू होगा, कैसे काम करेगा और UAE बिजनेस को क्या तैयारी करनी चाहिए

Published by: अमर दीप द्विवेदी
Posted on:
Fri, May 15, 2026, 2:48 PM
Updated on:
Fri, May 15, 2026, 2:49 PM
हाइलाइट्स
  • UAE में e-Invoicing 1 जनवरी 2027 से लागू ।
  • शुरुवाती दौर में यह B2B और B2G पर लागू होगा।
  • ASP चुनने की अंतिम तारिख 30 अक्टूबर 2026
खाड़ी का सबसे उन्नत देश UAE बहुत तेजी से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की दिशा में आगे बढ़ रहा है। UAE में e-Invoicing सिस्टम लागू होने जा रहा है जिससे बैंकिंग, सरकारी सेवाओं और टैक्स सिस्टम के बाद अब यहाँ के बिजनेस बिलिंग या इनवॉइस ( Invoice ) सिस्टम में भी बड़ा बदलाव आने वाला है।
uae e invoice

UAE e Invoice Implementation

अगर आपका छोटा या बड़ा किसी भी प्रकार का बिज़नेस UAE में है, फ्रीलांसर हैं या किसी कंपनी के अकाउंटिंग और फाइनेंस विभाग से जुड़े हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी है की e-invoicing क्या है और इसके लिए आपको कब तक रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इस लेख में UAE e-Invoicing से जुड़ी लगभग हर जरूरी जानकारी को आसान भाषा में समझाया गया है।

E-Invoicing क्या है?

आसान भाषा में आपको बताऊ तो e-invoice कोई PDF या ईमेल से भेजी हुई Invoice नहीं है। उसे हम डिजिटल बिल कहते हैं लेकिन डिजिटल बिल और और e-Invoice में बड़ा अंतर होता है।

e-Invoice एक structured electronic document होता है जिसे कंप्यूटर सिस्टम अपने-आप पढ़ और प्रोसेस कर सकते है।

उदाहरण के लिए एक PDF या पेपर इनवॉइस इंसान आसानी से पढ़ सकता है, लेकिन कई बार सॉफ्टवेयर को उसमें मौजूद जानकारी अलग से निकालनी पड़ती है। जबकि e-Invoice में डेटा पहले से एक निश्चित डिजिटल फॉर्मेट में तैयार किया जाता है, जिससे सिस्टम उसे आसानी से समझ लेता है।

जिसकी वजह से टैक्स रिपोर्टिंग, डेटा प्रोसेसिंग और रिकॉर्ड मैनेजमेंट पहले से आसान और तेज़ हो जायेगा।

अगर अभी भी बात समझ नहीं आयी तो लेख को पूरा पढ़े सब समझ में आ जायेगा

UAE में e-Invoicing कब से लागू होगा ?

अभी जो सूचना है उसके हिसाब से UAE में e-invoicing की शुरुवात 1 जनवरी 2027 से हो जाएगी। लेकिन सभी बिज़नेस के ऊपर एक साथ शुरुवात नहीं की जाएगी। बिज़नेस मालिकों की सहूलियतों को देखते हुए UAE गवर्नमेंट इसे step by step लागू कर रही है जिससे इसे लागू करने में किसी भी बिज़नेस को परेशानी न हो।

सबसे पहले कॉर्पोरेट कंपनियां और बड़े रियल एस्टेट जिनका वार्षिक कारोबार 50 मिलियन दिरहम से अधिक है इसकी शुरुवात करेंगे फिर दूसरे बिज़नेस पर भी लागू होगा।

ध्यान देने वाली बात ये है की UAE में जितने भी VAT रजिस्टर्ड बिज़नेस हैं उन सभी पर इ-इन्वॉइसिंग लागू होगी।

यह भी पढ़े : UAE या Saudi : भारतीयों के लिए कौन सा देश बेहतर

UAE में e-Invoicing की जरूरत का कारण

UAE ही नहीं दुनिया भर में डिजिटल क्रांति आ चुकी है अब डाटा को मैन्युअली से डिजिटल फॉर्म में लाने का सबसे बड़ा कारण है टैक्स सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाना, फ़र्ज़ी इनवॉइस को कण्ट्रोल करना, मैन्युअल और पेपर वर्क को कम करना और फ़ास्ट रिपोर्टिंग करना।

UAE e-Invoicing सिस्टम कैसे काम करेगा

आप में से कई लोग सोच रहे होंगे की क्या अब इनवॉइस और अकाउंट मैनेजमेंट के लिए दूसरा सॉफ्टवेयर लेना होगा या सरकार खुद अपना कोई एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर देगी तो इसकी संभावना कम ही है।

आपका सॉफ्टवेयर वही रहेगा लेकिन उसे ASP ( accredited service provider ) से कनेक्ट कर दिया जायेगा जिससे डाटा को जरुरत के हिसाब से डिजिटल फॉर्मेट में चेंज करके सेव कर दिया जायेगा।

ये हो सकता है की सभी प्रकार के एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर ASP सुविधाओं से कनेक्ट होने में असमर्थ हों। डाटा को UAE के अंदर बने सर्वर पर ही सेव करना होगा ताकि FTA उस डाटा को आसानी से अपनी जरुरत पर जांच सके।

Accredited Service Provider (ASP) की भूमिका

इस पुरे सिस्टम में सबसे बड़ी भूमिका ASP की ही होगी जो आपके बिज़नेस की invoive या दूसरे डॉक्युमनेट्स को UAE गवर्नमेंट e-invoice पोर्टल पर डिजिटल ट्रांसफर करेगा जिससे FTA टैक्स डाटा को मॉनिटर कर सके।

ये e-invoice UAE के सर्वर पर ही सेव की जायेंगे जिससे कभी भी इनकी जांच की जा सके और टैक्स प्रणाली की पारदर्शिता बनाये रखी जा सके।

आसान शब्दों में समझे तो ASP ( Accredited Service Provider ) वह टेक्निकल प्लेटफार्म है जो बिज़नेस और गवर्नमेंट के बीच डिजिटल कनेक्शन की तरह काम करेगा और UAE में e-invoicing की सुविधा प्रदान करेगा।

अभी इंटरनॅशनल मार्किट में पहले से बहुत ASP मौजूद हैं जिनमे SAP, Oracle, Zoho, Tally और Microsoft Dynamics प्रमुख हैं ।

UAE e-invoicing लागू होने की समय रेखा

जैसा की ऊपर बताया गया है की UAE e-invoicing को step by step इम्प्लीमेंट किया जायेगा ताकि कंपनियों को पर्याप्त समय मिल सके।

पायलट चरण ( Pilot Phase )

इस चरण में कुछ चुनिंदा कंपनियों को टेस्टिंग के लिए लागू किया जायेगा जिससे पूरे सिस्टम को समझने और जांचने का मौका मिल सके। इसकी शुरवात 1 जुलाई 2026 से होगी।

वोलंटरी फेज ( Voluntary Phase )

जो बिज़नेस अपनी मर्ज़ी के बिना डेडलाइन का इंतज़ार करे इस सिस्टम से जुड़ना चाहें वो इससे जुड़ सकते है इसकी शुरुवात भी 1 जुलाई 2026 से होगी।

फर्स्ट फेज ( First Phase )

जिन बिज़नेस का वार्षिक टर्नओवर 50 मिलियन दिरहम या उससे ज्यादा है उसे ASP से जुड़ने की अंतिम तारिख 30 अक्टूबर 2026 और e-invoicing लागू करने के अंतिम तारिख 1 जनवरी 2027 है।

सेकंड फेज ( Second Phase )

जिन बिज़नेस का वार्षिक टर्नओवर 50 मिलियन दिरहम से कम है उसे इस केटेगरी में रखा गया है। ASP से जुड़ने की अंतिम तारिख 31 मार्च 2027 और e-invoicing लागू करने के अंतिम तारिख 1 जुलाई 2027 है।

UAE e-invoicing के नियम तोड़ने पर जुर्माना

यदि आपका बिज़नेस UAE में है तो e invoicing के नियमो का पालन न करने पर आप पर जुर्माना भी हो सकता है। अगर कोई भी बिज़नेस जो इस केटेगरी में आता है तो उसे न सिर्फ ASP इम्प्लीमेंट करना होगा बल्कि e invoicing भी स्टार्ट करनी होगी।

नियमो का पालन न करने पर बिज़नेस पर हर महीने 5,000 दिरहम तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इस लेख में जानकारी को सही बताने की पूरी कोशिश की गई है लेकिन नियम और समय सीमा बदल सकते हैं। किसी भी अंतिम निर्णय से पहले नीचे दिए गए FTA की वेबसाइट पर इनफार्मेशन की जांच कर सकते हैं।

FTA e-Invoicing Portal

FAQ.

Q . UAE में किस बिज़नेस को e-invoicing करना होगा ?

Ans. UAE में सभी VAT रजिस्टर्ड बिज़नेस को e-invoicing करना होगा।

Q. UAE में e-invoicing इम्प्लीमेंट न करने पर कितना जुर्माना है ?

Ans. UAE में e-invoicing न करने पर हर महीने 5,000 दिरहम तक का जुर्माना लग सकता है।


Dubai Diwali

दीपावली के बाद तीन युवाओं की मिसाल: "जश्न के बाद सफाई भी ज़रूरी है" | Dubai Diwali

दुबई के अल मनखूल इलाके में तीन प्रवासी युवाओं ने दीपावली के बाद पटाखों से फैले कचरे को खुद साफ किया। जानिए कैसे उन्होंने समाज के लिए मिसाल कायम की। Three expatriate youths in Dubai's Al Mankhool area cleaned up the firework waste left behind after Diwali celebrations.

Wed, Oct 22, 2025, 6:51 AM
NATIONAL
Gold Fish care

घर में गोल्डफिश को कैसे पालें: पूरी जानकारी, जरूरी उपकरण और देखभाल जो बना देगी आपको अमीर

इस आर्टिकल में जानें की कैसे गोल्डफिश को पालने के लिए जरूरी उपकरण, टैंक का आकार, पानी की गुणवत्ता, फिल्टर, हीटर, और गोल्डफिश के लिए आहार की आवश्यकता होती है। Everything you need to know about petting goldfish, including equipment like tank size, water quality, filters, heaters, and food.

Mon, Nov 25, 2024, 1:55 PM
LIFESTYLE
gold fish aquarium vastu benefits

गोल्ड फिश एक्वेरियम कर देगा माला माल, इस तरीके से घर में रखा तो होगी पैसों की बौछार

गोल्ड फिश को घर में रखने से कोई भी आपको अमीर बनने से नहीं रोक सकता। वास्तु के अनुसार, यह आपके घर में सुख, समृद्धि और शांति लाती है। Keeping a goldfish in your home can make you wealthy. According to Vastu, it brings happiness, prosperity, and peace to your home.

Fri, Nov 22, 2024, 2:23 PM
LIFESTYLE
man standing on road with motorcycle in dubai

दुबई में मोटरसाइकिल ड्राइविंग लाइसेंस लेने का सबसे आसान तरीक़ा, दस्तावेज और योग्यता की जानकारी

दुबई में मोटर साइकिल लाइसेंस आपको शौक पूरा करने के साथ जॉब सिक्योरिटी भी देता है दुबई में मोटरसाइकिल ड्राइविंग लाइसेंस लेने का सबसे आसान तरीक़ा, दस्तावेज और योग्यता की जानकारी

Sat, Aug 3, 2024, 3:49 PM
AUTO
american warships in gulf

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे ! अपने दोस्त इजराइल की ढाल बनकर बैठा है अमेरिका, कई वॉरशिप भेज इजराइल के दुश्मनो को दी चुनौती

हमास के सबसे बड़े लीडर के ईरान में मारे जाने से ईरान बौखला गया है और कोई भी बड़ा कदम उठा सकता है। इजराइल के रक्षा के लिए अमेरिका ने एक बार फिर से प्रतिबद्धता दिखाई है

Sat, Aug 3, 2024, 12:41 PM
WORLD
woman transformation from fat to fit

अगर आपकी भी कमर का बन चुका है कमरा तो हो जाएँ सावधान, कही आपका पति न हार बैठे पतली कमरिया वाली पर अपना दिल Woman Fitness

महिलाओं में कमर पर भारी चर्बी बहुत ही ख़राब लगती है लेकिन कुछ ही दिनों के प्रयास में आप अपनी कमर को बिलकुल पतली और खूबसूरत कर सकती हैं जानिए ये आसान नुख्सा

Fri, Aug 2, 2024, 8:40 AM
LIFESTYLE
india performing bad in olympic 2024

ओलम्पिक 2024 में भारत का अब तक शर्मनाक प्रदर्शन, चीन 9 गोल्ड मैडल के साथ पहले नंबर पर

ओलम्पिक से पहले बड़े दावे करने वाले भारत ने अभी तक 2 ब्रॉन्ज मैडल ही जीते हैं जो की बहुत ही शर्मनाक है। चीन 9 गोल्ड मैडल जीतने के साथ प्रथम स्थान पर है। कौन है इसका जिम्मेदार पढ़े पूरी खबर।

Thu, Aug 1, 2024, 6:49 AM
SPORTS
ismail haniya hamas

दुनिया की सबसे लक्ज़री लाइफ जीने वाला आतंकवादी, इस्माइल हानिया ईरान की राजधानी तेहरान में मारा गया

गाजा के हमास संगठन का प्रमुख इजराइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था और लम्बे समय से क़तर में रह रहा था

Wed, May 6, 2026, 1:43 PM
BREAKING
job loss insurance in uae

ILOE :आपको भी नौकरी से निकाल दिया गया है तो समय आ गया है जब इंस्युरेन्स कंपनी से घर बैठे पैसे लें

अगर आप भी UAE के कर्मचारी हैं और नौकरी से निकाल दिए गए है तो आप इंस्युरेन्स कंपनी से घर बैठे सैलरी ले सकते हैं Involuntary Loss Of Employment

Tue, Jul 30, 2024, 4:02 PM
NATIONAL