arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ Qatar मे जन्मे बाहरी लोगों को National Service मे आवेदन करने की अनुमति, भारतीयों पर असर

दुबई में मोटरसाइकिल ड्राइविंग लाइसेंस लेने का सबसे आसान तरीक़ा, दस्तावेज और योग्यता की जानकारी

Published by:अमर दीप द्विवेदी
4 min read
Posted on:
Sat, Aug 3, 2024, 3:49 PM
Updated on:
Sat, Aug 3, 2024, 4:03 PM
हाइलाइट्स
  • दुबई में मोटर साइकिल लाइसेंस जॉब सिक्योरिटी भी देता है
  • दुबई में कार लाइसेंस से मोटरसाइकिल नहीं चला सकते
दुबई में ट्रैफिक बहुत बढ़ चुका है और ऐसे में कार लेकर चलना आसान नहीं रह गया है। अगर आपको मोटरसाइकिल चलाने का शौक है या फिर डिलीवरी जॉब में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं तो दुबई में आपके लिए मोटर साइकिल का लाइसेंस कार के लाइसेंस से बेहतर ही होगा।
man standing on road with motorcycle in dubai

दुबई में मोटरसाइकिल ड्राइविंग लाइसेंस लेने का सबसे आसान तरीक़ा

ध्यान रखने वाली बात ये है की अगर आपके पास कार का लाइसेंस भी है तब भी आप दुबई में मोटरसाइकिल नहीं चला सकते क्युकी उसके लिए आपको मोटरसाइकिल का लाइसेंस अलग से लेना पड़ता है।

कार चलाने के अलावा मोटरसाइकिल चलाने का मज़ा ही कुछ अलग है। दुबई में रहने वाले लोग ये बात अच्छे से जानते है की सच में अगर दुबई की सड़को पर गाड़ी दौड़ाने का मज़ा है तो फिर मोटरसाइकिल की तो क्या ही बात है।

मोटरसाइकिल का लाइसेंस आपको जॉब सिक्योरिटी भी देता है क्युकी दुबई में मोटरसाइकिल लाइसेंस वालों को जॉब भी जल्दी मिलती है और आसानी से आप किसी डिलीवरी सर्विस पर बिना ट्रैफिक में फसे काम कर सकते हैं।

अगर आपको अपने सपनो की बाइक लेकर दुबई की सड़को पर मज़ा लेना है तो फिर दुबई में मोटरसाइकिल का लाइसेंस लेना होगा और उसके लिए कुछ शर्ते है जिन्हे आपके लिए जानना बहुत जरुरी है। -

  • मोटर साइकिल लाइसेंस लेने के लिए आपकी उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
  • आपके पास वैलिड एमिरेट्स ID होनी चाहिए
  • आपके पास पासपोर्ट और वीजा की कॉपी होनी चाहिये
  • Eye Test Reportहोनी चाहिए
  • ड्राइविंग स्कूल से मिला हुआ लर्निंग परमिट होना चाहिए
  • आपकी अपनी कंट्री से मिला हुआ मोटरसाइकिल लाइसेंस, जिससे आपको क्लासेज कम करने में कुछ छूट मिल सकती है
  • अगर आपके पास ड्राइवर वीजा है तो आपको RTA से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट चाहिए होगी
  • अगर आप डिप्लोमेट या दूसरे किसी एमिरेट्स से हैं जैसे शारजाह या अबुधाबी तो कुछ और भी दस्तावेज आपसे माँगे जा सकते हैं।

Driving School में क्लास कहाँ और कैसे ले -

दुबई के लगभग सभी ड्राइविंग स्कूल मोटर साइकिल ड्राइविंग की ट्रेनिंग प्रदान करते हैं और अपने मन मुताबिक किसी भी स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं। कुछ प्रसिद्ध स्कूल इस प्रकार हैं जहाँ पर अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है और आप जल्दी ही अपना टेस्ट पास करके लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।

  1. गलादरी मोटर ड्राइविंग सेण्टर ( Galadari Motor Driving Center )
  2. बेलहासा ड्राइविंग सेण्टर ( Belhasa Driving Center )
  3. एमिरेट्स ड्राइविंग इंस्टिट्यूट ( Emirates Driving Institute )
  4. ड्राइव दुबई ( Drive Dubai )
  5. एक्सीलेंस ड्राइविंग ( Excellence Driving )
  6. दुबई ड्राइविंग सेण्टर ( Dubai Driving Center )
  7. अल अहली ड्राइविंग सेण्टर ( Al Ahli Driving Center )

जब भी आप इनमे से किसी भी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में एडमिशन लेते हैं तो आपको Theory और Practical दोनों क्लास लेनी पड़ती हैं। 20 घंटे की स्कूल में क्लास लेनी पड़ती है लेकिन अगर आपके पास आपकी होम कंट्री से मोटर साइकिल का लाइसेंस है तो आपको क्लासेज लेने में छूट मिल सकती है।

मोटर साइकिल ट्रेनिंग लेते समय आपका ट्रेनर आपके पीछे बैठता है और आपको RTA द्वारा बताये गए सभी सड़क के कानूनों के बारे में भी बताता है। क्युकी आपका टेस्ट होते समय इंस्पेक्टर सावधानी से यह देखता है की आप बाइक चलाते समय सड़क नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

RTA रोड टेस्ट की तैयारी कैसे करें -

Dubai Driving Test ड्राइविंग टेस्ट पास करने के लिए सबसे पहले तो आपको स्कूल में ही थ्योरी का टेस्ट पास करना होता है जिसमे इस बात की जांच की जाती है कि आपको दुबई की UAE के सड़क कानूनों की जानकारी है या नहीं , थ्योरी टेस्ट में दुर्घटना के समय आपको क्या करना है, इस बात को भी जाँचा जाता है।

जब आप एक बार थ्योरी टेस्ट पास कर लेते हैं तो फिर आपका प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शुरू होती है और फिर RTA की ही यार्ड में आपका ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता है और जाँच की जाती है की आपको सही से मोटर साइकिल चलाना आता है या नहीं।

ड्राइविंग टेस्ट के समय इंस्ट्रक्टर जाँच करता है कि आप बाइक को सही स्पीड में चलाते हैं , सही से बाइक को मोड़ना आता है और ट्रैफिक नियमो का पालन करते हैं या नहीं।

Dubai RTA यार्ड के भीतर टेस्ट पास करने के बाद आपको सड़क पर टेस्ट देने के लिए ले जाया जाता है जहाँ पर इंस्पेक्टर बहुत ही बारीकी से आपकी गाड़ी चलानेकी काबिलियत को देखता है।इंस्पेक्टर सिर्फ ये नहीं देखता की आप मोटर साइकिल चला लेते हैं या नहीं बल्कि वो इन बातों पर गौर करता है की आप जब सड़क पर मोटर साइकिल चलाते हैं तो वो आपके लिए और सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहनों और लोगों के लिए सुरक्षित है या नहीं।

यही कारण है की बहुत सारे लोगों को लगता है की उन्हें मोटर साइकिल चलाना तो आता है फिर भी इंस्पेक्टर उन्हें फेल करके चला गया।


iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL