arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

ILOE :आपको भी नौकरी से निकाल दिया गया है तो समय आ गया है जब इंस्युरेन्स कंपनी से घर बैठे पैसे लें

अमर दीप द्विवेदी
4 min read
Posted on:
Tue, Jul 30, 2024, 4:02 PM
Updated on:
Tue, Jul 30, 2024, 4:23 PM
हाइलाइट्स
  • Involuntary Loss Of Employment इंस्युरेन्स सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है
  • UAE छोड़कर जाने से पहले ही अप्लाई करें ILOE
  • ILOE लेबर परमिट कैंसिल होने के बाद अप्लाई करें
UAE में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए एक वर्ष पहले UAE गवर्नमेंट ने एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स ( Involuntary Loss Of Employment) लेना अनिवार्य कर दिया था जिसका फायदा अब लोगों को मिलना शुरू हो चुका है।
job loss insurance in uae

एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है

Involuntary Loss Of Employment आपने भी अपना एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स करवाया था तो अब आप इस बात की चिंता न करें की अगर अचानक आपकी कंपनी ने आपको नौकरी से निकाल दिया तो आप कैसे मैनेज करेंगे।

वैसे तो UAE के सभी प्राइवेट कंपनी में काम करने वालों ने अपना एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स करवाया ही होगा क्युकी ये हर किसी कर्मचारी की लिए अनिवार्य है और ऐसा न करने पर AED 400 का फाइन भी है तो ऐसे में आपने भी यह इंस्युरेन्स करवाया ही होगा।

कंपनी से अचानक जॉब से निकाले जाने पर आपको एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स का फायदा मिलेगा और इंस्युरेन्स कंपनी आपको घर बैठे पैसे देगी। जिसके लिए कुछ शर्ते है जो आपको माननी पड़ेंगी और वो सभी शर्तें आपको मालूम होनी चाहिए

जितने भी UAE की कर्मचारी हैं जिन्होंने इस एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स की स्कीम ली थी और जिन्हे 12 महीने हो चुके हैं वो सभी एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स का फायदा उठा सकते हैं।

मुआवजा लेने की लिए एक सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की आपने अपना रेजिडेंट वीसा कैंसिल न कराया हो , आप UAE छोड़ कर अपने देश न चले गए हों और न ही कोई नयी नौकरी ज्वाइन कर ली हो। अगर ऐसा कर दिया है तो अब आप इस एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स स्कीम Involuntary Loss Of Employment के हक़दार नहीं हैं।

इंस्युरेन्स कंपनी से इस मुआवजा लेने के लिए कुछ डाक्यूमेंट्स, शर्तें और टाइम लिमिट भी है जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है -

1 - एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स स्कीम का फायदा लेने की लिए ये जरुरी है की आपने पिछले 12 महीने से इंस्युरेन्स लियो हो और पिछली तीन महीने में आपका इंस्युरेन्स वैलिड रहा हो।

2 - आपने सभी किस्तों को टाइम पर पे किया हो।

3 - इस इंस्युरेन्स के पैसे को लेने के लिए यह जरुरी है की आपको काम से इसलिए बर्खास्त न किया गया हो की आपने लेबर एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट को तोडा हो या कोई अपराध किया हो।

4- Involuntary Loss Of Employment एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स का फायदा लेने की लिए एक शर्त ये भी है की आपने अपनी तरफ से रिजाइन न दिया हो बल्कि आपको कंपनी ने निकाला हो क्युकी अगर आपने अपनी तरफ से कंपनी में रिजाइन दिया तो फिर आपको इसका कोई लाभ नहीं मिल पायेगा।

5 - अगर आप काम से फरार हैं या बिना कंपनी को बताये अपने ऑफिस जाना बंद कर देतें हैं तो ऐसी स्तिथि में आपका एम्प्लायर लेबर में आपकी शिकायत कर सकता है और ऐसी स्तिथि में आपको एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा।

6 - एम्प्लॉयमेंट इंस्युरेन्स स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको 30 दिनों के भीतर ही इसके लिए अप्लाई करना होगा।

7 - इंस्युरेन्स स्कीम का फायदा लेने के लिए ये जरुरी है की आप छोड़ के न गए हो और आप UAE में ही उपस्थित हों।

8 - अचानक काम बंद करने की घोषणा करना या काम पर न जाने के कारण भी आप इस स्कीम के फायदे से बेदखल किये जा सकते हैं।

9 - आपका लेबर कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लायर द्वारा कैंसिल कर दिया गया हो क्युकी इसके पहले आप इंस्युरेन्स स्कीम का फायदा लेने के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।

इंस्युरेन्स स्कीम का पैसा लेने का तरीक़ा -

नौकरी से निकाले जाने के बाद यदि आप ऊपर बताई सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो आप इंस्युरेन्स स्कीम का फायदा लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसके लिए नीचे दिए बातों पर ध्यान दें। -

1 - अपना इंस्युरेन्स स्कीम Involuntary Loss Of Employment का दावा करने वाला फॉर्म भरें लेकिन 30 दिनों के भीतर ही ILOE को जमा कर दें।

2 - आपके इंस्युरेन्स स्कीम का सर्टिफिकेट भी साथ में लगाएं। वीजा कैंसलेशन कॉपी , एमिरेट्स ID कॉपी और लेबर कॉन्ट्रैक्ट कैंसलेशन की कॉपी जिस पर आपका हस्त्ताक्षर हुआ हो।

3 - एप्लीकेशन सबमिट करने के दो सप्ताह के भीतर ही बीमा कंपनी आपको भुगतान कर देगी लेकिन इसके लिए ये जरुरी है की आप बीमा कंपनी की सभी शर्तों को पूरा करते हों।

नीचे ILOE की वेबसाइट दी गई है जहा पर जाकर आप अपना एम्प्लॉयमेंट स्कीम Involuntary Loss Of Employment के पैसों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ILOE Website


अपनी पसंद के टॉपिक पर अपडेट्स पाएं


साइन-अप करके आप हमारी Privacy Policy और Terms of Use से सहमत हैं ।

Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE
Trying to find Spy hidden camera in Hotel room

Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Hotel room या Airbnb में hidden spy camera आसानी से ढूंढा जा सकता है। आप अपने phone camera , Wi-Fi scanner या RF detector से आसानी से detect कर सकते हैं। 6 ऐसे आसान तरीके जो काम कर जायेंगे।

Mon, May 25, 2026, 9:00 AM
TECHNOLOGY