arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

घूमने जा रहे हैं दुबई तो ये बातें आपको जरूर जान लेनी चाहिए वरना पड़ जायेंगे मुशीबत में

Published by:अमर दीप द्विवेदी
4 min read
Posted on:
Mon, Jun 10, 2024, 5:31 AM
Updated on:
Mon, Jun 10, 2024, 5:41 AM
हाइलाइट्स
  • दुबई में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना अपराध है
  • बिना परमिशन किसी की फोटो और वीडियो न लें
  • रमजान के महीने में खुले में खाना न खाएं
दुबई दुनिया की मोस्ट पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। दुनिया भर के टूरिस्ट हर साल दुबई घूमने आते है क्युकी दुबई है दुनिया के टॉप टूरिस्ट अट्रैक्शन का होम लैंड। यहाँ पर इंडिया, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, रूस, यूरोप और अरब के कई देशो के लोग रहते हैं।
dubai tourism places

दुबई में विश्वस्तरीय पर्यटन हैं

लम्बे समय से जो लोग यहाँ पर रहते है उन्हें इस देश के कानून के बारे में अच्छे तरह से मालूम है लेकिन जो लोग नए आते है उन्हें यहाँ के कानून के बारे में अच्छे से पता कर लेना चाहिए।

अरब देशो के बीच ये देश वैसे तो बहुत ही फ्रेंडली है लेकिन फिर भी यहाँ का कानून बहुत ही सख्त है जिसके कारण कभी कभी अनजाने में लोग यहाँ मुसीबत में फंस जाते हैं।

तो चलिए अगर आप दुबई घूमने आ रहे है या फिर अभी नए नएइस देश में आये है तो आपको कुछ ऐसे नियम बता देती हूँजो आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए

1. बिना परमिशन किसी की फोटो या वीडियो न ले

दोस्तों अगर आप दुनिया के किसी भी देश से दुबई घूमने आ रहे है तो ये बात आपको हमेशा ध्यान रखनी चाहिए की दुबई का माहौल अन्य देशो की तरह नहीं है यहाँ पर लोग ये बिलकुल पसंद नहीं करते की आप बिना उनकी मर्जी के उनकी फोटो या वीडियो बनाये। खासतौर पर अगर यहाँ का कोई लोकल पुरुष या महिला है तो बिना उसकी परमिशन के कभी उसकी फोटो या वीडियो न ले वरना उसकी शिकायत पर आपको भारी जुरमाना और साथ में जेल भी हो सकती है।

2. रमजान के महीने में पब्लिक में खाना

दोस्तों दुबई एक इस्लामिक देश है और यहाँ पवित्र महीने रमजान की बहुत अहमियत है। दुबई में सभी मुस्लिम रमजान के महीने में रोज़ा रखते है जिसमे दिन भर कुछ खाना पीना नहीं होता। ऐसा में कानून है की आप उनकी भावनाओ का सम्मान करें और अपने घर पर ही खाये न की पब्लिक प्लेस में। अगर आप खुलेआम पब्लिक प्लेस में खाते हुए दिखे तो पुलिस आपको भारी जुरमाना लगा सकती है।

3. मिडिल फिंगर न दिखाए

दुबई के कानून के हिसाब से किसी को मिडिल फिंगर दिखाना बहुत ही बड़ा अपराध है और ये दंडनीय है। अगर आपको किसी से कोई शिकायत है तो आप पुलिस में उस इंसान के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते है लेकिन किसी को मिडिल फिंगर दिखाना आपको सीधा जेल भिजवा सकता है।

4. पब्लिक प्लेस में शराब पीना

इस्लामिक कल्चर में शराब को हराम माना जाता है और दुबई एक इस्लामिक मूल्यों पर चलने वाला देश है। वैसे तो यहाँ दूसरे कल्चर्स का सम्मान भी किया जाता है इसलिए जिन लोगो को शराब पीना हो वो लाइसेंस वाले होटल्स या बार में जाकर पी सकते हैं लेकिन खुले में पब्लिक प्लेस पर शराब पीना दंडनीय अपराध है।

5. लड़की छेड़ना

महिलाओ की सुरक्षा के मामले में दुनिया भर के लोग दुबई में रहना इसलिए पसंद करते है की यहाँ महिलाये अपने आपको बहुत सुरक्षित महसूस करती हैं और कोई देश ये नहीं चाहेगा की आप उसकी सुरक्षा में कोई दाग लगाए। किसी लड़की या महिला को छेड़ने पर आपको यहाँ बहुत लम्बी जेल हो सकती है।और हाँ यहाँ तारीख पे तारीख नहीं दी जाती। कोर्ट का फैसला कुछ ही दिनों में हो जाता है।

6. बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां लाना

अगर आप बीमार है और दुबई आ रहे है तो इस बात का ध्यान जरूर रखियेगा की यहाँ एयरपोर्ट पर आप बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन (परचा) के दवाइयां नहीं ला सकते।

7. भीख मांगना

दुबई में आप कितनी भी आर्थिक तंगी से क्यों न गुजर रहे हो लेकिन यहाँ पर भीख माँगना कानूनन जुर्म है और यहाँ पर भीख मांगते पकडे जाने पर जेल और जुरमाना वसूल किया जाता है। इसके बाद आपको आपके देश में डिपोर्ट कर दिया जाता है।

8. रॉयल फॅमिली की निंदा करना

दोस्तों वैसे तो दुबई दुनिया भर के लोगो का सम्मान करता है और आपने देखा भी होगा की दुबई किसी भी विवाद से अपने आप को दूर ही रखता है। यहाँ पर लोकतंत्र नहीं है यहाँ पर राजा का राज है जिसे यहाँ पर शेख कहा जाता है और राजतन्त्र में राजा की निंदा करना अपराध होता है। इसलिए अगर आपको दुबई का कानून या यहाँ के राजा के बारे में कुछ अच्छा नहीं लगता तब भी आप अपना मुँह बंद रखिये।

9. सार्वजनिक स्थानों में चुम्मन करना

दुबई में पब्लिक प्लेस पर किस करना अपराध है और ये गलत माना जाता है। अगर किसी पुलिस वाले ने आपको पब्लिक प्लेस में किस करते देख लिया तो बस बड़ा सा ज़ुर्माना भरने के लिए तैयार रहना।

10. रोड एक्सीडेंट में किसी की जान लेना

दुबई दुनिया के उन देशो में है जहा पर स्मूथ ट्रैफिक है और यहाँ पर सभी लोग ट्रैफिक नियमो का पालन करते है क्युकी आपके गलत तरीके से गाड़ी चलाने से किसी की जान जा सकती है और जान की भरपाई नहीं की जा सकती। अगर आपकी गाड़ी से किसी की मौत हो गई तो फिर आपको इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी होगी या फिर ब्लड मनी के तौर पर इतना पैसे देना होगा जो शायद ही आप दे सके क्युकी ये करोडो में होती है।


iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE