arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

भारतीय डॉक्टर के नाम पर अबू धाबी की रोड का नाम, सभी भारतियों के लिए गर्व की बात

अमर दीप द्विवेदी
3 min read
Posted on:
Sat, Jul 13, 2024, 8:53 AM
Updated on:
Sat, Jul 13, 2024, 8:55 AM
भारतीय डॉक्टर के नाम पर अबू धाबी ने एक रोड का नाम रखा है और ये हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। UAE में काम कर रहे 84 वर्षीय डॉक्टर जॉर्ज मैथ्यू लगभग 60 वर्षों से मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
doctor george mathew uae

डॉक्टर जॉर्ज मैथ्यू अवार्ड लेते हुए

डॉक्टर मैथ्यू जब पहली बार UAE आये थे तब उनकी उम्र मात्र 26 वर्ष की थी और तब UAE एकजुट भी नहीं हुआ था। UAE में मैथ्यू तब से हैं जब UAE का इतना विकास भी नहीं हुआ था। अपनी इस लम्बी चिकित्सा जीवन में उन्होंने UAE में बड़े उतार चढ़ाव देखे।

अबू धाबी की चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर मैथ्यू का असीम योगदान रहा है। अबू धाबी के शहर अल ऐन में सरकारी अस्पताल में काम करने वाले वो पहले भारतीय डॉक्टर थे।

आपको बताते चलें की भारतीय डॉक्टर्स का पूरी दुनिया में डंका बजता है।हर किसी देश में भारतीय डॉक्टर्स को बहुत सम्मान प्राप्त होता है और उसका सबसे बड़ा कारणहै भारतीय डॉक्टर्स का अपने मरीजों के प्रति प्रेम और मानवतावादी सेवा भाव।

अबू धाबी के अल मफराक़ में शेख शाखबौत मेडिकल सिटी के पास ही एक रोड का नाम जॉर्ज मैथ्यू स्ट्रीट रखागया है। आपको बताते चलें की डॉक्टर जॉर्ज मैथ्यू UAE में उस समय से हैं जब यहाँ कही पर भी अच्छी रोड्स भी नहीं होते थे। हालाँकि लोगों की मेहनत और लीडर्स की दूरदर्शिता ने UAE को आज दुनिया की सबसे खूबसूरत और सुरक्षित देशों में से एक बना दिया है।

डॉक्टर मैथ्यू अपने प्रारंभिक जीवन काल में अमेरिका जाना चाहते थे लेकिन अल ऐन शहर की सुंदरता और उनका पहले सरकारी अस्पताल में चयन उन्हें अबू धाबी में रहने को मज़बूर कर गया और उन्होंने अपना सारा जीवन अबुधाबी में मरीज़ों की सेवा में लगा दिया।

भारतीय डॉक्टर जॉर्ज मैथ्यू सबसे पहले अल ऐन में एक जनरल प्रक्टिशनर (GP ) के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया डॉक्टर जॉर्ज की सेवा भाव की वजह से इनका प्रमोशन होता रहा और 1972 में वे अल ऐन के मेडिकल डायरेक्टर बन गए।

डॉक्टर मैथ्यू भारत के केरल राज्य से हैं और उन्होंने त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

खुद शेख ज़ायेद भी डॉक्टर जॉर्ज मैथ्यू की तारीफ कर चुके हैं शेख जायेद के सपोर्ट से डॉक्टर मैथ्यू को इंग्लैंड के हारवर्ड कॉलेज में हॉस्टिपटल मैनेजमेंट की पढाई के लिए भी भेजा गया।

बाद में अपनी इसी प्रतिभा को उन्होंने अपने नीचे काम कर रहे सैकड़ो हेल्थ वर्कर्स को ट्रेनिंग दी।कुछ सालों तक उन्होंने अबू धाबी की रॉयल फॅमिली की भी सेवा की। UAE की चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के कारण डॉक्टर मैथ्यू को 2004 में UAE की नागरिकता दी गई।

यही नहीं 2018 में डॉक्टर मैथ्यू को अबू धाबी अवार्ड भी दिया गया।

भारतीय डॉक्टर जॉर्ज मैथ्यू अभी भी कार्यरत हैं और उनका कहना है की वो अपनी अंतिम सांस तक UAE के लिए कार्य करते रहेंगे।

आज भारत का हर नागरिक डॉक्टर जॉर्ज मैथ्यू की सेवा भाव से अपने आप को गर्वान्वित महसूस करता है।


अपनी पसंद के टॉपिक पर अपडेट्स पाएं


साइन-अप करके आप हमारी Privacy Policy और Terms of Use से सहमत हैं ।

iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
abu dhabi hindu baps temple

BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी - UAE के रेगिस्तान में खड़ा हिन्दू आस्था का महल, पूरी जानकारी हिंदी में

खाड़ी देशो में UAE के रेगिस्तान में दुबई और अबू धाबी के बीच में ऐसा खूबसूरत हिन्दू मंदिर खड़ा है जिसे देखकर हर हिन्दू का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। BAPS हिन्दू मंदिर UAE में सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह PM Modi और UAE के अच्छे प्रयासों का फल है।

Sun, May 31, 2026, 12:11 PM
NATIONAL
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE