arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

50 डिग्री तापमान में कैसे बचाएँ अपनी कार में आग लगने से, विशेषज्ञों की ये सलाह जरूर मान लेनी चाहिए।

कस्तूरी सिन्हा
4 min read
Posted on:
Fri, Jun 28, 2024, 2:43 PM
Updated on:
Fri, Jun 28, 2024, 2:59 PM
UAE में जबरदस्त गर्मी का दौर शुरू हो चुका है ऐसे में पारा 50 डिग्री से भी ऊपर आ गया है। सोशल मीडिया पर गाड़ियों में आग लगने के बहुत सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं तो ऐसे में आप के पास भी अगर कार है तो ये जान लेना बहुत जरुरी है की किस तरह आप अपनी कार में आग लगने से बचा सकते हैं।
car got fire on road

कार में लगी आग बुझाते फायर फाइटर्स

UAE में बढ़ते पारे को ख्याल में रखते हुए कई ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स ने अपनी राय देना शुरू कर दिया है अगर इनकी दी गई सलाहों को मानेंगे तो आप अपने साथ साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं क्युकी तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने पर अक्सर कार के इंजन में आग लगने की शिकायत सुनने को मिलती है।

हम में से ज्यादतर लोगो का ये मानना है की जब गर्मी बढ़ती है तो कार के इंजन में आग लगने की सम्भावना बहुत बढ़ जाती है लेकिन इसमें पूरी सच्चाई नहीं है।

कार बनाने वाली कम्पनीज कार के हर मॉडल को खास क्षेत्र के वातावरण को ध्यान में रख कर बनाती है इसीलिए जब हम गल्फ देशो में कार खरीदते हैं तो कार बनाने वाली कम्पनीज गल्फ देशो की गर्मी को मैनेज करने वाला इंजन बनाते है जो 50 डिग्री तापमान में भी सही काम करता रहे।

आखिर फिर UAE में कार के इंजन में आग लगने का कारण क्या है तो इसका जवाब है की कार का सही से रख रखाव न करना ही कार के इंजन में आग लगने का सबसे बड़ा कारण है ।

आपकी कार में गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाला पार्ट इंजन कम्पार्टमेंट ही है जिसका सही रख रखाव न होने पर अधिक गर्मी में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

आज हम यहाँ आपको कुछ टिप्स देते हैं जिससे की आप कितनी भी गर्मी में अपनी कार को आग लगने से बचा सकते हैं।

नियमित निरिक्षण करना -

आप में से जो भी लोग अपने कार की नियमित तौर पर रख रखाव नहीं करते हैं उनके लिए ये जान लेना बहुत जरुरी है की अगर आप अपने कार की नियमित तौर पर रख रखाव नहीं करते तो गर्मी में आग लगने की सम्भावना बढ़ जाती है।

इस नियमित निरिक्षण में पानी का लेवल चेक करना , फ्यूल टैंक के ढक्कन को अच्छी तरह से बंद करना तथा सभी वायरिंग का निरिक्षण करना शामिल है।

गर्मी के दिनों में कार के अंदर धूम्रपान करने से बचे ये भी कार में आग लगने का बहुत बड़ा कारण है।

कार के भीतर हर समय फायर सिलिंडर जरूर रखे और उनकी एक्सपायरी डेट आने से पहले ही उन्हें रिफिल कराएं।

किसी भी लीकेज पर ध्यान रखें -

अपनी कार पर सवारी करने से पहले उसका अच्छे से निरिक्षण करना जरुरी है जिसमे नियमित तौर पर कार के टायर्स, फ्यूल या किसी भी तरह के नलियाँ, किसी भी तरल पदार्थ का बहना या किसी पार्ट्स पर क्रैक आना शामिल है।

यकीन मानिये जिन लोगो को भी कार में सवारी करने से पहले अपनी कार का एक रैंडम चेक करने की आदत होती है वो अधिकतर किसी दुर्घटना से बच जाते हैं।

कार में धूम्रपान न करें -

कई लोगों की आदत होती है की वो कार में बैठकर ही सिगरेट पीने लगते है ऐसा करना बिलकुल भी ठीक नहीं है इससे आपकी सिगरेट का बुरा असर न सिर्फ आप पर ज्यादा पड़ता है बल्कि कार में बैठे दूसरे लोगो पर भी पड़ता है इसलिए खासतौर से गर्मी के दिनों में कार से बाहर जाकर ही धूम्रपान करना चाहिए।

कार से आने वाली आवाजों पर रक्खें ध्यान -

वैसे तो अगर आप को कार ड्राइविंग का अच्छा अनुभव हो गया है तो आपको कार चलाते समय किसी अलग तरह की आवाज को पकड़ने में महारथ हासिल होगी लेकिन नहीं है तो ये बात जरूर जान लेना चाहिए की कार चलाते समय अगर आपकी कार कुछ अलग ढंग से आवाज कर रही है तो उसे तुरंत जांच लेना चाहिए क्युकी ये आने वाले खतरे का संकेत है।

कार में आग लगने पर क्या करें -

कार में आग लगने की स्तिथि में सबसे पहले आपको घबराना नहीं है। शांत रहकर जल्दी से जल्दी काम करें। अगर आप कर सके तो सबसे पहले कार की इंजन को ऑफ कर दे। आपके साथ बैठे सभी लोगो को जल्द से जल्द बाहर निकालने में मदद करें।

याद रहे की आप एक पायलट या शिप कप्तान की तरह है जिसका पहला फ़र्ज़ बैठे हुए सवारिओ की जान बचाने का है न की कार छोड़कर दूर भाग जाने का। सभी सवारियों को बाहर निकालकर कम आग की स्तिथि में फायर सिलिंडर का प्रयोग करें।

आग अगर ज्यादा है तो बिना देरी किये आप और सभी सवारी कार से कम से कम 25 से 30 मीटर दूर चले जाये और इमेर्जेंसी सर्विसेज को कॉल करें।

कार में आग बढ़ने की स्तिथि में कार में रखे मोबाइल फोन, पावर बैंक या बैटरी फट सकती है जो बहुत ही घातक हो सकती है यही कारण है की कार में आग लगने की स्तिथि में कार से निकल कर दूर जाने की सलाह दी जाती है।


अपनी पसंद के टॉपिक पर अपडेट्स पाएं


साइन-अप करके आप हमारी Privacy Policy और Terms of Use से सहमत हैं ।

Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE
what should we do in bitcoin crash

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का ? जानिए सही फाइनेंसियल गाइड

Bitcoin Crash होने पर सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। उसे समझना है, liquidation क्या होता है, ETF ऑउटफ्लो का मतलब क्या है और Crash में invest करें या sell - पूरी गाइड पढ़े हिंदी में।

Mon, May 25, 2026, 3:41 PM
FINANCE
Trying to find Spy hidden camera in Hotel room

Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Hotel room या Airbnb में hidden spy camera आसानी से ढूंढा जा सकता है। आप अपने phone camera , Wi-Fi scanner या RF detector से आसानी से detect कर सकते हैं। 6 ऐसे आसान तरीके जो काम कर जायेंगे।

Mon, May 25, 2026, 9:00 AM
TECHNOLOGY