कहीं आप भी तो नहीं रहते ज्यादा समय एयर कंडीशनर (Air Conditioner) में? जाने कैसे AC कर रहा हमारी सेहत को ख़राब।
- एयर कंडीशनर से बालो के झड़ने की समस्या हो सकती है।
- एयर कंडीशनर से आँखों में सूखापन आने की संभावना है।
- ज्यादा एयर कंडीशनर में रहने से स्किन ड्राई हो सकती है।
- एयर कंडीशनर से हड्डियों के जोड़ों में दर्द संभव है।

एयर कंडीशनर के प्रयोग से होने वाली प्रमुख समस्याएं
AC से हमें हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है जिससे गर्मी का सीजन आसानी से निकल जाता है और तो और रात को नींद भी बढ़िया आती है।
लेकिन क्या आपको पता है की ज्यादा AC का प्रयोग हमारे शरीर के लिए हानिकारक भी है जिससे स्वास्थ से जुड़ीं कई परेशानियाँ पैदा हो जाती हैं।
तो चलिए देखते हैं की आखिर वो कौन कौन से हेल्थ समस्याएं हैं जो ज्यादा देर AC में बैठने से बन सकते हैं।
1. बालो का झड़ना
ज्यादा देर तक AC में रहने से AC आपके बालो में उपस्थित नमी को ख़तम करने लगता है और नमी कम होते ही हमारे बालो का झड़ना शुरू हो जाता है। इसलिए जब भी आप कमरे में AC का प्रयोग करें तो उसका Temperature बहुत कम न करें ।
AC का तापमान कम करने से न सिर्फ आपके बिजली का बिल बढ़ता है बल्कि कम तापमान मे अधिक समय रहने से स्वास्थ्य समस्या भी होने लगती है ।
2. समय से पहले स्किन का ख़राब होना
ज्यादा समय AC में रहने से हमारी स्किन बहुत ड्राई हो सकती है अगर आपके इसकी सही तरह से केयर नहीं की तो स्किन ड्राई होते ही वो ख़राब होने लगती है। जिससे उसमे झुर्रियाँ पड़ जाती है और आपकी स्किन बूढी लगने लगती है।
स्किन को dryness से बचाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं ।
यह भी पढ़ें:Dubai में AC का बिल कम करने के 8 Smart तरीके, वरना गर्मियों में बढ़ सकता है आपका अनचाहा खर्च3. आँखों का ड्राई होना
आँखों का अच्छी तरह से काम करने के लिए आँखों का नम होना बहुत जरुरी है। इस नमी को बनाये रखने के लिए हमारी आँखों में प्राकृतिक रूप से पानी बना रहता है लेकिन ज्यादा देर AC में बैठने से आँखों की नमी सूखने लगती है और आँखों में खुजली और जलन पैदा हो जाती है।
AC की ठंडी हवा अगर आपको भी बहुत पसंद है तो ध्यान देने वाली बात ये है की AC की हवा के ठीक नीचे नही बैठना चाहिए ।
4. एलर्जी और इन्फेक्शन होना
आपको ये बात तो अच्छे से पता ही होगी की हम जब भी घर में AC चलाते हैं उस समय हमें अपने रूम को अच्छी तरह से बंद करना पड़ता है जिससे बाहरी हवा का आवागमन बंद हो जाता है रूम में सही फिल्ट्रेशन सिस्टम न होने की वजह से आपको एलर्जी और इन्फेक्शन हो सकता है।
AC की बहुत ज्यादा ठंडी हवा ऐलर्जी को और ज्यादा बढ़ाने मे भी मदद करती है इसी वजह से इसकी ठंडी हवा के ठीक सामने नही रहना चाहिए ।
यह भी पढ़ें:घर में गोल्डफिश को कैसे पालें: पूरी जानकारी, जरूरी उपकरण और देखभाल5. हड्डियों का कमजोर होना
दोस्तों अधिक समय तक AC के तापमान को कम कर के रखने से हमारी हड़िया भी कमजोर हो सकती हैं। उसका सबसे बड़ा कारण है की AC का कम तापमान आपके मांसपेशियों और जॉइंट के बीच जो पकड़ होती है उसे कम कर सकता है जिससे जॉइंट्स में दर्द भी रहने लगता है।
6. सर मे दर्द की शिकायत
अधिक समय तक AC के कम तापमान मे रहने से कुछ लोगों ने सर्दी जुकाम से होने वाले सर दर्द की भी शिकायत की है ।
सामान्यतः अगर आप भारत के किसी ऐसे राज्य मे रहते हैं जहाँ का तापमान गर्मियों मे 40 डिग्री तक पहुँच जाता है तो ऐसे मे कमरे के अंदर का तापमान बहुत कम रखने से जब भी आप बाहर गरम तापमान मे आएंगे तो आपको सर्दी जुकाम हों एकी संभावना बढ़ेगी जिसकी वजह से सर मे भारी पन महसूस हो सकता है ।
यह भी पढ़ें:Flight में Power Bank : 2026 के नए नियम - जानिए क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं ?कैसे करें बचाओ
दोस्तों अगर आप भी अपना अधिकतर समय AC में बिताते हैं तो आपको ये बात ध्यान रखना चाहिये की 24 घंटो में आप कम से कम 8 घंटे तो फ्रेश हवा में जरूर बिताये। ये आपके ऊपर हुए AC के बुरे प्रभाव को कम करेगा।
पानी पीने में कमी बिलकुल न करें।
हमेशा अच्छे ब्रांड और अच्छी फ़िल्टर सिस्टम वाला AC ही घर में प्रयोग करें।
AC का तापमान 24-26 डिग्री तक रखना बेहतर होता है इससे आपको हेल्थ इशू भी कम होगा और आपके बिल का बजट भी maintain बना रहेगा।
तो ये थे हमारे शरीर पर एयर कंडीशनर AC के बुरे प्रभाव और इनसे कैसे बचा जा सकता है। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों को शेयर करना न भूलें।
















