arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

UAE सरकार ने बदला सैलरी का नियम : अब हर महीने कर्मचारियों को इस तारीख को मिलेगा वेतन

Published by:अमर दीप द्विवेदी
4 min read
Posted on:
Mon, May 18, 2026, 2:19 PM
Updated on:
Fri, May 22, 2026, 8:33 AM
हाइलाइट्स
  • UAE MoHRE का नया नियम 1 जून 2026 से लागू।
  • हर महीने की 1 तारीख वेतन भुगतान की तारीख मानी जाएगी।
  • वेतन में देरी करने वाली कंपनियों पर लगेगा जुर्माना
UAE की प्राइवेट कम्पनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लेबर डिपार्टमेंट MoHRE ने एक बड़ा बदलाव किया है। ये बदलाव हर कंपनी को 1 June 2026 से लागू करना होगा। इससे वेतन भुगतान करने की प्रणाली जिसे UAE में WPS ( Wages Protection System ) कहते है में पारदर्शिता पहले की अपेक्षा और बढ़ेगी।
Employee working in UAE Office

New Rule for Employees Salary in UAE

1 जून 2026 से UAE की प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन की तारीख हर महीने की 1 तारीख को माना जायेगा।

WPS (wages protection system) के जरिये अभी तक जितने भी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी सैलरी पाते थे उनकी सैलरी देने की तारीख हर महीने की 14 तारीख तक है यानि की प्राइवेट कंपनी अपने कर्मचारी को हर महीने की 14 तारीख तक सैलरी दे सकता है।

1 जून 2026 से ये नियम बदल जायेगा और इसकी जगह नया नियम ले लेगा जिसमे कर्मचारी को सैलरी हर महीने की 1 तारीख को मिलनी चाहिए।

UAE में WPS सिस्टम क्या है ?

WPS जिसे Wages Protection System के नाम से जाना जाता है उसे UAE में काम करने वाले कर्मचारियों की सहूलियत के लिए बनाया गया था।

इस सिस्टम से अभी तक हर कंपनी को अपने कर्मचारियों का वेतन बैंक या मनी एक्सचेंज के जरिये हर महीने उसके अकाउंट में डालनी होती थी।

WPS के जरिये UAE में कर्मचारियों के वेतन को लेकर काफी पारदर्शिता आयी है लेकिन अब सरकार ने इसे और अधिक अच्छा बनाने का प्रयास किया है।

UAE में Sick Leave लेने से पहले जान ले ये जरुरी नियम

UAE MoHRE के नए नियम से क्या होगा फायदा

MoHRE के नए नियम के मुताबिक अब कंपनी को हर महीने की 1 तारीख को ही अपने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करना होगा।

अभी तक कुछ प्राइवेट कंपनी अपने कर्मचारियों को हर महीने 1 से 14 के बीच में वेतन देते थे लेकिन अब ये वेतन कर्मचारियों को महीना ख़तम होते ही मिल जाएगा।

इससे कंपनी और वर्कर के बीच वेतन विवाद की सम्भावनाये भी कम होंगी, कंपनी की जवाबदेही बढ़ेगी और काम करने वाले वर्कर को महीना ख़तम होने के बाद लम्बे समय तक इंतज़ार नहीं करना होगा।

नए नियम "85 %" का कंपनी पर प्रभाव

1 जून 2026 से लागू होने वाले इस नए नियम में एक महत्वपूर्ण बात और भी सामने आयी है की अगर कोई कंपनी निर्धारित समय पर कर्मचारी की वेतन का 85% पेमेंट कर देता है तो उसे इन नियमो का उलंघन कर्ता नहीं माना जायेगा।

ऐसा इस लिए की कई बार कर्मचारियों के द्वारा लिया गया एडवांस , या कोई जुर्माना कर्मचारियों से काटना होता है तो उसे आसानी से काटा जा सके।

लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं की कंपनी कर्मचारिओं का वेतन मन मुताबिक काट लें उसके लिए भी अलग से MoHRE में कानून बनाया गया है जिसे कंपनी को लागू करना होता है।

UAE e-Invoicing क्या है ?

नया नियम न मानने पर MoHRE द्वारा कार्यवाही

UAE सरकार के इस नए नियम को MoHRE द्वारा UAE के कर्मचारियों और कंपनी के बीच लागू करवा दिया जायेगा। जो भी कंपनी नए नियम के अनुसार काम नहीं करेंगे और कर्मचारियों का वेतन देरी से देंगी उनपर चरणबद्ध तरीके से कार्यवाही की जाएगी।

  • पहला स्टेप ( First Step ) : वेतन के देरी होते ही सबसे पहले MoHRE उलंघन करने वाली कंपनी को मॉनिटर करना शुरू करेगी।
  • दूसरा स्टेप (Second Step ) : दूसरे स्टेप में MoHRE के द्वारा कंपनी को चेतावनी जारी की जा सकती है
  • तीसरा स्टेप (Third Step ) : MoHRE द्वारा तीसरे स्टेप में कंपनी के नए परमिट पर रोक लगायी जा सकती है जिससे कोई भी नया कर्मचारी कंपनी में नहीं आ पायेगा।
  • चौथा स्टेप (Forth Step ) : कंपनी अगर जल्द ही कर्मचारियों का वेतन नहीं देती तो उसके ऊपर कार्यवाही भी हो सकती है। जिसमे कंपनी के लाइसेंस ब्लॉक से लेकर जुर्माने का भी प्रावधान है।

UAE सरकार द्वारा सैलरी को लेकर बनाया गया ये नियम UAE में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए स्वागत योग्य है इससे जो सैलरी अभी तक कर्मचारी को महीना ख़तम होने के कई दिन तक इंतज़ार करना पड़ता है उससे अब छुटकारा मिल गया।

अब महीना ख़तम होते ही कर्मचारियों के हाथ में सैलरी आ जाएगी और फिर वो समय से अपने घर पर परिवार को अपने देश पैसे भेज सकेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप MoHRE के ऑफिसियल वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

MoHRE UAE


uae to salalah oman travel guide hindi

UAE से ठंड और हरी भरी वादियों के लिए Salalah से बेहतर और क्या ही हो सकता है। कब और कैसे जाएं - कितना खर्च होगा

UAE की गर्मी से बचने के लिए कोई ऐसी जगह देख रहें हैँ जहाँ ठंडक और हरियाली के साथ साथ झरने भी हों तो Oman का Salalah सबसे best है । Bus Tour से लेकर Flight और visa की पूरी जानकारी ।

Sat, Jun 6, 2026, 5:31 PM
LIFESTYLE
Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE