arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

Qatar मे जन्मे बाहरी लोगों को National Service मे आवेदन करने की अनुमति, भारतीयों पर असर

Published by:अमर दीप द्विवेदी
6 min read
Posted on:
Wed, Jun 10, 2026, 11:21 AM
Updated on:
Wed, Jun 10, 2026, 11:32 AM
हाइलाइट्स
  • Qatar मे जन्मे बाहरी लोग National Service के लिए आवेदन कर सकेंगे ।
  • कतरी माताओं के बच्चे भी नए नियम मे शामिल ।
  • भविष्य में Qatar की Permanent residency संभव
खाड़ी देश Qatar ने National Service Program से जुड़े नियमों मे एक बड़ा बदलाव किया है । क़तर की रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है की अब कतर के नैशनल सर्विस प्रोग्राम मे ऐसे लोग जिनका जन्म कतर मे हुआ है या ऐसे लोग जिनकी माँ कतरी नागरिक है, में आवेदन कर सकते हैं ।
Qatar residents national service program rules

Qatar मे बाहरी लोग भी National Service के लिए योग्य

कतर मे जन्मे विदेशी या कतरी माताओं के बच्चे को क़तर के National Service Program से जोड़ने के लिए फैसला ऐसे समय लिया गया जब Qatar देश मे रहने वाले युवाओं को राष्ट्रीय विकास से जोड़ने का प्रयास कर रहा है ।

क़तर का National Service क्या है ?

अगर आप भी उनमे से हैं जिन्हे क़तर की National Service से जुडने में रुचि है तो आपको ये जानना बहुत जरूरी है की क़तर मे National Service क्या है और इससे जुडने मे क्या फायदा है ।

क़तर में नैशनल सर्विस एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमें देश के युवाओं को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाती है ।

इस प्रोग्राम मे शामिल युवाओं को न सिर्फ सैन्य प्रशिक्षण बल्कि देश सेवा की भावना से जुडने का कौशल भी विकसित किया जाता है ।

अगर हम इसकी भारत से तुलना करें तो भारत मे में भी कुछ इस तरह के प्रोग्राम चलए जाते हैं जैसे NCC (National Cadet Core) जिसमे जुड़े युवाओं को न सिर्फ सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है बल्कि देश भक्ति और देश सेवा भी सिखाई जाती है ।

यह भी पढ़ें:UAE या Saudi : भारतीयों के लिए कौन सा देश बेहतर- कमाई , खर्च और लाइफस्टाइल की तुलना

National Service का पहले क्या नियम था ?

क़तर में National Service मे आवेदन करने के लिए पहले क़तर का नागरिक होना अनिवार्य था । बाहरी लोगों के लिए Qatar National Service मे आवेदन करना मना था ।

Qatari महिलाओं के लिए भी नैशनल सर्विस मे सीमित विकल्प ही थे लेकिन मुख्य रूप से पुरुषों पर ही सरकार फोकस करती थी ।

यहाँ तक की अगर किसी Qatari महिला का बच्चा जिसने किसी विदेशी से शादी की है उसको भी नैशनल सर्विस मे आने की अनुमति नही थी ।

National Service का नया नियम क्या है ?

Qatar के National Service प्रोग्राम मे नए बदलाव किए गए हैं और इन बदलावों से क़तर के अंदर रह रहे ऐसे बाहरी जिनके पास क़तर की नागरिकता नही है लेकिन वो क़तर मे जन्मे हैं उन्हे कई तरह के लाभ मिल सकेंगे ।

कतरी नागरिकों के लिए अनिवार्य नही -

Qatar में रह रहे ऐसे लोग जिनके पास Qatar की नागरिकता है चाहे वो महिला हो या पुरुष दोनों के लिए Qatar की National Service मे आवेदन करना अनिवार्य नही है ।

ऐसे लोग अगर चाहें तो इसमे आवेदन कर सकते हैं और अब ये पूरी तरह से उनकी मर्जी पर निर्भर करता है ।

Qatar मे जन्मे बाहरी लोग -

क़तर मे जन्मे ऐसे बाहरी लोग जो नैशनल सर्विस (National Service) को जॉइन करना चाहते थे उनके लिए एक बड़ी खबर है । ऐसे लोगों के लिए ये एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है ।

बस शर्त यही है की आपका जन्म Qatar मे ही हुआ हो फिर चाहे आपके पास नागरिकता हो या नही मायने नही रखता ।

कतरी माताओं के बच्चों पर -

अगर कोई ऐसा व्यक्ति जो भले ही क़तर का नागरिक न हो लेकिन उसकी माँ क़तर की नागरिकता रखती है तो ऐसी स्तिथि में भी वह व्यक्ति Qatar के National Service के लिए आवेदन कर सकता है ।

यह भी पढ़ें:सऊदी अरब का बड़ा अभियान : रेज़िडेन्सी और लेबर नियमों को तोड़ने वालों पर हुई सख्त कारवाई

Qatar National Service के लिए शर्तें

National Service को जॉइन करने के लिए कुछ शर्तें भी हैं जिन्हे जानना बहुत जरूरी है भले ही आप देश के नागरिक हो या उन लोगों मे से हों जिनका जन्म Qatar मे हुआ हो -

  • उम्मीदवार मेडिकल रूप से स्वस्थ होना चाहिए ।
  • Qatar की रेज़िडन्सी होनी चाहिए ।
  • इंटरव्यू पास करना होगा ।
  • आपराधिक मामलों मे दोषी न पाया गया हो ।
  • उम्र कम से कम 18 वर्ष हो ।
  • उम्मीदवार का अच्छा व्यावहारिक रिकॉर्ड हो ।

अगर ऊपर दी गई शर्तों को आप पूरा करते हैं तो Qatar National Service के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

National Service से आपको क्या क्या लाभ मिलेंगे ?

Qatar News Agency के अनुसार सरकार ने इस प्रोग्राम को आकर्षित बनाने के लिए कई तरह के लाभों का भी प्रावधान रखा है -

  1. मासिक फाइनैन्शल प्रोत्साहन
  2. अनुशासन ट्रैनिंग
  3. आगे चलकर सरकारी और रक्षा क्षेत्र मे प्राथमिकता
  4. राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव प्राप्त करने का मौका
  5. भविष्य में permanent Residency मे प्राथमिकता
यह भी पढ़ें:Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

Qatar के इस फैसले से बाहरी लोगों पर असर

कतर मे लाखों की तादाद मे बाहरी लोग भी रहते हैं और ऐसे भी बहुत से लोग रह रहे है जिनकी कई पीढ़ी Qatar मे एक लंबे समय से रह रही है और उनके बच्चों का जन्म भी Qatar मे ही हुआ है ।

Qatar सरकार के द्वारा इस फैसले से ऐसे बाहरी लोग जिनका जन्म यहीं हुआ है उनमे इस फैसले से बहुत खुसी है क्युकी वो अब इस देश के लिए नैशनल सर्विस (National Service ) मे जाकर न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर अनुसाशन सीख सकेंगे बल्कि देश प्रेम की भावना और गहरी होगी ।

देश मे रहने वाले लाखों भारतीय, नेपाली, फिलिपिनो और पाकिस्तानी या किसी अन्य देश के लोग जिनका जन्म Qatar मे हुआ हो सभी इस सर्विस के लिए आवेदन कर सकेंगे ।

आवेदन के लिए डॉक्युमेंट्स की जरूरत

Qatar National Service मे आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी जिन्हे आपको जरूर तैयार रखना चाहिए -

  1. सबसे जरूरी Qatar ID
  2. Birth Certificate
  3. Medical Certificate
  4. Residency Card
  5. Valid Passport & Copy
  6. Passport of Qatari Mother (in case)
  7. Good Conduct Certificate
यह भी पढ़ें:UAE से ठंड और हरी भरी वादियों के लिए Salalah से बेहतर और क्या ही हो सकता है। कब और कैसे जाएं - कितना खर्च होगा

Qatar के द्वारा लिया गया यह फैसला एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा । अब Qatar मे जन्मे बाहरी लोग जैसे भारतीय, पाकिस्तानी, नेपाली या किसी दूसरे समुदाय से और Qatari महिलाओं के बच्चों को भी देश सेवा से सीधे जुडने का मौका मिलेगा ।

Qatar सरकार द्वारा ये कदम सिर्फ भर्ती प्रक्रिया का विस्तार नही बल्कि देश के युवाओं को देश के विकास और राष्ट्रीय एकीकरण मे सीधा जोड़ने वाला है ।

Qatar मे रहने वाले भारतीयों पर असर

Qatar मे ऐसे हजारों भारतीय परिवार हैं जिनके बच्चों का जन्म Qatar मे ही हुआ है और यही नही उन्हे Qatar मे रहते हुए भी एक लंबा समय हो गया है ।

ऐसे भारतीय परिवार जिनके बच्चे क़तर मे ही पैदा हुए है अब वो सीधे Qatar National Service से जुड़ सकते हैं और अनुशासन तथा सैन्य ट्रैनिंग भी ले सकेंगे ।

आगे चलकर भविष्य मे ऐसे युवाओं को Permanent Residency मे भी प्राथमिकता मिल सकेगी ।


Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE