arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

UAE से ठंड और हरी भरी वादियों के लिए Salalah से बेहतर और क्या ही हो सकता है। कब और कैसे जाएं - कितना खर्च होगा

Published by:अमर दीप द्विवेदी
6 min read
Posted on:
Sat, Jun 6, 2026, 5:31 PM
Updated on:
Sat, Jun 6, 2026, 6:23 PM
हाइलाइट्स
  • Indian passport holder को Oman Visa on Arrival है ।
  • UAE Residents को भी वीजा आसानी से मिल जाता है ।
  • Salalah में जुलाई से सितंबर हर तरफ हरियाली, बारिश और ठंडक
  • UAE से सिर्फ दो घंटे की Flight दूरी
UAE में जल्द ही बच्चों की स्कूल छुट्टियाँ आने वाली हैं और अगर इस बार आप UAE के आस पास ऐसी जगह देख रहे हैं जहाँ कम बजट मे अपने परिवार के साथ घूमने जा सकें और बिल्कुल यूरोप जैसे vibe ले सकें तो Salalah से बेहतर और क्या ही होगा ?
uae to salalah oman travel guide hindi

UAE की 45 डिग्री तापमान और वहाँ Salalah में 23 डिग्री

Salalah Oman का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। जब भी हम Gulf देशों के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में सिर्फ ऊंची ऊंची इमारतें या सिर्फ रेगिस्तान ही दिखाई देता है लेकिन आप मे से कितने लोगों को शायद ये नही पता की UAE के बगल मे ही ओमान देश मे एक बहुत ही खूबसूरत शहर बसा हुआ है ।

इस खूबसूरत शहर का नाम है Salalah है जो साल के अधिकतर समय में हरा भरा और Gulf की तपती गर्मी से बचा रहता है ।

Oman का Salalah शहर इतना खूबसूरत है की आप इसे Europe के किसी खूबसूरत natural शहर की तरह ही लगेगा ।

Salalah जाने का सबसे अच्छा समय

UAE मे रहने वाले भारतीयों के लिए तो Gulf मे इससे अच्छा प्राकृतिक शहर देखने को आसानी से नही मिलेगा और सबसे अच्छी बात ये है की एक तो आपको Visa on Arrival मिल जाता है ।

यहाँ UAE में रहने वाले भारतीय परिवारों के जो बच्चे स्कूल मे पढ़ते हैं उनकी छुट्टियाँ जुलाई अगस्त मे होती हैं ऐसे मे बच्चे भी सोचते हैं की कोई ऐसी ठंडी जगह जाया जाए जहाँ इस UAE की तपन से छुटकारा मिल जाए ।

ओमान देश UAE के बिल्कुल बॉर्डर पर है और वहाँ पहुचने मे ज्यादा समय भी नही लगता ।

Flight के साथ साथ Bus route भी है जिससे आप आसानी से सारे नज़ारे देखते हुए जा सकते हैं ।

जुलाई से लेकर सितंबर तक Oman के Salalah मे अच्छी बारिश भी होती है यही कारण है की वहाँ 20 डिग्री तक तापमान गिर जाता है जिसकी वजह से हर तरफ खूब हरियाली और खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं ।

Oman के Salalah मे इसे Khareeb Season कहते हैं ।

यह भी पढ़ें:Hotel room में hidden spy camera ढूढ़ने के आसान तरीके। Phone से लेकर Wi-Fi Scanner तक पूरी जानकारी, Guide 2026

Khareeb Season क्या है और आपके लिए best क्यू है ?

अरबी भाषा मे खरीब पतझड़ को कहते हैं लेकिन आप इसे अपने India वाला पतझड़ मत समझ लेना क्युकी Oman के Salalah में ये एक लोकल मॉनसून सीजन है जो जून के बीच से शुरू होकर सितंबर तक चलता है ।

Khareeb season मे Salalah में अच्छी बारिश होती है जिसकी वजह से वहाँ झरने बहने लगते हैं, तापमान काफी कम हो जाता है और कई तरफ तो धुन्ध छा जाती है ।

वही अगर इस समय आप UAE की बात करें तो यहाँ जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। तापमान 44 डिग्री तक पहुच गया है और खुले मे बिना छाता लिए निकलना मुश्किल है ।

Salalah शहर खूबसूरत पहाड़ों से भरा पड़ा है और जब धुन्ध पड़ती है तो इन पहाड़ों का नज़ारा देखते ही बनता है ।

यह भी पढ़ें:Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

UAE से Salalah जाने के विकल्प

जैसा की मैंने आपकों बताया की Salalah शहर Oman मे है और ओमान UAE का पड़ोसी देश है इसलिए UAE से Oman जाने के कई विकल्प हैं बिल्कुल वैसे ही जैसे हम India से Nepal जा सकते हैं -

कार से Self Drive करके -

अगर आप थोड़ा Adventurous हैं और आपको वादियों पहाड़ों तक खुद ड्राइव करके जाना पसंद है तो फिर ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है ।

UAE से Salalah की दूरी लगभग 1200-1300 किलोमीटर है । ड्राइव थोड़ी लंबी है और रास्ते मे कई स्टॉप लेने पड़ सकते हैं । अगर आप लॉंग ड्राइव कर लेते हैं तो रास्तों मे खूबसूरत नज़ारों को देखते हुए जाना सबसे अच्छा है ।

इतना लंबा सफर करने के लिए अगर आपके साथ आपका परिवार है और उसमे बच्चें भी हैं तो मेरी राय यही है की आपकी कर 4x4 हो तो बहुत ही अच्छा है ।

Hatta या Khatm Al Shikla बॉर्डर क्रॉस करके ये सफर लगभग 15-18 घंटे का है ।

Bus Tour package बुक करके -

UAE से Bus Tour Book करके Salalah आसानी से पहुंचा जा सकता है और आज कल ये बहुत popular भी हो गया है उसका कारण ये है की अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो Bus Tour आपके लिए अच्छा होता है।

Self Drive करके Car से भी Salalah जाया जा सकता है लेकिन बच्चों के साथ कार मे इतनी लंबी दूरी को मै सही नही समझता ।

Car मे comfort भी कम होता है और बच्चे परेशान हो सकते हैं लेकिन Bus मे काफी कम्फर्ट भी होता है साथ ही साथ Bus Tour मे आपके साथ और भी बहुत से लोग होते हैं जो किस परेशानी मे आपकी मदद कर सकेंगे ।

इतने लंबे सफर मे अगर साथ मे कई लोग हैं तो मन भी लगा रहता है ।

अगर आप छुट्टियाँ शुरू होने से कुछ समय पहले ही बुकिंग कर लेते हैं तो आपको पूरे Package मे आपको Hotel, food, Tour Guide अच्छे दाम मे मिल जाते हैं ।

Dubai से Salalah का ये Tour Package आपको 1000 -1300 Dirham तक पड़ सकता है । लेकिन यकीन मानिए अगर आप अपनी कार से परिवार के साथ जाएंगे तो ये थोड़ा रिस्की है ।

समय बचाने के लिए Flight से -

अगर आप और भी कम्फर्ट मे जाना चाहते हैं तो Flight से जाना आपके लिए तीसरा विकल्प हो सकता है । Dubai, Abu Dhabi या Sharjah से भी आपको Salalah की Flights मिल जाती हैं जो करीब 2 घंटे मे आपको Oman के Salalah पहुंचा देगी ।

Emirates , Air Arabia, Oman Air और Fly Dubai Operate करती हैं जल्दी बुकिंग कर लेते हैं तो अच्छा प्राइस मिल जाता है ।

अभी Gulf का जैसा माहौल चल रहा है उसकी वजह से बहुत सी Flights के operations मे कमी आई है इसकी वजह से Flights महंगी भी हो सकती है ।

जब भी जाए return ticket साथ मे कराये क्युकी अभी जिस तरह के हालात हैं उसकी वजह से अगर कोई प्रॉब्लेम बढ़ी तो रिटर्न टिकट कई गुना महंगी पड़ सकती है ।

वैसे July से September Oman जाने वालों की एक लंबी भीड़ हो जाती है या ये कहें की ये peak season होता है तो अगर आपका प्लान जाने का है तो Flight पहले से ही बुक कर लें तो फायदे मे रहेंगे ।

समय से ज्यादा अगर बजट देखना है तो Bus Tour package अच्छा रहता है ।

यह भी पढ़ें:Flight में Power Bank : 2026 के नए नियम - जानिए क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं ?

Visa के लिए कैसे करें ?

अगर आप UAE के Resident हैं तो आपको Oman का visa-on-arrival मिलता है यानि की आप जैसे ही बॉर्डर पर पहुँचते हैं आपको वीजा मिल जाएगा लेकिन अगर आप India से आ रहे हैं तो e-visa के लिए अप्लाइ करें ये सेफ साइड होता है ।

Oman जाने से पहले Visa की जानकारी Embassy या Tour Operator से जरूर ले लें क्युकी Visa के नियमों मे बदलाव होता रहता है ।

Salalah मे Tourist Places

जब आप Oman के शहर Salalah पहुचें तो वहाँ July से September तक देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं -

  1. Dhofar Waterfalls
  2. Al Fazayah Beach
  3. Tawi Atair Sinkhole
  4. Mughsail Beach
  5. Wadi Darbat
  6. Jabal samhan
  7. Anti Gravity Point

तो इस गर्मियों की छुट्टियों मे अपने परिवार के साथ Oman के Salalah जाने की तैयारी शुरू कर दीजिए क्युकी अब छुट्टियाँ भी नजदीक है और ऐसे हालात मे बहुत दूर जाना सही भी नहीं है ।


Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE