arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

UAE में घर किराये पर देने वाले मकान मालिकों के लिए नया बदलाव, अब देख सकेंगे किरायेदार का Credit Score

Published by:अमर दीप द्विवेदी
4 min read
Posted on:
Tue, May 19, 2026, 9:03 AM
Updated on:
Fri, May 22, 2026, 8:31 AM
हाइलाइट्स
  • किरायेदार का Credit Score देख सकेंगे मकान मालिक
  • बिना किरायेदार की मंज़ूरी के डाटा नहीं देख सकेंगे मकान मालिक
  • किरायेदार के UAE Pass से लेना होगा approval
UAE की कुल आबादी का एक बड़ा हिस्सा किराये के घर में रहता है और किराये पर घर लेना यहाँ के लोगो की रोजमर्रा जिंदगी का एक हिस्सा है। किराये पर घर लेने को लेकर UAE सरकार की तरफ से एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जिससे न सिर्फ किरायदार बल्कि मकान मालिक भी प्रभावित होंगे।
Dubai Landlord Tenant Credit Score

Dubai Landlord Tenant Credit Score

UAE में इस तरह का बदलाव घर किराये पर देने को और पारदर्शी बनाएगा। अभी तक UAE में घर किराये पर देने से पहले आम तौर पर मकान मालिक किरायेदार की आमदनी, व्यापार या उसकी नौकरी के बारे में जानकारी लेते थे जिससे उन्हें इस बात का विश्वास हो जाये की किरायेदार कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से किराया देने में सक्षम है या नहीं।



लेकिन अब UAE सरकार की तरफ से मकान मालिक किराये दार का Credit Score भी देख सकेंगे इससे किरायेदार की आर्थिक स्तिथि का सही पता चल सकेगा क्युकी अगर उसका क्रेडिट स्कोर कम है तो आसानी से मकान मालिक समझ जायेगा की किरायेदार आर्थिक उतार चढ़ाव की स्तिथि से गुजर रहा है और किराये दार से किराया समय पर न मिलने का अंदेशा रहेगा।

UAE में Credit Score क्या है ?

आपने ये टर्म 'Credit Score' कई बार सुना होगा खासतौर से अगर आप बैंकिंग या फाइनेंसियल लाइन से जुड़े हुए हैं। या पहले कभी क्रेडिट कार्ड या बैंक लोन के लिए अप्लाई किया होगा तो बैंक एजेंट या बैंक आपका क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करती है।

UAE में 2012 में सरकार ने Al Etihad Credit Bureau की शुरुवात की और 2014 में लोगों के Credit score की रिपोर्ट बनाना शुरू किया।

Credit Score Report से व्यक्ति के फाइनेंसियल रिकॉर्ड का बारे में जानकारी मिलती है की व्यक्ति ने अपने लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान सही समय पर किया है या नहीं। अगर कोई व्यक्ति अपना लोन, क्रेडिट कार्ड का भुगतान या अगर व्यक्ति की कोई चेक बैंक में बाउंस होती है तो उसका क्रेडिट स्कोर नीचे चला जाता है।

इस तरह व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर से उसके फाइनेंसियल देनदारी की जानकारी मिलती है और घर किराये पर देने वाले मकान मालिकों के लिए आसानी हो जाती है।

ज्यादा क्रेडिट स्कोर मतलब घर किराये पर मिलना आसान और कम क्रेडिट स्कोर आपको थोड़ा मुश्किल में डाल सकता है।

UAE ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग के समय लगे फाइन कौन भरेगा

मकान मालिकों के लिए कैसे होगा फायदा

मकान मालिक जब भी घर किराये पर देता है तो उसकी सबसे बड़ी मुश्किल यही होती है की कही गलती से ऐसा किरायेदार न मिल जाये जो किराये का भुगतान सही समय पर न कर सके।

हालंकि UAE में किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद निपटाने के लिए बहुत फ़ास्ट कोर्ट बनी हुई है और बहुत जल्दी यहाँ पर निपटारा हो जाता है लेकिन कई मकान मालिक इन बातों में नहीं फसना चाहते।

घर किराये पर देने से पहले किरायेदार के क्रेडिट स्कोर जांच लेने से मकान मालिक को ये आसानी से पता चल जाएगा की किरायेदार पहले भी कहीं भुगतान करने में असफल तो नहीं हुआ है।

किरायेदार के ऊपर Credit Score का असर

अगर आप UAE में किराये के घर में रह रहे हैं या आगे चल कर UAE में किराये के घर लेने का मन बना रहे है तो नए बदलाव का असर आपके ऊपर भी पड़ सकता है क्युकी अब ज्यादातर मकान मालिक इस बदलाव का उपयोग करेंगे ऐसे में अगर आपका क्रेडिट स्कोर ख़राब है तो आपको थोड़ा मुश्किल हो सकती है।
कोशिश करें की अगर आप UAE में रह रहे हैं तो अपने Credit Score को अच्छा बनाये रखें।

Dubai में AC का बिल कम करने के 8 Smart तरीके

किरायेदार पर Credit Score की अनिवार्यता


इस बदलाव के बाद हर किरायेदार के मन में ये सवाल उठ सकता है की क्या अब यह अनिवार्य हो गया है की हर किरायेदार को अपना क्रेडिट स्कोर देना पड़ेगा या मकान मालिक कभी भी आपका क्रेडिट स्कोर चेक कर सकता है।
मकान मालिक को अपना क्रेडिट स्कोर देना या न देना ये पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है आप उसे इसके लिए मना भी कर सकते हैं क्युकी जब भी आपका मकान मालिक आपका क्रेडिट स्कोर चेक करना चाहेगा तो उसे आपके UAE Pass से आपका अप्रूवल चाहिए होगा और बिना इसके वह आपका क्रेडिट स्कोर चेक नहीं कर पायेगा।

UAE खाड़ी देशों का वो देश है जो बहुत ही आधुनिक है और डिजिटल सेवाएं यहाँ बहुत तेज़ी से बढ़ती जा रही हैं जिसका असर यहाँ रेंटल मार्किट पर भी दिखने लगा है।

मकान मालिक को Credit Score देखने की सुविधा मिल रही है तो मकान मालिक इसे देखना चाहेंगे ऐसे में किरायदारों के लिए अच्छा होगा की वो UAE में अपने क्रेडिट स्कोर को सही बनाये रखें जिससे घर किराये पर मिलने में उन्हें तकलीफ न हो।



uae to salalah oman travel guide hindi

UAE से ठंड और हरी भरी वादियों के लिए Salalah से बेहतर और क्या ही हो सकता है। कब और कैसे जाएं - कितना खर्च होगा

UAE की गर्मी से बचने के लिए कोई ऐसी जगह देख रहें हैँ जहाँ ठंडक और हरियाली के साथ साथ झरने भी हों तो Oman का Salalah सबसे best है । Bus Tour से लेकर Flight और visa की पूरी जानकारी ।

Sat, Jun 6, 2026, 5:31 PM
LIFESTYLE
Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE