arab samachar wide logo
ब्रेकिंग न्यूज़ केन विलियमसन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे शांत और महान बल्लेबाज की अनसुनी कहानी

UAE ने तीन Ebola Virus प्रभावित देशों के नागरिकों के लिए वीजा बंद किया - युगांडा, कांगो और साउथ सूडान

Published by:अमर दीप द्विवेदी
5 min read
Posted on:
Sun, Jun 7, 2026, 6:53 PM
Updated on:
Sun, Jun 7, 2026, 7:12 PM
हाइलाइट्स
  • DR Congo, Uganda और South Sudan के नागरिक प्रभावित
  • Ebola Virus से सुरक्षा के चलते निर्णय लिया गया ।
  • Cargo और Transit flights पर कोई प्रभाव नहीं ।
UAE ने 6 जून 2026 से एक फैसला लेते हुए युगांडा, साउथ सूडान और कांगो के नागरिकों के लिए अगली नोटिस तक नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है । आफ्रिका के इन देशों मे Ebola वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण UAE ने ये फैसला लिया है हालांकि अभी तक UAE में Ebola का कोई भी मामला सामने नहीं आया है ।
Ebola visa ban 2026 - UAE airport health screening

UAE ने अफ्रीका में 3 देशों मे Ebola वायरस के मामले आने के बाद से इन देशों को वीजा जारी करने से रोक

जिस तरीके से आफ्रिका क्षेत्र मे Ebola वायरस के बहुत सारे केस सामने आ रहे हैं उसको देखते हुए UAE सरकार ने अफ्रीका के कुछ देश जिनमे Congo, Uganda और South Sudan हैं के Visa को हाल फिलहाल Ban कर दिया है ।

इन देशों से हर साल UAE लाखों लोग आते हैं लेकिन UAE में National Emergency Crisis and Disaster Managementऔर Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security के इस निर्णय के बाद इन देशों के जो नागरिक UAE आना चाहते हैं उन्हे झटका लगा है ।

Ebola वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए ICP द्वरा उठाया गया ये कदम UAE के नागरिकों को Ebola के प्रभाव से रोकेगा।

आफ्रिका के तीन देश जो Visa ban से प्रभावित

UAE ने अफ्रीका के जिन देशों को अपनी वीजा बैन लिस्ट मे डाला है वो देश हैं

  1. Democratic Republic of Congo (DRC) - अरब समाचार को मिली जानकारी के हिसाब से अभी तक Congo मे करीब 381 Ebola के confirmed केस आ चुके हैं जिनमे से 64 मौतें हो चुकी हैं । मौतों का आंकड़ा आप तक समाचार पहुचने तक बढ़ भी सकता है ।
  2. South Sudan - आफ्रिका क्षेत्र का ही दूसरा देश जो की Congo की सीमा से लगा हुआ है high - risk ज़ोन मे आता है । यही कारण है की UAE ने अहतीयातन यहाँ का भी वीजा बैन कर दिया है ।
  3. Uganda - Uganda भी अफ्रीका क्षेत्र का ही एक देश है और DRC Congo से बहुत से लोगों के वहाँ जाने से Ebola वायरस Uganda भी पहुँच गया है । करीब 19 confirmed case और दो मौतें यहाँ भी दर्ज की गई हैं ।
यह भी पढ़ें:Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

UAE के Visa ban का फैसला कब से लागू ?

आफ्रिका के इन तीनों देशों के नागरिकों के UAE के द्वारा लिया गया Visa Ban का फैसला 6 जून 2026 शनिवार से लागू हुआ है ।

तीनों देशों Uganda, DRC Congo और South Sudan के नागरिक नए प्रतिबंध के दायरे मे आते हैं और नया Visa कब तक issue होगा ये अभी नहीं कहा जा सकता ।

Ebola वायरस के कंट्रोल तक Visa प्रतिबंधित रह सकता है ।

किन लोगों के UAE आने की छूट ?

वैसे तो इन तीन देशों Uganda, DR Congo और South Sudan के लोगों पर सीधे तौर पर UAE आने पर फिलहाल प्रतिबंध लगा है लेकिन अगर इस देश के नागरिक किसी दूसरे देश मे 21 दिन या उससे ज्यादा रहकर आए हों तो वो UAE आ सकते हैं ।

सीधे सी बात कहें तो इन देशों के लोग अभी UAE सीधे नहीं आ सकते और यही बात इन देशों से आने वाल Transit यात्रियों पर भी लागू है । लेकिन Cargo फ्लाइट पर रोक नहीं है ।

यह भी पढ़ें:Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

Ebola outbreak को समझना जरूरी

DR Congo की मिनिस्ट्री ने पहली बार 15 मई 2026 को कांगो मे Ebola वायरस के outbreak की बात कही थी। इस बीमारी के कारण हेल्थ वर्कर्स भी इसके शिकार हो गए थे ।

जब इस बीमारी की जांच की गई तो पता चला की ये Ebola बीमारी ही है और Bundibugyo Virus Disease है ।

WHO यानि World Health Organisation ने इस बीमारी की समस्या को देखते हुए Public Health Emergency of International Concern यानि एक तरह का अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल लगा दिया है ।

इस आपातकाल का सबसे बड़ा कारण है की इस वायरस का प्रभाव अब एक से ज्यादा देशों मे फैल चुका है । दुनिया अभी कुछ साल पहले COVID-19 जैसी बीमारी से बाहर निकाल कर आई है और इस बीमारी पर अगर अभी से कंट्रोल नहीं किया गया तो दुनिया के लिए घातक हो सकती है ।

Ebola virus के बारे मे ये बात समझना जरूरी है की अभी तक इस बीमारी की कोई Vaccine नहीं बनी है और न ही ऐसी दवाई बनी है जिससे ये बीमारी सही हो जाए ।

इससे पहले भी जब ये बीमारी फैली थी तब कई infected लोगों मे करीब 40-50% लोगों की मृत्यु हुई थी । यही कारण है की WHO ने बिना देरी किए आपातकाल की घोषणा कर दी ।

Ebola Virus कुल केस और मृत्यु के आँकड़े

Uganda मे 5 जून 2026 तक 19 confirmed केस हुए थे जिसमे से दो मौतें भी हो चुकी हैं वहीं DRC में 381 कन्फर्म्ड केस और 64 मौतें दर्ज की गई हैं ।

World Health Organization का कहना है की इस Ebola बीमारी का सबसे बड़ा प्रभाव अभी तक DR Congo में दर्ज किया गया है और समय रहते अगर इस पर काबू न किया गया तो ये एक ग्लोबल हेल्थ रिस्क बन सकता है ।

यह भी पढ़ें:Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

UAE या Gulf मे रहने वाले इंडियन पर प्रभाव

Visa ban का प्रभाव सीधे तौर पर तो Gulf में रहने वाले भारतीयों पर नहीं पड़ेगा क्युकी UAE ने Uganda, DR Congo और South Sudan के नागरिकों पर वीजा बैन लगाया है लेकिन जो भारतीय भी इन देशों मे रहते है या वहाँ से ट्रैवल करके सीधे UAE आना चाहते हैं उनके लिए समस्या हो सकती है ।

Visa ban की स्तिथि होने के साथ साथ जो भारतीय काम के सिलसिले में इन देशों मे गए थे वो भी सीधे सीधे UAE नहीं आ सकेंगे । इंसके लिए उन्हे 21 या उससे ज्यादा दिन किसी दूसरे देश मे बिताकर आने होंगे ।

UAE में रहने वाले भारतीयों को यही सलाह दी गई है की बिना बहुत जरूरी काम इन देशों की यात्रा करने से बचे अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है और वैसे भी Ebola प्रभावित देशों मे अभी न जाना ही आपके और आपके परिवार के लिए बेहतर होगा ।

UAE मे रहने वाले भारतीयों के लिए घबराने की जरूरत नहीं है क्युकी UAE सरकार ने अहतियात के तौर पर पहले से ही आफ्रिका के सभी Ebola प्रभावित देशों के लोगों पर Visa प्रतिबंध लगा दिया है ।

लेकिन पाठकों को ये सलाह दी जाती है की जब तक आफ्रिका मे Ebola पर पूरी तरह से कंट्रोल नहीं हो जाता तब तक इन तीनों देशों DR Congo, Uganda और South Sudan की यात्रा करने से बचना चाहिए ।


Sherpa survived 6 days on Everest without food and oxygen, rescued

Dawa Sherpa - Everest पर 6 दिन बिना कुछ खाए पिए और बिना Oxygen के जिंदा Sherpa को rescue किया गया

नेपाल के 52 वर्षीय Sherpa Guide Dawa Sherpa को 6 दिन बाद Everest से rescue कर लिया गया है । Sherpa Dawa का बिना खाए पिए और Oxygen के 6 दिन तक जिंदा रहने का चमत्कार कैसे हुआ।

Fri, Jun 5, 2026, 12:58 PM
WORLD
iPhone or Samsung which is better for you

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर - कौन सा Phone है फायदे का सौदा

IPhone और Samsung दोनों Phone ऐसे है की जब भी हम फोन लेने की सोचते हैं तो कन्फ्यूज़ रहते हैं की इन दोनों मे कौन बेहतर होगा। जानिए आपके लिए कौन सा सही है ।

Thu, Jun 4, 2026, 4:29 PM
TECHNOLOGY
UAE में 15 जून 2026 को Public Holiday घोषित

UAE में Islamic New Year 2026 की छुट्टी घोषित - होने वाली है फिर से लंबी छुट्टियाँ

UAE में 15 जून 2026 को Islamic New Year 1448 की Holiday है । यह छुट्टी सरकारी वर्कर्स और private employee दोनों के लिए है ।

Thu, Jun 4, 2026, 7:36 AM
NATIONAL
Bahrain ने Iran और Iraq travel पर ban लगाया - Gulf मे फिर बढ़ने लगा तनाव

Bahrain ने अपने नागरिकों के लिए Iran और Iraq की यात्रा Ban की : Gulf मे बढ़ते तनाव से UAE Indians पर असर

बहरीन के Interior Ministry ने नागरिकों की ईरान और इराक यात्रा पर पूरी तरह ban लगा दिया है । Kuwait पर missile attack होने से बहरीन Security अलर्ट पर

Wed, Jun 3, 2026, 9:00 AM
BREAKING
Abu Dhabi Rent Adrec freeze news

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक, Tenants मे खुशी की लहर - जानिए क्या पड़ेगा असर

Abu Dhabi सरकार ने हाल फिलहाल किराया बढ़ाने पर रोक लगा दी है । ADREC के इस फैसले से Commercial, Residential और Industrial properties के Tenants को बड़ी राहत मिलेगी ।

Tue, Jun 2, 2026, 4:04 PM
NATIONAL
Indian airport पर selfie ban - DGCA के नये नियम 2026

Indian Airport Ban Selfie 2026 - DGCA के नए नियम: कहाँ पर ले सकते हैं Selfie - पूरी जानकारी

India में DGCA ने सभी airports पर selfie, reels और vlogs के नए rules लागू किए हैं। UAE से India आने वाले यात्रीयों को ध्यान देना होगा - restricted zone में photography पर fine, No-Fly List और device confiscation का डर।

Tue, Jun 2, 2026, 1:33 PM
WORLD
Dubai Gold Market Update Today

Dubai Gold Price Today: UAE में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अचानक बदले रेट

Dubai Gold Price Today: UAE में एक बार फिर से सोने की कीमतों मे अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दुबई जो की गोल्ड की एक बड़ी मार्केट है में 22K और 24K गोल्ड रेट से भारतीयों पर होगा बड़ा असर ।

Mon, Jun 1, 2026, 3:58 PM
FINANCE
UAE से India gold jewellery ले जाने के नियम 2026 - Budget 2026 में Weight Limit

UAE से India Gold Jewellery - नए Customs Rules 2026: कितना Gold ले जा सकते हैं, Airport पर क्या करें

Indian Budget 2026 आने के बाद UAE से India Gold Jewellery ले जाने के नियमो में बदलाव हुआ है - Value Cap हटा दिया गया है। Airport पर harassment से छुटकारा। पूरी जानकारी हिंदी में।

Mon, Jun 1, 2026, 7:31 AM
FINANCE
UAE NRIs can sell thier properties in India easily new rule explained

NRI को India में Property बेचना हुआ आसान - PAN से होगा काम, TAN ख़त्म | पढ़िए पूरी जानकारी

दुनिया भर में रह रहे NRI Indian को अब 1 October 2026 से इंडिया की property बेचना बहुत आसान हो गया है। पहले की तरह अब प्रॉपर्टी खरीदने वाले को TAN लेने की जरुरत नहीं होगी। जानिए UAE NRIs के लिए ये बदलाव।

Sun, May 31, 2026, 6:15 PM
FINANCE