अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा - US हमले के बाद फिर से खाड़ी में अलर्ट
गल्फ देशों मे रहने वाले भारतीय किसी भी खबर को शेयर करने से बचे क्युकी सोशल मीडिया पर चलने वाली हर खबर सच नही होती ।

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव पूर्ण स्तिथि है, अमेरिका ने ईरान पर दोबारा हवाई हमले शुरू कर दिए हैं जिसकी वजह से खाड़ी देश एक बार फिर से सुरक्षा अलर्ट पर हैं ।
ईरान के बंदरगाह और अन्य इलाकों पर हुए हमले के बदले में ईरान ने भी कुवैत और अन्य खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की है ।
इस बीच बहरीन मे भी सुरक्षा को लेकर सायरन बजाए गए जबकि ईरान के IRGC द्वारा होरमुज में जहाजों की नाकेबंदी से भी दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है
खाड़ी देशों के पास हुई इस घटना ने एक बार फिर से दूसरे देशों की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है बहुत सारी एयरलाइन्स ने कुछ स्थानों के लिए या तो फ्लाइट कैन्सल कर दी हैं या फिर उनका समय बदल दिया है। यात्रा करने से पहले फ्लाइट की जानकारी एयरलाइन कंपनी से जरूर ले लें।
Photo Source : US Navy
