arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

आज 19 जुलाई 2026 की दुनिया भर से 10 सबसे बड़ी खबरें अरबसमाचार के पाठकों के लिए

संकलन एवं संपादन: अमर दीप द्विवेदी

खाड़ी देशों मे आज कल फिर से हलचल तेज है यहाँ रहने वाले भारतीयों के मन मे रोज एक नया सवाल पैदा हो रहा है की आखिर खाड़ी देश मे रहने वाले भारतीयों का भविष्य क्या होगा ?

12:00 PM, Jul 19, 2026

कुवैत के पावर प्लांट पर दूसरी बार ईरानी हमला

रविवार 19 जुलाई को कुवैत की बिजली और पानी मंत्रालय ने कहा है की ईरान ने एक बार फिर से कुवैत के पावर हाउस और पानी के प्लांट पर हमला किया है । ये दो दिन में ईरान द्वारा दूसरा हमला है और इस हमले से पावर प्लांट के कुछ हिस्सों में आग लगने की भी खबर है हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है

कुवैत न्यूज एजेंसी के अनुसार इस हमले से पावर प्लांट के एक बड़े हिस्से पर बिजली उत्पादन का प्रभाव पड़ा है । कुवैति पावर प्लांट पर हुए हमले के फौरन बाद ही कुवैति फायर फोर्स ने तुरंत हरकत की और आग पर काबू पा लिया ।

एजेंसी ने ये भी कहा की पावर प्लांट पर जो भी नुकसान हुआ है वो जल्द से जल्द सही करने की कोशिश की जा रही है ।

11:00 AM, Jul 19, 2026

जोर्डन ने अपने क्षेत्र में आईं तीन ईरानी मिसाइलों को ध्वस्त किया

ईरान की तरफ से दागी गई तीन मिसाइलों को जोर्डन ने हवा में ही मार गिराया है वही चौथी मिसाइल जोर्डन के दक्षिणी इलाके मे गिरी ।

ईरान द्वारा छोड़ी गई इन मिसालों के हमले के बाद से जोर्डन की आर्मी हाई अलर्ट पर है और जोर्डन के हवाई क्षेत्र की निगरानी कर रही है ।

जोर्डन के एक उच्च अधिकारी ने यह जानकारी रविवार को दी । जोर्डन न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान की चौथी मिसाइल जो सुदूर दक्षणी इलाके मे गिरी उसमे किसी भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है ।

फिलहाल अभी जोर्डन की फौज हाई अलर्ट पर है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है ।

10:00 AM, Jul 19, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचा

खाड़ी देशों मे रह रहे भारतीय इस अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव को नजरंदाज नहीं कर सकते । इस विपरीत परिस्थिति में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और किसी भी खबर को शेयर करने से बचें ।

ईरान और अमेरिका के बीच का तनाव अब खतरनाक मोड पर पहुँच गया है । वाशिंगटन ने एक बार फिर से ईरान के IRGC के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं । अमेरिका द्वारा जिन ठिकानों को ईरान में निशान बनाया गया उनमे से ईरानी सेना के मिसाइल और ड्रोन साइट्स भी शामिल हैं ।

बदले में ईरान ने भी जोर्डन और दूसरे खाड़ी देशों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं जिसकी वजह से कई जगह एयर डिफेन्स सिस्टम के अलर्ट आए ।

UAE की बहु चर्चित समाचार पत्र Gulf News के अनुसार, अमेरिका द्वारा किए हमले में ईरान के भीतर परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाया गया ।

होरमुज के आस पास के इलाके में इस समय काफी तनाव बढ़ गया है और ये मामला अभी और बढ़ने के संकेत हैं । गल्फ देशों मे रह रहे सभी भारतीयों से अरब समाचार ये अपील करता है की आप किसी भी प्रकार की न्यूज को शेयर करने से बचें क्युकी सोशल मीडिया की किसी भी न्यूज को सच मानकर उसे शेयर करने से आप मुसीबत मे पड़ सकते हैं ।

वहीं दूसरी तरफ ईरान मे भारतीय मिशन ने सभी भारतीयों से कहा है की वो लोग जो अभी ईरान मे रह रहे हैं अपना बहुत ही खयाल रखे और ऐसे भारतीय जिन्होंने अभी तक Embassy मे रेजिस्ट्रैशन नहीं कराया है वो तुरंत अपना रेजिस्ट्रैशन कराए ।

02:19 AM, Jul 19, 2026

अर्जेंटीना को हराकर स्पेन बनी फ़ीफ़ा विश्व कप फुटबॉल चैंपियन

अर्जेंटीना को हराकर स्पेन बनी फ़ीफ़ा विश्व कप 2026 फुटबॉल चैंपियन