GDRFA दुबई ने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए विज़िट वीजा के नियम बताए
इन नए नियमों को जानकर आप भी अपने रिश्तेदार या दोस्त का वीजा आसानी से लगाकर उसे दुबई बुला सकते हैं ।

GDRFA दुबई ने अब ऐसे वीजा जो दोस्त या रिश्तेदारों के लिए निकाले जाते हैं उनके बारे में अपने दिशा निर्देश बता दिए हैं । अब दुबई में रहने वाले लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को Sponsor करके उन्हे दुबई विज़िट वीजा पर बुला सकते हैं ।
GDRFA के अनुसार अभी दुबई आने वाले टुरिस्ट के लिए सिंगल एंट्री और मल्टपल एंट्री वीजा उपलब्ध हैं । ये वीजा 30 दिन , 60 दिन या 90 दिन की अवधि के लिए जारी किए जा सकते हैं ।
वीजा की अवधि खतम होने से पहले वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं ।
