सीरिया ने इराक से हिजबुल्लाह को हथियारों की तस्करी नाकाम की
इराक से लेबनानी विद्रोही संगठन हिजबुल्लाह को भेजे जा रहे हथियारों की खेप को सीरिया की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया है। इन हथियारों को अवैध तरीके से सीरिया से होकर Lebanon पहुँचाने की कोशिश की जा रही थी ।
अभी तक इस बात की रिपोर्ट नही आई है की इन हथियारों की तस्करी करने के मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है । लेकिन सीरियाई प्रशासन ने कहा है की सीमा पार होने वाली इन अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए हर तरीके की उपायों का इस्तेमाल हो रहा है ।

