मेसी के जादू से अर्जेन्टीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल मे जगह पक्की की ।
रविवार को अर्जेन्टीना और स्पेन के बीच होगा महा मुकाबला जिसको गल्फ मे रहने वाले लोग भी देखने को तैयार हैं ।

बुधवार 15-जुलाई 2026 को हुए इस फुटबॉल महा प्रतियोगिता में हर किसी की नजर महान फुटबॉलर मेस्सी पर लगी हुई थी । मेसी ने भी अपने चाहने वालों को निराश नही किया ।
इंग्लैंड द्वारा पहला गोल किए जाने के बाद लगातार अर्जेन्टीना पर दबाव बढ़ रहा था लेकिन अर्जेन्टीना ने 85 वें मिनट में बढ़त बनाई जब एंजो फर्नांडीज़ ने सेट पीस से हेडर के जरिए गोल किया ।
दूसरा गोल इंजरी टाइम में लॉटारो मार्टिनेज़ ने किया लेकिन खास बात ये रही की दोनों गोल कप्तान लियोनेल मेसी के क्रॉस से बने ।
लियोनेल मेसी ने पूरे टूर्नामेंट में अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपनी टीम को फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मे पहुँचाया ।
रविवार को अमेरिका की धरती पर फाइनल में पहुंची दोनों टीम अर्जेन्टीना और स्पेन आमने सामने होंगे ।
