arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

30 जुलाई 2026 की दुनिया भर से 10 सबसे बड़ी खबरें

29-07-2026 की खबरें|अगली खबरें →

संकलन एवं संपादन: अमर दीप द्विवेदी

5 min read

खेल, राजनीति, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय जगत से अरब समाचार लेकर आया है आपके लिए 10 सबसे बड़ी खबरें आज 30 जुलाई 2026

01:04 PM, Jul 30, 2026

चीन ने अमेरिकी आयात प्रतिबंध पर जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार पर बढ़े टैरिफ की वजह से खाड़ी देशों मे रह रहे भारतीयों पर भी असर पड़ा है ।

robot waiving hand
Image Credit : Pexels

चीन ने अमेरिका द्वारा चीनी रोबोट और पावर इन्वर्टर के आयात पर लगाए गए नए प्रतिबंधों का कड़ा विरोध किया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि यदि अमेरिका इस तरह के कदम जारी रखता है, तो चीन अपने हितों की रक्षा के लिए आवश्यक जवाबी कार्रवाई करेगा।

अमेरिका का कहना है कि यह फैसला देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े बुनियादी ढांचे और महत्वपूर्ण तकनीकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। वहीं, चीन का आरोप है कि यह कदम संरक्षणवाद (Protectionism) को बढ़ावा देता है और मुक्त व्यापार के नियमों के खिलाफ है।

चीनी अधिकारियों के अनुसार, ऐसे प्रतिबंधों का असर केवल चीन पर ही नहीं, बल्कि अमेरिकी कंपनियों और उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। उनका मानना है कि व्यापारिक बाधाएं दोनों देशों के कारोबारी संबंधों में नई चुनौतियां पैदा कर सकती हैं और इसकी वजह से दुनिया भर के व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है ।

खाड़ी देशों मे रह रहे भारतीय सीधे तौर पर चीन और भारत के एक्सपोर्ट नियमों के प्रभाव मे आते हैं क्युकी यहाँ ज्यादातर चीजें इम्पोर्ट होकर आती है और अगर चीन और अमेरिका के बीच trade मे उथल

Source: Reuters

12:20 PM, Jul 30, 2026

भगवा रंग की होगी हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम की जर्सी

भारतीय टीम की नीली जर्सी लंबे समय से उसकी पहचान रही है। ऐसे में नई जर्सी को लेकर खेल प्रेमियों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हॉकी इंडिया ने साफ किया है कि जर्सी का रंग बदलने से टीम की तैयारी और प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

player playing hockey in orange jersey
AI Generated Image for illustrative purpose


आगामी 2026 FIH हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम पारंपरिक नीली जर्सी की जगह भगवा रंग की जर्सी में नजर आएंगी। इस बदलाव को लेकर चर्चा के बीच हॉकी इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला मुख्य रूप से तकनीकी कारणों से लिया गया है, न कि किसी प्रतीकात्मक संदेश के लिए।

हॉकी इंडिया के अनुसार, टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों की जर्सियों में स्पष्ट अंतर बनाए रखना जरूरी होता है, ताकि खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को मैदान पर टीमों की पहचान करने में आसानी हो। संस्था ने यह भी कहा कि भगवा रंग साहस, त्याग और जीत की भावना का प्रतीक माना जाता है।

खाड़ी देशों मे रह रहे हॉकी प्रेमियों को भी अपनी पसंदीदा भारतीय टीम को नई भगवा जर्सी मे देखना बड़ा ही रोचक होगा ।

Source: Hockey India

खेल से जुड़ी और खबरें पढ़ें
11:26 AM, Jul 30, 2026

अबू धाबी में 1 जनवरी से बदलेगा जंक फूड बेचने का तरीका

यह फैसला स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि ग्राहकों, खासकर बच्चों और परिवारों को जंक फूड खरीदने के लिए बिना मतलब आकर्षित न किया जाए।

Supermarket

बड़ी संख्या में भारतीय परिवार नियमित रूप से सुपरमार्केट से खरीदारी करते हैं। नए नियम के बाद स्टोर का लेआउट बदल सकता है और जंक फूड पहले की तरह सामने नहीं दिखेगा। इससे स्वस्थ खाद्य विकल्प चुनना आसान हो सकता है और परिवारों की खान-पान की आदतों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

अबू धाबी में 1 जनवरी 2027 से सुपरमार्केट में जंक फूड और मीठे पेय पदार्थों जैसे कोल्ड ड्रिंक की बिक्री के प्रदर्शन को लेकर नया नियम लागू होगा। इसके तहत अधिक फैट, नमक और चीनी (HFSS) वाले खाने पीने वाले सामानों को स्टोर के एंट्री गेट , कैश या बिलिंग काउंटर और सबसे ज्यादा दिखाई देने वाली जगहों से हटाया जाएगा। यह नियम ऑनलाइन सुपरमार्केट प्लेटफॉर्म पर भी लागू होगा। हालांकि, इन उत्पादों की बिक्री पर कोई रोक नहीं रहेगी।

ज्यादातर देखा गया है की अबू धाबी हो या दुबई सुपर मार्केट मे कैश काउन्टर या एंट्री गेट के पास ही ज्यादा मीठे खाने पीनी के सामान जैसे चॉकलेट, कैन्डी या कोल्ड ड्रिंक रखे जाते हैं जिससे खासतौर से बच्चे उनकी ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं । इस फैसले से बच्चों की सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा ।

Source: Abu Dhabi Registration Authority (ADRA)

Abu Dhabi में किराया बढ़ने पर लगी रोक
09:25 AM, Jul 30, 2026

पश्चिम बंगाल में छापे के दौरान 28 करोड़ रुपये नकद और 15 किलो सोना बरामद

खाड़ी देशों मे रह रहे भारतीयों को भी ये समझना जरूरी है की हम सब यहाँ खाड़ी मे रहकर अपने परिवार से अलग रहकर जो पैसा अपने देश के विकास के लिए भारत भेजते हैं उनका वहाँ सही उपयोग हो और ऐसे भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को सजा मिलती रहे ।

Gold bars & Coins

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 किलोग्राम सोना और लगभग 28 करोड़ रुपये नकद बरामद किया है। बंगाल अधिकारियों के अनुसार जिस सोने को जब्त किया गया है उसकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

बंगाल पुलिस के मुताबिक ये कार्रवाई करीब 24 घंटे तक चली। इस जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद नकदी और सोने का संबंध एक संदिग्ध आपराधिक गिरोह से भी हो सकता है।

जांच मे जुटे अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद धन और सोना कहाँ से आया था तथा इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा था।

इससे पहले भी भारत मे भ्रष्टाचार विरोधी कई कार्यवाही हो चुकी हैं जिसमे सोना और कैश बरामद किया गया था ।

Source: India News

UAE मे आज सोने का भाव देखें
08:23 AM, Jul 30, 2026

कुवैत ने शुरू की कर्मचारियों के लिए नई डिजिटल शिकायत सेवा

यह पहल कुवैत सरकार की डिजिटल सेवाओं को मजबूत बनाने की योजना का हिस्सा है। खासकर कुवैत में काम करने वाले भारतीय कर्मचारियों के लिए यह सुविधा बहुत लाभदायक होगी क्योंकि अब वे लेबर या कंपनी से जुड़ी शिकायतें अधिक आसानी और तेज़ी से दर्ज करा सकेंगे।

Labors working

कुवैत के पब्लिक अथॉरिटी फॉर मैनपावर (PAM) ने कर्मचारियों के लिए "Report to Us" नाम से नई डिजिटल सेवा शुरू की है। यह सुविधा सरकार के Sahel ऐप के जरिए मिलेगी जिससे वर्कर अपने स्मार्टफोन से सीधे लेबर कानूनों के उल्लंघन की शिकायत करा सकेंगे।

कुवैति अधिकारियों के अनुसार, इस डिजिटल सेवा का उद्देश्य कर्मचारियों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा करना है। यदि किसी कर्मचारी को सैलरी , काम की condition या लेबर कानूनों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत है, तो वह बिना किसी लेबर ऑफिस जाए ऑनलाइन रिपोर्ट भेज सकता है। इससे लेबर विभाग शिकायतों पर तेजी से एक्शन ले सकेगा ।

कुवैत मे रह रहे ऐसे भारतीय जो किस लेबर ऑफिस मे जाने से संकोच करते हैं या उन्हे डर लगता है वो अपने घर या ऑफिस से ही अपने स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करके शिकायत कर सकते हैं इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि अगर आप चाहेंगे तो आपकी शिकायत को गोपनीय भी रखा जा सकेगा ।

Source: Kuwait Public Authority for Manpower (PAM)

UAE में Sick Leave लेने से पहले जान ले ये जरुरी नियम

पिछला डाइजेस्ट

29-07-2026 की खबरें

अगला डाइजेस्ट

यही सबसे नया डाइजेस्ट है