Apple का फोल्डेबल iPhone अभी आया नहीं, Samsung पहले ही आगे निकल चुका
गल्फ मे रहने वाले भारतीयों के लिए मोबाईल मे दो ही पहली पसंद हैं एक एप्पल के फोन और दूसरा सैमसंग का फोन और हर नए फोन लांच मे ऐसा लगता है की दोनों एक दूसरे को पीछे करके आगे निकल गए हैं ।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लंबे समय से यह माना जाता रहा कि Samsung हमेशा Apple की नकल करने वाली कंपनी है। लेकिन फोल्डेबल फोन के मामले में अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
Samsung का नया Galaxy Z Fold 8 इसका सबसे बड़ा इग्ज़ैम्पल है। यह एक कॉम्पैक्ट, पासपोर्ट जैसे आकार का फोल्डेबल फोन है, जिसमें बाहर की तरफ 5.5 इंच की स्क्रीन और खोलने पर 7.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है।
दिलचस्प बात यह है कि यही डिजाइन और स्क्रीन साइज़ लगभग वैसा ही है जैसा Apple के आने वाले पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर अफवाहें चल रही हैं , रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल में भी करीब 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और लगभग आठ इंच तक का इनर डिस्प्ले हो सकता है।
अभी तक Apple ने अपने फोल्डेबल फोन को लेकर कुछ बताया नहीं है, लेकिन भरोसेमंद रिपोर्ट्स का दावा है कि यह डिवाइस इसी साल बाद में लॉन्च हो सकती है। मतलब जब तक Apple बाजार में उतरेगा, तब तक Samsung कई सालों का फोल्डेबल और Galaxy AI अनुभव पहले ही जुटा चुका होगा।
खाड़ी देशों मे रहने वाले लोगों के बीच काफी उत्सकता होगी की आखिर एप्पल जो अभी तक अपने सारे फोन मॉडल मिलते जुलते बनाता रहा है वो जब folding वाला फोन बाजार मे लाएगा तो कैसा होगा और उसकी कीमत कितनी होगी ।









