arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

29 जुलाई 2026 की दुनिया भर से 10 खास खबरें

संकलन एवं संपादन: अमर दीप द्विवेदी

10 min read

अरब समाचार लेकर आया है आपके लिए 29 जुलाई 2026 की 10 सबसे खास खबरें जिसमे है विज्ञान , क्रिप्टो, बिजनस और बहुत कुछ ।

08:05 PM, Jul 29, 2026

Emirates ने UAE में शुरू की क्रिप्टो से फ्लाइट टिकट बुकिंग की सुविधा

यहाँ बड़ी संख्या में भारतीय क्रिप्टो में निवेश रखते हैं और अब वो सीधे अपने डिजिटल एसेट्स से टिकट बुक कर पाएंगे, बिना पहले उसे कैश में बदले

Emirates Flight

दुबई की प्रमुख एयरलाइन Emirates ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पात्र निवासियों के लिए क्रिप्टोकरेंसी से फ्लाइट टिकट बुक करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब यात्री Emirates की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर Crypto.com Pay के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप से बुकिंग करने वाले यात्रियों को भुगतान की पुष्टि के लिए Crypto.com ऐप पर भेजा जाएगा, जबकि कंप्यूटर से बुकिंग करने वाले ग्राहक QR कोड स्कैन करके अपने क्रिप्टो वॉलेट से भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, Emirates सीधे क्रिप्टोकरेंसी अपने पास नहीं रखेगी। भुगतान को UAE दिरहम में बदलने की प्रक्रिया Crypto.com संभालेगा।

एयरलाइन का कहना है कि यह सुविधा डिजिटल भुगतान पसंद करने वाली नई पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। फिलहाल यह सेवा केवल UAE निवासियों के लिए उपलब्ध है। भविष्य में इसे अन्य देशों तक बढ़ाया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी नहीं बताया गया है ।

Source: Emirates, Crypto.com Announcement

Bitcoin crash - ये समय investment डूबने का है या Bitcoin खरीदने का
05:04 PM, Jul 29, 2026

UAE ने मजबूत किया कॉरपोरेट गवर्नेंस और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ ढांचा

UAE में बिजनेस या नौकरी करने वाले भारतीयों के लिए ये जानना जरूरी है, क्योंकि इससे देश का बिजनेस माहौल और भरोसा दोनों मजबूत होते हैं।

UAE Dirham 1000 Notes in Hand

UAE की Economic Integration Committee ने कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने, मनी लॉन्ड्रिंग और टेररिस्ट फाइनेंसिंग से निपटने वाले कानूनी ढांचे को और सख्त बनाने, और देश के बिजनेस एनवायरनमेंट की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने से जुड़े नए उपायों की समीक्षा की है।

कमेटी ने इंस्पेक्शन प्रोसेस को ज्यादा सख्त बनाने और डेटा-ड्रिवन मॉनिटरिंग सिस्टम को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की, ताकि मार्केट्स स्टेबल बने रहें और फाइनेंशियल सिस्टम में पारदर्शिता बढ़े। ये कदम UAE की उस लगातार कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत देश ग्लोबल फाइनेंशियल स्टैंडर्ड्स को पूरा करने और इंटरनेशनल निवेशकों का भरोसा बनाए रखने की दिशा में काम कर रहा है।

arabsamachar.com की नजर से: UAE में बिजनेस करने वाले या नौकरी करने वाले भारतीयों के लिए, मजबूत रेगुलेटरी सिस्टम का मतलब है ज्यादा पारदर्शी और भरोसेमंद बिजनेस माहौल, जो लॉन्ग-टर्म में सबके लिए फायदेमंद है।

Source : Gulf News

04:03 PM, Jul 29, 2026

NASA का नया 3D मॉडल: धरती गोल नहीं, बल्कि ऊबड़-खाबड़ दिखती है

यह GPS, नेविगेशन और सैटेलाइट तकनीक की सटीकता से जुड़ा है, जिसका इस्तेमाल गल्फ में रहने वाले भी रोज़ करते हैं ।

Earth Views without Water
AI Generated Image for Illustration purpose

अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी एक सुंदर नीले रंग का गोल ग्रह दिखाई देती है, लेकिन NASA के नए 3D मॉडल ने इसकी एक अलग तस्वीर पेश की है। इस मॉडल में पृथ्वी पूरी तरह गोल नहीं, बल्कि कई जगह उभरी और धंसी हुई दिखाई देती है। यह बदलाव धरती के अंदर मौजूद अलग-अलग मात्रा में द्रव्यमान (Mass) और गुरुत्वाकर्षण (Gravity) के कारण होता है।

NASA ने पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र (Geoid) का नया विज़ुअल मॉडल जारी किया है। यह मॉडल दिखाता है कि यदि पूरी दुनिया एक ही महासागर से ढकी होती और उस पर केवल पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण तथा घूर्णन (Rotation) असर डालते, तो उसकी सतह कैसी दिखाई देती।

वैज्ञानिकों के अनुसार यह मॉडल समुद्र के स्तर को समझने, जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने, उपग्रहों की सटीक निगरानी और पृथ्वी की आंतरिक संरचना पर शोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह अध्ययन पृथ्वी को पहले से अधिक सटीक तरीके से समझने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा।

Source: NASA

टेक्नॉलजी की और खबरें पढ़ें
03:02 PM, Jul 29, 2026

अब खरीदने की बजाय किराये पर लें iPhone या Mac, Apple ने शुरू किया नया प्रोग्राम

टेक गैजेट्स में दिलचस्पी रखने वाले भारतीय एक्सपैट्स के लिए ये नया मॉडल दिखाता है कि आगे चलकर ऐसी सुविधाएं गल्फ मार्केट में भी आ सकती हैं।

iPhone 17 Pro max Orange


गाड़ी, अपार्टमेंट या ऑफिस स्पेस की तरह अब आप अपना अगला iPhone भी लीज पर ले सकते हैं। Apple ने एक नया लीजिंग प्रोग्राम शुरू किया है, जिसका मकसद बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक्स कीमतों के बीच iPhone, Mac और दूसरे प्रोडक्ट्स को ज्यादा किफायती बनाना है।

Apple ने इस प्रोग्राम के लिए पेमेंट प्लेटफॉर्म Klarna के साथ पार्टनरशिप की है, जो अमेरिका में रिटेल स्टोर्स, ऑनलाइन और Apple Store ऐप के जरिए मंगलवार से उपलब्ध होगा। iPhone और Apple Watch को 12 या 24 महीनों के लिए लीज पर लिया जा सकेगा, जबकि Mac और iPad के लिए 24 या 36 महीने का लीज टर्म होगा। इसमें iPhone 17 सीरीज, MacBook Air, MacBook Pro, iPad Pro जैसे कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

arabsamachar.com की नजर से: अगर ये मॉडल कामयाब रहा, तो आगे चलकर Apple इसे गल्फ जैसे दूसरे बड़े मार्केट्स में भी ला सकता है, जिससे यहां रहने वाले भारतीयों को भी फायदा मिल सकता है। गल्फ देशों मे एक बड़ी तादाद ऐसे भारतीयों की है जो एप्पल के प्रोडक्ट लेना चाहते हैं लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं हैं तो ऐसे मे आप इसे किराये पर लेकर इस्तेमाल कर सकेंगे ।

Source : CNN

Samsung या iPhone : आपके लिए कौन सा Phone होगा बेहतर
02:40 PM, Jul 29, 2026

कुवैत में सिर्फ 2 दिनार की चोरी पर दुकानदार की मौत, दोषी को 15 साल की सजा

गल्फ में छोटे बिजनेस चलाने वाले भारतीय शॉपकीपर्स के लिए ये केस दिखाता है कि कानून वहां ऐसे गंभीर मामलों में कितनी सख्ती से काम करता है।

man handcuffed

कुवैत की एक कोर्ट ने एक दुकानदार की मौत के मामले में आरोपी को दी गई 15 साल की सजा और सख्त मजदूरी की सजा को बरकरार रखा है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पर आरोप था कि उसने दुकानदार की बांह गाड़ी में फंसा ली थी और उसे करीब 30 मीटर तक घसीटा।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब आरोपी ने दुकान से खरीदे गए सामान की कीमत, यानी सिर्फ 2 कुवैती दिनार (करीब AED 12) चुकाने से इनकार कर दिया था। गाड़ी मे बांध कर घसीटे जाने से लगी चोटों की वजह से दुकानदार की मौत हो गई।

ये मामला दिखाता है कि गल्फ देशों में इस तरह के गंभीर अपराधों पर कानून सख्ती से एक्शन लेता है, चाहे विवाद की वजह कितनी भी छोटी क्यों न हो और गुनाह करने वाला कितना भी बड़ा क्यू न हो । अगर UAE मे भी कभी किसी तरह का अपराध किया जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ।

Source : Kuwait Times

12:20 PM, Jul 29, 2026

अब अपने UPI से बुक करें बुर्ज खलीफा की टिकट, भारतीय ट्रैवलर्स के लिए बड़ी सुविधा

भारत से दुबई घूमने आने वाले या यहाँ रह रहे भारतीयों के लिए ये नई पेमेंट सुविधा टिकट बुकिंग को आसान बना देगी।

Burj Khalifa Day Time

दुबई घूमने की प्लानिंग कर रहे भारतीय ट्रैवलर्स के लिए अब At the Top, Burj Khalifa की टिकट बुक करना और आसान हो गया है। अब वो Unified Payments Interface (UPI) के जरिए भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे UAE पहुंचने से पहले ही अपनी विजिट प्लान करना आसान हो जाएगा।

भारत मे एक बड़ी तादाद मे लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जब वो UAE आते थे तो उन्हे वीजा या मास्टर कार्ड पर depend रहना पड़ता था ।

ये नई पेमेंट सुविधा NEOPAY, NPCI International Payments Limited (NIPL) और Emaar Entertainment के बीच हुई साझेदारी के तहत शुरू की गई है। कंपनियों के मुताबिक, At the Top, Burj Khalifa UAE का पहला अट्रैक्शन बन गया है जो ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन के लिए UPI स्वीकार करता है, जिससे भारतीय अट्रैक्शन की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी पसंदीदा पेमेंट मेथड से भुगतान कर सकते हैं।

arabsamachar.com की नजर से: भारत से आने वाले टूरिस्ट्स और यहां रह रहे भारतीयों के लिए UPI जैसी परिचित पेमेंट सुविधा मिलना, अंतरराष्ट्रीय कार्ड चार्जेस से बचने और आसानी से टिकट बुक करने का एक बड़ा फायदा है। अब बुकिंग के लिए वीजा और मास्टर कार्ड पर भी आपको निर्भर नहीं रहना पड़ेगा ।

Source : Gulf News

11:35 AM, Jul 29, 2026

Apple पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट वैल्यू के करीब पहुंचा

गल्फ में रह रहे भारतीयों के लिए इसलिए अहम है क्योंकि जिनका निवेश US स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड या ग्लोबल ETFs में है, उन पर सीधा असर पड़ता है। साथ ही 30 जुलाई को Apple की तिमाही रिजल्ट भी आने वाली है, जिससे स्टॉक में आगे हलचल हो सकती है।

Apple Store

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple ने मंगलवार को शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्य (मार्केट कैप) पहली बार कुछ समय के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को छू गया। हालांकि दिन के अंत तक शेयरों में हल्की गिरावट आई और कंपनी का बाजार मूल्य इस आंकड़े से थोड़ा नीचे बंद हुआ।

इस साल Apple के शेयरों में करीब 25 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जो कई बड़ी टेक कंपनियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। हाल ही में Apple ने बाजार मूल्य के मामले में Nvidia को भी पीछे छोड़ दिया और फिर से दुनिया की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बन गई।

भारतीय निवेशक जो खाड़ी मे रहते हैं उन की नजर अब Apple के तिमाही नतीजों पर टिकी है, जिन्हें कंपनी जल्द जारी करने वाली है। बाजार को उम्मीद है कि iPhone, सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी योजनाओं पर कंपनी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकती है। यही वजह है कि Apple के शेयरों में लगातार निवेशकों की रुचि बनी हुई है।

Source: CNBC

10:58 AM, Jul 29, 2026

WhatsApp Web पर भी कर सकेंगे कॉलिंग, जानें नए अपडेट्स

यह खबर हम भारतीयों के लिए खास इसलिए है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग ऑफिस या कॉलेज के लैपटॉप पर ऐप डाउनलोड नहीं कर पाते — अब वो सीधे ब्राउज़र से ही परिवार, दोस्तों या ऑफिस टीम को कॉल कर सकेंगे। खासकर विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए यह फीचर घर बात करना और आसान बना देगा, बिना फोन उठाए।

Whatsapp Desktop Feature
Web Whatsapp

WhatsApp इस्तेमाल करने वाले भारतीयों के लिए ये नए फीचर्स ऑफिस और घर दोनों जगह काम आ सकते हैं।

Meta ने WhatsApp Web पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे अब यूजर्स बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे ब्राउज़र से ही कॉल कर सकते हैं। पहले WhatsApp Web सिर्फ मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग तक सीमित था, लेकिन अब इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वन-टू-वन और ग्रुप कॉल्स भी शामिल हो गई हैं, बिना किसी टाइम लिमिट या एक्स्ट्रा चार्ज के।

दुनिया भर में लाखों भारतीय whastapp का इस्तेमाल कर अपने घर पर बात करते हैं अब उनके लिए ये आसानी हो जाएगी की डेस्कटॉप पर व्हाट्सप्प को डाउनलोड किए बिना आप घर पर बात कर सकते हैं ।
ब्राउज़र वर्जन में अब स्क्रीन शेयरिंग, रिएक्शंस और एक अलग Calls टैब भी मिलेगा। ग्रुप कॉल्स में अब 32 लोग तक शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा Meta ने Call Transfer फीचर भी जोड़ा है, जिससे कॉल को फोन, डेस्कटॉप और ब्राउज़र के बीच बिना कटे शिफ्ट किया जा सकता है। साथ ही Waiting Room, QuickHD और नॉइज़ सप्रेशन जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

arabsamachar.com की नजर से: ऑफिस के शेयर्ड कंप्यूटर पर ऐप इंस्टॉल न कर पाने वाले भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए ये अपडेट काम को आसान बना सकता है। जब भी घर पर बात करने का दिल करे तो ऑफिस के डेस्कटॉप पर से हो वेबसाईट खोलकर कॉल कर सकते हैं ।

व्हाट्सऍप में आने वाला है मस्त फीचर
09:52 AM, Jul 29, 2026

NEET आंदोलन के बाद अभिजीत दिपके छात्रों के समर्थन में फिर कर सकते हैं आंदोलन

CJP नेता अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि पुलिस आंदोलनकारी छात्रों को तंग कर रही है, और अगर यह नहीं रुका तो देशभर में बड़ा शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। गल्फ में रह रहे भारतीयों के लिए ये जानना जरूरी है क्योंकि इनके घर के बच्चे या रिश्तेदार अक्सर NEET की तैयारी में जुटे होते हैं, और शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल सीधे उनके परिवार के भविष्य से जुड़े हैं।

Indian Protester

NEET परीक्षा को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद आंदोलन से जुड़े नेता अभिजीत दिपके ने सरकार से छात्रों के साथ सख्ती नहीं बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों को परेशान किया गया तो देशभर में पहले से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

अभिजीत दिपके का कहना है कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़े मामलों में संवाद और पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की मांगों को अनदेखा करने के बजाय उनका समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल इस बयान के बाद NEET से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा एक बार फिर तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

छात्रों को अपने भविष्य को लेकर चिंता है की अगर इसी तरह NEET के पेपर लीक होते रहे तो उन छात्रों का क्या होगा जो रात दिन मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करते हैं ।

खाड़ी देशों में बहुत से ऐसे लोग काम करते हैं जिनके बच्चे पढ़ लिखकर डॉक्टर बनना चाहते है और उनकी तैयारी के लिए यहाँ से बहुत सारे पैसा उनके माँ बाप भेजते हैं ।

Source: Hindustan Times

08:50 AM, Jul 29, 2026

दुबई मे रेज़िडन्सी वीजा का उलंघन करने वालों का सहारा बना अल अवीर सेंटर

UAE में वीजा या रेजिडेंसी प्रॉब्लम में फंसे भारतीयों के लिए Al Aweer Center जैसी सुविधा एक भरोसेमंद और सुरक्षित जगह है, जहां वो बिना डर के अपनी स्थिति ठीक करा सकते हैं।

Dubai Shelter
Image Credit : Pexels

दुबई में वीजा नियमों का उल्लंघन करने के बाद मुश्किलों में फंसे कई लोगों के लिए अल अवीर सेंटर उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यह केंद्र उन लोगों की मदद करता है जो बिना वैध दस्तावेजों के रह गए हैं और अपने देश लौटना चाहते हैं।

ऐसा ही एक मामला केन्या की रहने वाली रूथ वैथेरा का है। वह वर्ष 2024 में विजिट वीजा पर नौकरी की तलाश में दुबई आई थीं, लेकिन काम नहीं मिलने के कारण उनका वीजा कहतम हो गया । इस दौरान उनके घर एक बच्ची का जन्म भी हुआ और आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए अपने देश लौटना संभव नहीं रहा।

बाद में एक जानने वाले की सलाह पर वह अपनी छोटी दो महीने की बेटी के साथ जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजिडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (GDRFA) द्वारा चलाया जाने वाले अल अवीर सेंटर पहुंचीं, जहां उन्हें आवश्यक सहायता और अपने देश वापस लौटने की प्रक्रिया में मदद मिली। यह केंद्र जरूरतमंद लोगों को कानूनी और मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का काम करता है।

अगर आपका जान पहचान वाला कोई ऐसा भारतीय यहाँ है तो आप भी उसकी इस तरह मदद कर सकते हैं और उसे सही दिशा दिखाकर भारत वापस भेजने मे मदद कर सकते हैं ।

The National