arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

13 July 2026 : भारतीयों के लिए दुनिया की 10 सबसे बड़ी खबरें

आज 13 जुलाई 2026 है और अरब समाचार लेकर आया है आपके लिए दुनिया भर की 10 सबसे बड़ी खबरें ।

08:30 PM, Jul 13, 2026

यमन ने फिर से खोला हवाई अड्डा, हमला होने के बाद अस्थायी रूप से बंद किया था

yemen airport reopens

यमन ने अपना सना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एक बार फिर से खोल दिया है । अभी कुछ दिन पहले ही यमन के सना हवाई अड्डे पर हमला हुआ था । यमन की सरकार का कहना था की ये हमला उनकी सेना द्वारा ईरानी हवाई जहाज को नीचे उतरने से रोकने के लिए किया गया था ।

यमन के जनरल ऐवीऐशन अथॉरिटी ने पहले इस हवाई अड्डे को सुरक्षा को देखते हुए बंद कर दिया था । हालांकि हवाई अड्डे को फिर से खोलने का फैसला ले लिया गया है और अब हालात सामान्य हैं ।

यमन का सना हवाई अड्डा अब अथॉरिटी के मुताबिक पूरी तरह से सुरक्षित है और जहाजों के आने जाने से पाबंदी हटा दी गई है। आपको बता दें की यमन एक लंबे समय से गृह युद्ध जैसे हालातों से गुजर रहा है । और इस तरह की स्तिथि कई बार पहले भी बन चुकी है ।

08:18 PM, Jul 13, 2026

UAE के टॉप स्टूडेंट को शेख मोहम्मद की तरफ से 100,000 दिरहम का गिफ्ट

UAE के प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने देश के सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले Grade 12 छात्रों को बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने 2025-2026 सेकेंडरी स्कूल परीक्षाओं में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को 100,000 दिरहम की नकद राशि गिफ्ट की तरह दी है ।

07:12 PM, Jul 13, 2026

UAE में कुछ स्थानों पर तापमान 48 डिग्री तक पहुचने का अनुमान

UAE में रहने वाले लोगों को अभी कुछ दिन और तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है । अभी लगभग पिछले दो दिन से दुबई में बादल जैसे दिखाई देते हैं लेकिन गर्मी और तापमान अभी भी बहुत बढ़ा हुआ है ।

आबूधाबी में तापमान 44 डिग्री और दुबई और शारजहाँ में 40-42 डिग्री तक बना रहेगा ।

06:04 PM, Jul 13, 2026

UAE में भारतीय consulate के बाहर पासपोर्ट सर्विस के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन

UAE में रहने वाले भारतीय इस समय अपने पासपोर्ट सर्विस को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं । BLS से पासपोर्ट सर्विस हटने के बाद से UAE मे फिलहाल पासपोर्ट रिनूअल या पासपोर्ट सर्विस से जुड़ी सर्विस को खुद भारतीय consulate देख रहा है ।

अभी हाल ही में UAE में बच्चों की छुट्टियाँ भी शुरू हो गई है जिसके कारण बहुत से लोग बाहर जाने या भारत जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन जिन लोगों का पासपोर्ट रिनूअल होने वाला था उनके लिए बड़ी समस्या हो गई क्युकी अब ये सारा काम consulate देख रहा है और लोगों को जल्दी appointment नही मिल रहे ।

12:20 PM, Jul 13, 2026

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने क़तर के शेख तमीम से मुलाकात की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ जो की पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के भाई भी हैं ने क़तर के शेख तमीम से मुलाकात करके उनके पिता शेख हमद बिन खलीफा अल थानी की मृत्यु पर शोक जताया ।

शाहबाज शरीफ और शेख तमीम की ये मुलाकात क़तर के लुसेल पैलेस मे हुई । पाकिस्तान और अरब देशों का ये देश क़तर के बीच काफी अच्छे संबंध हैं जिसकी वजह से अक्सर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का क़तर आना जाना लगा रहता है ।

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक दार और सूचना मंत्री अता उल्ला तरार भी इस दौरे में शामिल थे ।

11:24 AM, Jul 13, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ इराक में बड़ी कार्यवाही करते हुए 375 किलो सोना जब्त

पिछले कुछ समय से इराक मे अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है । अभी कुछ समय पहले ही इराक के तेल मंत्रालय के पूर्व उपमंत्री अदनान अल जुमाइली को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था ।

अधिकारियों का कहना है की ये भ्रष्टाचार का मामला उसी केस से जुड़ा हो सकता है । इस कुल जब्त सोने मे 358 किलो सोना एक जगह से और 17 किलोग्राम सोना दूसरी जगह से बरामद किया गया है ।

10:05 AM, Jul 13, 2026

हमारी सेना ने यमन हवाई अड्डे पर हमला किया : यमन सरकार

यमन की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने ये दावा किया है की उसकी ही सेना ने यमन के हवाई अड्डे पर हमला किया है और ये हमला एक ईरानी जहाज को वहाँ न उतारने देने के लिए किया गया था । ईरान यमन के भीतर हूती विद्रोहियों की पहले भी मदद करने के लिए जहाजों से समान भेजता रहा है ।

आपको बताते चलें की यमन के कई हिस्सों मे ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का कब्जा है जिसमे लाल सागर के पश्चिमी तट पर बना हुदैदा शहर भी है वही दूसरी तरफ यमन की सरकार जिसे सऊदी अरब, अन्य खाड़ी देश और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है यमन के मुख्य शहर अदन मे कंट्रोल रखती है । यमन की इस सरकार की भरकस कोशिश रहती है की वो ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के कब्जे से अधिक से अधिक इलाके को छुड़ा सके ।

09:00 AM, Jul 13, 2026

होरमुज का संरक्षक बनेगा अमेरिका और आने जाने वाले जहाजों से वसूलेगा टोल : ट्रम्प

ईरान ने कहा है की वह अमेरिका द्वारा होरमुज के संरक्षण की बात को पूरी तरह से खारिज करता है वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच हमले अभी भी जारी हैं ।

ट्रम्प ने कहा है की अमेरिका होरमुज पर अपना पूरा कंट्रोल रखेगा और ईरान के आने जाने वाले जहाजों को भी ब्लॉक करेगा ।

होरमुज से आने जाने वाले जहाजों पर 20% फीस टोल टैक्स के रूप मे लगाया जाएगा क्युकी होरमुज से आने जाने वाले जहाजों को सुरक्षित आने जाने के लिए अमेरिका का होरमुज पर नियंत्रण जरूरी है और इसी कारण अमेरिका के ऊपर इसका खर्च भी आता है ।

04:00 AM, Jul 13, 2026

होरमुज में ईरानी जहाजों की नाकेबंदी के समय का जल्द ऐलान करेगा अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है की वो जल्द ही होरमुज में ईरानी जहाजों की नाकेबंदी करने का आदेश देने वाले हैं , नाकेबंदी शुरू होते ही ईरान के जहाज होरमुज से आ जा नही सकेंगे । इसके साथ ही इस समुद्री गलियारे से निकलने वाले जहाजों से टोल के रूप मे 20% फीस भी वसूल करेंगे ।

अमेरिकी सैन्य केन्द्रीय कमान के एक अधिकारी ने बताया की सोमवार के बाद कभी भी ईरानी जहाजों की नाकेबंदी का ऐलान हो सकता है । हालांकि किसी भी प्रकार की नौसैनिक नाकेबंदी करने से 24 घंटे पहले जहाज मालिकों को नोटिस देना अनिवार्य है ।

02:30 AM, Jul 13, 2026

आधे से अधिक UAE रेसीडेंट इस बार गर्मियों की छुट्टियों मे नही गए बाहर

जुलाई और अगस्त का महीना UAE में स्कूल के बच्चों की छुट्टियों का होता है और हर साल ज़्यादतर माता पिता अपने बच्चों के साथ या तो कही बाहर घूमने चले जाते थे या फिर अपने वतन अपनों से मिलने जाते थे लेकिन इस बार खाड़ी देशों मे जैसे हालात हैं उसकी वजह से एयरलाइन्स का किराया भी बहुत बढ़ा हुआ है और कई देशों के वीजा भी देरी से मिल रहे हैं ।

यही कारण है की UAE में रहने वाले बहुत से भारतीय भी अपने वतन इस बार नही जा पाए , बहुत सारे लोग तो UAE से बाहर इसलिए भी नही गए की कही हालात ऐसे न बिगड़ जाएं की वापस आने मे समस्या हो जाए । तो ऐसी स्तिथि मे लोगों ने देश के अंदर बने रहना ही भला समझा।

newslettermodal