arab samachar wide logo
ब्रेकिंग

12 July 2026: दुनिया भर की 10 सबसे बड़ी खबरें

← पिछली खबरें|13-07-2026 की खबरें →
6 min read

आज 12 जुलाई 2026 है और 'अरब समाचार' आपके लिए लेकर आया है आज की 10 सबसे प्रमुख खबरें

06:00 PM, Jul 12, 2026

सऊदी अरब ने खोला देश का सबसे बड़ा डांसिंग फाउन्टेन

सऊदी अरब ने अपने देश में टुरिज़म को बढ़ावा देने के लिए और एक कारनामा कर दिखाया है आखिर कार लगता है की सऊदी अब टुरिज़म के क्षेत्र मे दुबई से पीछे रहने वाला नही है ।

सऊदी ने असीर क्षेत्र के अल वादी रिज़ॉर्ट में देश का सबसे बड़ा डांसिंग फाउन्टेन शुरू किया है । अब आप सोच रहे होंगे की इसमे कौन सी बड़ी बात है तो मैं आपको बता दूँ की ये कोई छोटा मोटा फाउन्टेन नही है बल्कि 120 मीटर ऊंचा है तो सोचिए की जब जमीन से 120 मीटर तक ये पानी की धार को छोड़ता होगा तो आस पास का नजारा कितना खूबसूरत होता होगा ।

इस फाउन्टेन को बनाने में करीब 16 मिलियन सऊदी रियाल का खर्च आया है जिसे अगर हम आज की तारीख मे भारतीय रुपयों मे देखें तो ये 37 करोड़ बनते हैं ।

तो अगली बार जब भी सऊदी अरब जाएं तो ये फाउन्टेन देखने जरूर जाएं ।

सऊदी अरब में आज का पेट्रोल रेट देखें -
05:44 PM, Jul 12, 2026

ओमान ने फ़िलिपींस के मनीला मे खोला पहला वीजा और मेडिकल सेंटर

फ़िलिपींस के मनीला शहर को अब ओमान की तरफ से एक नया वीजा और मेडिकल सेंटर मिल गया है । इसकी वजह से ओमान मे काम करने की इच्छा रखने वाले फ़िलिपीनी वर्कर्स को वीजा लेने मे न सिर्फ आसानी होगी बल्कि मेडिकल और वीजा प्रोसेसिंग मे लगने वाले समय मे भी बचत होगी ।

आपको बताते चलें की खाड़ी के अन्य देशों की तरह ओमान मे भी एक बहुत बड़ी संख्या में फ़िलिपीनी वर्कर्स काम करते हैं । इस नए वीजा सेंटर के खुलने से वीजा और मेडिकल मे अभी तक जो देरी होती थी उससे निजात मिलेगी और वर्कर्स तथा ओमन आने वाले टुरिस्ट को भी आसानी होगी ।

05:25 PM, Jul 12, 2026

भारत समेत 7 देशों के यात्रीयों को तेजी से मिलेगा सऊदी का वीजा

saudi arabia visa package news

खाड़ी देशों के सबसे बड़े देश सऊदी अरब से भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर है । सऊदी ने अन्तर्राष्ट्रीय यात्रीयों के लिए package visa लांच किया है जिसमें भारत समेत पाकिस्तान, इंडोनेशिया, जोर्डन, मेक्सिको, बांग्लादेश और मिस्र के नागरिकों को टुरिस्ट वीजा अब आसानी से और अधिक तेजी से मिलेंगे।

ये फैसला सऊदी अरब के अंदर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है । सऊदी अरब का ये फैसला भारत समेत इन देशों के नागरिकों की सऊदी यात्रा को आसान और तेज बनाना है । खाड़ी देशों मे रहने वाले भारतीयों के लिए भी अब बहुत ही आसानी हो जाएगी क्युकी अब सऊदी वीजा की प्रोसेसिंग और तेजी से की जाएगी ।

05:13 PM, Jul 12, 2026

पापुआ न्यू गिनी में 6.4 मैग्निटूड का भूकप

पापुआ न्यू गिनी के मानुस प्राविन्स के दक्षिण पूर्व इलाके में 6.4 मैग्निटूड का भूकंप दर्ज किया गया हालांकि इस भूकंप के झटकों से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नही है ।

US Geological Survey (USGS) के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और हवाई क्षेत्रों के आस पास फिलहाल किसी भी सुनामी का खतरा नही है क्युकी अक्सर ऐसा देखा जाता है की अगर भूकंप समुद्री या तटीय इलाकों के आस पास आता है तो भूकंप आने के बाद सुनामी आने का खतरा बढ़ जाता है लेकिन फिलहाल ऐसी कोई खबर नही है और सभी सुरक्षित हैं ।

04:59 PM, Jul 12, 2026

मिसाइल इन्टर सेप्टर के गिरे अवशेषों से क़तर मे एक बच्चे समेत तीन लोग घायल

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ी तल्खी का असर बड़ी आसानी के साथ खाड़ी देशों मे देखा जा सकता है। ईरान द्वारा क़तर पर किए हमले से निपटने के लिए मिसाइल इनर्सेप्टर का प्रयोग किया गया और उन्ही इनर्सेप्टर के अवशेषों के गिरने से क़तर मे एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए ।

क़तर के घरेलू मामलों के मंत्रालय ने कहा है की सिवल डिफेन्स टीम ईरानी हमले के वक्त फौरन हरकत मे आ गई थी और घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है ।

आपको बताते चलें की जब भी कोई मिसाइल या ड्रोन को मारने के लिए दूसरी मिसाइल का इस्तेमाल किया जाता है तो उसे इनर्सेप्टर कहते हैं और ड्रोन या मिसाइल को हवा में मारने के बाद उसके टुकड़े ऊपर हवा से नीचे गिरते हैं जिनसे अगर कोई वव्यक्ति उसकी चपेट मे आता है तो काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है ।

यही कारण है की मिसाइल या ड्रोन हमलों के वक्त घरों के अंदर रहने की सलाह दी जाती है ।

04:42 PM, Jul 12, 2026

जर्मनी ने सेंगेन देशों के अलावा 62 देशों को दी वीजा फ्री एंट्री, भारत का क्या है स्थान ?

दुनिया भर मे भ्रमण करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। जर्मनी ने हाल ही में अपनी वीजा फ्री देशों की लिस्ट जारी की है इस लिस्ट मे जिन देशों का नाम है वो सेंगेन देशों से बाहर रहकर भी जर्मनी मे बिना वीजा के प्रवेश ले सकते हैं ।

जिन देशों के नाम इस लिस्ट मे हैं उन देशों के लोग अब जर्मनी मे 90 दिनों तक आसानी से रह सकते हैं । इन देशों की लिस्ट में वेनेजुएला, यूक्रेन, ताइवान, UAE, सिंगापुर, पनामा, मोनाको, मॉल्डोवा, हाँग काँग, ब्राजील और अर्जेन्टीना जैसे देश शामिल हैं।

भारतीयों के लिए ये जानना जरूरी है की जर्मनी की इस वीजा फ्री देशों की लिस्ट मे एक बार फिर से भारत का नाम शामिल नही है ।

04:27 PM, Jul 12, 2026

अमेरिका ने 48 घंटों के भीतर ईरान मे 170 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया

ईरान और अमेरिका के बीच होरमुज को लेकर तनातनी बढ़ती नजर आ रही है, जिसके चलते अमेरिका ने पिछले 2 दिनों के भीतर 170 ईरानी ठिकानों पर हमले किए । जिसमे ईरान के एयर डिफेन्स, मिसाइल और मिलिटरी ठिकानों को नीसान बनाया गया ।

पेंटागन ने कहा है की ये मिलिटरी ऑपरेशन दुनिया के सबसे व्यस्त एनर्जी समुद्री गलियारे मे आने जाने की स्वतंत्रता के लिए चलाया गया है ।

अमेरिकी हमले के बदले में ईरान ने भी कई गल्फ देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए ।

12:58 PM, Jul 12, 2026

UAE के जाने माने बिजनेसमैन मुस्तफा गलादारी के 24 वर्षीय बेटे मंसूर गलादारी का निधन

UAE में रहने वाले ज्यादातर भारतीयों ने कभी न कभी गलादारी ग्रुप कंपनी के बारे में जरूर सुना होगा । ये ग्रुप ऑफ कॉम्पनीस काफी जाना माना नाम है, जिससे जुड़े बिजनेसमैन मुस्तफा गलादारी के 24 वर्षीय बेटे मंसूर गलादारी का आज निधन हो गया । UAE में रहने वाले भारतीय उनके निधन से काफी आहत हैं । 2022 से वो कंपनी के साथ जुड़े हुए थे ।

12:43 PM, Jul 12, 2026

4 मई के बाद एक बार फिर से ईरान द्वारा UAE पर हमले की कोशिश की गई

पिछले करीब दो महीने से खाड़ी देशों के आस पास शांति का माहौल था लेकिन एक बार फिर से ईरान ने सीजफायर का उलंघन करते हुए UAE पर हमले की नाकाम कोशिश की है , UAE में रहने वाले भारतीयों ने भी अपने मोबाईल पर अलर्ट मैसेज देखे हालांकि किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नही है और UAE में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं।

10:30 AM, Jul 12, 2026

ईरान ने फिर से एक बार पाँच अरब देशों पर हमले किए, सीजफायर की फिर से की अनदेखी

स्ट्रेट ऑफ हरमूज अब एक बार फिर से जंग का केंद्र बनता नजर आ रहा है । कल अमेरिका ने जब एक बार फिर से ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले किए तो जवाबी कार्यवाही में ईरान ने खाड़ी के पाँच देशों पर हमले किए ।

पिछला डाइजेस्ट

कोई पुराना डाइजेस्ट नहीं

अगला डाइजेस्ट

13-07-2026 की खबरें →