दुबई के 30 पैदल पुलों पर लगेंगे मोशन-सेंसर LED लाइट
दुबई सरकार अपने इस शहर को खूबसूरत बनाने के लिए दिन रात काम करती है और अब उसी मे से एक काम ये भी है की दुबई RTA शहर के 30 पैदल पुलों को रात मे खूबसूरत बनाने के लिए उनमे मोशन सेन्सर का उपयोग करेगी ।

दुबई की सड़क एवं परिवहन प्राधिकरण जिसे हम RTA के नाम से जानते हैं ने शहर के 30 पैदल पुलों पर स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस नई प्रणाली में मोशन-सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, यानी जैसे ही कोई व्यक्ति पुल पर चलेगा, लाइट अपने आप जल जाएगी। इससे बिजली की बचत भी होगी और साथ ही पैदल यात्रियों को सुरक्षित माहौल भी मिलेगा और इसके साथ ही रात के समय इन लाइट से पुल खूबसूरत भी लगेगा ।
इस प्रोजेक्ट का पहला चरण शुरू हो चुका है, जिसमें 30 में से 21 पुलों पर पहले ही काम शुरू हो चुका है। दुबई RTA का कहना है कि पूरा प्रोजेक्ट साल 2026 की चौथी तिमाही तक पूरा कर लिया जाएगा। मतलब साल के अंत तक ये काम पूरा हो जाएगा और इस काम से पहले हर पुल का बारीकी से सर्वे किया गया और लाइट मीटर की मदद से मौजूदा रोशनी के स्तर को मापा गया, ताकि हर जगह जरूरत के हिसाब से सही रोशनी दी जा सके।
यह पहल RTA के पीपल हैप्पीनेस कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका मकसद सड़क इस्तेमाल करने वालों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव देना है। साथ ही यह दुबई को ग्रीन इकोनॉमी में आगे ले जाने और पर्यावरण को बचाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।
अब आप समझ सकते हैं की दुबई अपने शहर मे रहने वालें लोगों के बारे मे कितना सोचता है उनकी जरूरतों को कैसे समझता है यही कारण है की दुनिया भर के लोग दुबई मे रहना चाहते हैं ।
